LIVEआज की ताजा खबर, 3 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, इंग्लैंड की रॉयल नेवी का ट्रेनिंग हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की हुई मौत
आज की ताजा खबर लाइव, 3 जून 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [डीके शिवकुमार], [अमेरिका-ईरान युद्ध], [मानसून अपडेट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: अमेरिका ने जबरन श्रम (Forced Labour) का हवाला देते हुए भारत समेत 60 देशों के खिलाफ कड़े प्रतिबंधात्मक कदम उठाने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, कर्नाटक में डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इधर देश में, केरल के रास्ते मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

आज की ताजा खबर, 3 जून 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: डीके शिवकुमार बने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री, इंग्लैंड की रॉयल नेवी का ट्रेनिंग हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की हुई मौत
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [डीके शिवकुमार], [अमेरिका-ईरान युद्ध], [मानसून अपडेट] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: देश और दुनिया के लिए आज का दिन बेहद सरगर्मियों भरा है। एक तरफ जहां कर्नाटक में लंबे सियासी सस्पेंस के बाद आज डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं, वहीं अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से मिडिल ईस्ट दहला हुआ है। इसी बीच, अमेरिका ने जबरन श्रम (Forced Labour) का हवाला देते हुए भारत समेत 60 देशों के खिलाफ कड़े प्रतिबंधात्मक कदम उठाने का प्रस्ताव रखा है। इधर देश में, केरल के रास्ते मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। शिक्षा जगत की बात करें, तो 16 साल के एक छात्र ने आईआईटी रुड़की की जेईई एडवांस्ड रिजल्ट वेबसाइट में बड़ी तकनीकी खामी ढूंढकर सबको हैरान कर दिया है। सुबह की सभी बड़ी और मुख्य खबरों के लाइव अपडेट्स नीचे पढ़ें।
भावनगर में 2.28 करोड़ की विदेशी शराब पर चला बुलडोजर, 65 हजार से ज्यादा बोतलें की गईं नष्ट
शराबबंदी वाले गुजरात में जब्त की गई विदेशी शराब के बड़े जखीरे को नष्ट करने की कार्रवाई की गई। भावनगर ग्रामीण डिवीजन पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद 151 अलग-अलग मामलों में जब्त विदेशी शराब और बीयर के मुद्देमाल को बुलडोजर चलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस के अनुसार, नष्ट किए गए मुद्देमाल की कुल कीमत ₹2.28 करोड़ से अधिक है। कार्रवाई के दौरान संबंधित अधिकारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस अभियान में 65 हजार से अधिक विदेशी शराब की बोतलें और 6 हजार से ज्यादा बीयर के टिन नष्ट किए गए। पुलिस का कहना है कि यह मुद्देमाल विभिन्न शराब तस्करी और प्रतिबंधित शराब से जुड़े मामलों में जब्त किया गया था। अदालत से अनुमति मिलने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरे जखीरे को नष्ट किया गया।
दो दिवसीय दौरे पर पूर्वोत्तर के लिए रवाना हो रहे अमित शाह, NEC और NESAC के सत्र की करेंगे अध्यक्षता
इंग्लैंड की रॉयल नेवी का ट्रेनिंग हेलीकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की हुई मौत
ब्रिटेन की रॉयल नेवी ने बुधवार को कहा कि प्रशिक्षण उड़ान के दौरान दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में उसके तीन सदस्यों की मौत हो गई। रॉयल नेवी ने कहा कि हेलीकॉप्टर इंग्लैंड के डेवन काउंटी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नौसेना के प्रमुख जनरल ग्विन जेनकिंस ने एक बयान में कहा कि उन्हें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि रॉयल नेवी का ’मर्लिन एमके4’ हेलीकॉप्टर आज सुबह सोर्टन, डेवोन के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार चालक दल के तीन सदस्यों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को डी के शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार जनकल्याण के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बुधवार को बेंगलुरु में शिवकुमार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। पीएम मोदी ने ’एक्स’ पर पोस्ट किया, ’’ कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री डी के शिवकुमार जी को हार्दिक बधाई। उन्हें उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। केंद्र सरकार जन कल्याण के लिए कर्नाटक सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।’’
अग्निमित्रा पॉल ने कसा टीएमसी पर तंज
हावड़ा में टीएमसी के भीतर उभर रहे असंतोष पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने कहा कि भाजपा के पक्ष में मिले ऐतिहासिक जनादेश के बाद उन्हें पहले से ही उम्मीद थी कि तृणमूल कांग्रेस का आधार कमजोर पड़ने लगेगा, लेकिन पार्टी में टूट की स्थिति उनकी अपेक्षा से कहीं पहले सामने आ गई। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार के विभिन्न विभागों में भ्रष्टाचार और अनियमितताएं व्याप्त रही हैं तथा राज्य की जनता की मेहनत की कमाई का दुरुपयोग किया गया है। पॉल ने यह भी कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हुई है।
