LIVE

ताजा खबर 3 फरवरी 2025 हिंदी समाचार Updates: 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, लेकिन...राहुल गांधी का लोकसभा में तंज, कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले में पूर्व सैनिक की मौत

अमित कुमार मंडलUpdated Feb 3, 2025, 19:44 IST

हिंदी न्यूज़ , 3 फरवरी 2025 ताजा खबर और मुख्य समाचार: सोमवार को महाकुंभ में बसंत पंचमी के अवसर पर लाखों भक्तों, संतों, साधुओं और अखाड़ों ने अमृत स्नान में भाग लिया। भोर होते ही विभिन्न अखाड़ों ने अपने महामंडलेश्वरों के नेतृत्व में त्रिवेणी संगम की ओर अपनी यात्रा शुरू की और सुबह लगभग 5 बजे अमृत स्नान किया। वहीं महाकुंभ में भगदड़ से हुई मौतों के मामले में दाखिल जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में भगदड़ एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और देश भर के तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षा उपाय और दिशानिर्देश लागू करने के निर्देश देने की मांग करने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया उधर बिहार में कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान के बेटे ने खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी की यह घटना खान के सचिवालय थाना क्षेत्र स्थित सरकारी आवास में हुई वहीं फोर्ब्स की दुनिया के 10 सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्ट सामने आई है। 195 देशों में से शीर्ष 10 सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग यूएस न्यूज ने तैयार की है। लेकिन हैरत की बात है कि इसमें भारत का नाम नहीं है। इसी के चलते इस सूची पर सवाल उठ रहे हैं,आइए जानते हैं देश-दुनिया की सभी अहम खबरें।

ताजा खबर 3 फरवरी 2025 हिंदी समाचार Updates: 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, लेकिन...राहुल गांधी का लोकसभा में तंज, कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले में पूर्व सैनिक की मौत
ताजा खबर 3 फरवरी 2025 हिंदी समाचार Updates: 'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, लेकिन...राहुल गांधी का लोकसभा में तंज, कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले में पूर्व सैनिक की मौत

  • बसंत पंचमी पर महाकुंभ में अमृत स्नान, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
  • दिल्ली चुनाव : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने केजरीवाल के दावों को खारिज किया
  • इसरो के एनवीएस-02 उपग्रह को लगा झटका, ‘थ्रस्टर्स’ ने काम नहीं किया

FEB 03, 2025 19:42 IST

सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस

31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों में संयुक्त संबोधन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी को लेकर राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी को भाजपा सांसदों के विशेषाधिकार हनन नोटिस का सामना करना पड़ा। भाजपा सांसदों ने सोमवार को राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के खिलाफ विशेषाधिकार प्रस्ताव पेश किया। 31 जनवरी को संसद के दोनों सदनों में संयुक्त संबोधन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई उनकी 'अपमानजनक और अपमानजनक' टिप्पणी को लेकर।
FEB 03, 2025 18:01 IST

Delhi Chunav: वोटिंग डे पर बंद रहेंगे दिल्ली के गवर्नमेंट ऑफिस

दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालय, औद्योगिक प्रतिष्ठान और दिल्ली सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालयों, स्थानीय/स्वायत्त निकायों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। कार्मिक मंत्रालय ने पहले ही इसका आदेश जारी किया था, लेकिन चुनाव से 2 दिन पूर्व सोमवार को दिल्ली सरकार ने भी अवकाश की घोषणा कर दी। आज से दिल्ली में प्रचार-प्रसार थम गया है। वोटिंग डे की शाम तक राजधानी में शराब की दुकानों पर भी ताला पड़ा रहेगा।
FEB 03, 2025 17:55 IST

'इस सबसे गंदा पानी कुंभ में, जहां लाशें फेंक दी गयीं...' प्रयागराज हादसे पर भड़कीं जया बच्चन

समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने आरोप लगाया कि महाकुंभ में अज्ञात शवों को नदी में फेंका गया, जिससे वहां का पानी दूषित हो गया।समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने सोमवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ का पानी दूषित हो गया है, क्योंकि पिछले महीने भगदड़ में मरने वालों के शव नदी में फेंके गए थे।
FEB 03, 2025 16:24 IST