200 करोड़ रुपये का मनी लॉन्ड्रिंग मामला
पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई तेज बारिश
डीके शिवकुमार ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ
शपथ ग्रहण से पहले डीके शिवकुमार को सीएम सुक्खू का समर्थन, बोले- आगे बढ़ाएंगे कांग्रेस की नीतियों को
बेंगलुरु, कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लिए डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह पार्टी के लिए सकारात्मक फैसला है। उन्होंने कहा कि डीके शिवकुमार लंबे समय से कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। सुक्खू ने बताया कि यह निर्णय आपसी सहमति से लिया गया है और उन्हें विश्वास है कि शिवकुमार आने वाले तीन वर्षों में सिद्धारमैया द्वारा स्थापित कांग्रेस की नीतियों और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले शिवकुमार ने मां का लिया आर्शीवाद
सौरव गांगुली की सुरक्षा घटाई गई
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली की सुरक्षा 'Z-श्रेणी' से घटाकर 'Y-श्रेणी' कर दी गई है।
CM योगी की बैठक
लखनऊ - CM योगी आज कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे, कई अहम प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी।
ग्राम प्रधानों की नियुक्ती मामले पर सुनवाई
लखनऊ - ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के मामले में आज भी इलाहाबाद HC की लखनऊ बेंच में सुनवाई होगी, HC ने यूपी सरकार से जवाब मांगा है।
16 साल के रैलन अनिल का कमाल, JEE एडवांस्ड की वेबसाइट में पकड़ी बड़ी गड़बड़ी; IIT रुड़की ने माना आभार
केवल 16 साल के एक छात्र रैलन अनिल ने आईआईटी (IIT) के सिस्टम को हिला कर रख दिया है। रैलन ने जेईई एडवांस्ड (JEE Advanced) के रिजल्ट पोर्टल पर डेटा सिक्योरिटी और प्राइवेसी से जुड़ी एक बड़ी तकनीकी खामी (Data Issues) को उजागर किया था।
इस बात की जानकारी मिलते ही इस साल परीक्षा आयोजित करने वाले संस्थान आईआईटी रुड़की (IIT Roorkee) ने तुरंत एक्शन लिया और वेबसाइट में सुधारात्मक कदम उठाए। संस्थान ने इस किशोर की प्रतिभा की तारीफ करते हुए उसे आधिकारिक तौर पर 'थैंक यू' कहा है।
मानसून की रफ्तार तेज, मुंबई-दिल्ली समेत कई राज्यों में IMD का 'येलो अलर्ट'
दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) केरल में दस्तक देने के बाद अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में प्री-मानसून बारिश की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-एनसीआर में जहां तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और भारी बारिश को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी किया है।
अमेरिका का बड़ा कदम: भारत समेत 60 देशों पर 'जबरन श्रम' को लेकर प्रतिबंध का प्रस्ताव
संयुक्त राज्य व्यापार प्रतिनिधि (USTR) ने भारत सहित 60 अर्थव्यवस्थाओं के खिलाफ व्यापारिक कार्रवाई का प्रस्ताव रखा है, क्योंकि उसने यह पाया है कि ये अर्थव्यवस्थाएं जबरन श्रम से उत्पादित वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाने और उन्हें प्रभावी ढंग से लागू करने में विफल रही हैं।
अमेरिका और ईरान में युद्ध पर बड़ा अपडेट
अमेरिका और ईरान के बीच एक नए हमले ने चल रहे युद्ध के बीच संघर्ष-विराम की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। जहां ईरान ने दावा किया कि उसने एक अमेरिकी बेस पर सफलतापूर्वक हमला किया और कुवैत में कुछ ठिकानों को नष्ट कर दिया, वहीं अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक बयान जारी कर इस दावे को खारिज कर दिया और कहा कि मिसाइलों को बीच में ही रोक लिया गया था।
बयान में कहा गया कि ईरान ने कुवैत पर दो मिसाइलें दागीं जो अपने लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही गिर गईं या टूट गईं, और बहरीन पर तीन मिसाइलें दागीं जिन्हें तुरंत बीच में ही रोक लिया गया।
AFP की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर आत्मरक्षा में हमले किए, जिसके बाद ईरान ने एक बयान जारी कर दावा किया कि उसने अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।
इस बीच, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने MSC सारिस्का नाम के एक मालवाहक जहाज पर बदले की कार्रवाई के तौर पर मिसाइल हमला करने का दावा किया। Press TV की एक रिपोर्ट के अनुसार, IRGC ने आरोप लगाया कि अमेरिका ने पहले ओमान सागर में एक ईरानी व्यापारिक जहाज पर हमला किया था।
कर्नाटक में 'शिवकुमार युग' की शुरुआत, आज शाम 4 बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
कर्नाटक कांग्रेस के संकटमोचक डीके शिवकुमार आज शाम 4 बजे बेंगलुरु के कांतीरवा स्टेडियम में भव्य समारोह में राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। दलितों को साधने के लिए सीनियर लीडर डॉ. जी. परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। डीके शिवकुमार के साथ करीब 20 से 25 मंत्रियों के भी आज ही शपथ लेने की संभावना है। इस समारोह में गांधी परिवार और देश भर के विपक्षी नेताओं के जुटने की उम्मीद है।