कश्मीर के कुलगाम में आतंकवादी हमले में पूर्व सैनिक की मौत

आतंकवादी हमले की ये यह घटना कुलगाम के बेहिबाग इलाके में हुई, जहां आतंकवादियों ने मंजूर अहमद वागे और उनके परिवार पर गोलीबारी की उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, और वागे ने दम तोड़ दिया, जबकि उनकी पत्नी और बेटी की हालत स्थिर है। पुलिस, अर्धसैनिक बलों और सेना की एक संयुक्त टीम ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी।
FEB 03, 2025 15:57 IST

'मेक इन इंडिया' अच्छा आइडिया, लेकिन....राहुल गांधी का लोकसभा में तंज

संसद के बजट सत्र के तीसरे दिन सोमवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण में कुछ भी नया नहीं था। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखते हुए कहा, 'मैंने राष्ट्रपति का अभिभाषण सुना। मुझे कहना चाहिए कि मैंने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान उस पर अपना ध्यान बनाए रखने के लिए संघर्ष किया, जो कहा जा रहा था, मैंने पहले भी लगभग यही अभिभाषण सुना है, यह वही चीजें हैं, जो सरकार ने की हैं।'
FEB 03, 2025 15:29 IST

'बड़े मियां और छोटे मियां' ने दिल्ली को लूटा,अमित शाह ने बोला हमला

दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की भाजपा सरकार वाले राज्यों ने प्रगति की है लेकिन दिल्ली पीछे रह गई, क्योंकि आम आदमी पार्टी बहाने बनाती रहती है और केंद्र से लड़ती रहती है। दक्षिणी दिल्ली के जंगपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़े मियां और छोटे मियां करार दिया और आरोप लगाया कि इन्होंने दिल्ली को लूटा है।
FEB 03, 2025 15:06 IST

सहकारिता विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए विधेयक लोकसभा में पेश

सहकारी समितियों में प्रबंधकीय, पर्यवेक्षी, प्रशासनिक, तकनीकी, परिचालन में योग्यता प्राप्त कुशल श्रम शक्ति के लिए एक राष्ट्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के प्रावधान वाला एक विधेयक सोमवार को लोकसभा में पेश किया गया। सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने सदन में ‘त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय विधेयक, 2025’ पेश किया।
FEB 03, 2025 14:34 IST

सांप्रदायिक सद्भाव का वास है बांग्लादेश में : मुख्य सलाहकार यूनुस

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने हिंदू समुदाय को सरस्वती पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि उनका देश हर धर्म एवं जाति के लोगों के लिए सुरक्षित स्थान है। बसंत पंचमी के अवसर पर बांग्लादेश में हिंदुओं ने सोमवार को पूरे उत्साह के साथ सरस्वती पूजा की। यूनुस ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश सांप्रदायिक सद्भाव का वास है। उन्होंने कहा, हजारों साल से सभी जातियों, रंगों और धर्मों के लोग इस देश में एक साथ रह रहे हैं। उन्होंने कहा, यह देश हम सबका है और हर धर्म एवं जाति के लोगों के लिए सुरक्षित स्थान है।
FEB 03, 2025 14:21 IST

भाजपा विधायक के भाई ने बेटे की गोली मारकर हत्या की

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सोमवार सुबह विवाद के बाद भाजपा विधायक के भाई ने अपने 30 वर्षीय बेटे की लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह करीब 9.15 बजे माकड़ोन तहसील में हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) ग्रामीण नितेश भार्गव ने बताया कि भाजपा विधायक सतीश मालवीय के बड़े भाई मंगल मालवीय ने 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से अपने बेटे को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि मंगल मालवीय का अपने बेटे अरविंद से परिवार की किराने की दुकान से पैसे लेने को लेकर विवाद हुआ था। तीखी बहस के बाद उसने गोली चला दी। अधिकारी ने बताया कि अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
FEB 03, 2025 14:10 IST

आप ने दिल्ली को सिर्फ कचरा और जहरीला पानी दिया, अमित शाह ने बोला हमला

Amit Shah slams Kejriwal, Sisodia: दिल्ली में चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भारतीय जनता पार्टी ने आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी पर हमला बोला। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि पिछले 10 वर्षों में डबल इंजन की भाजपा सरकार वाले राज्यों ने प्रगति की है लेकिन दिल्ली पीछे रह गई, क्योंकि आम आदमी पार्टी बहाने बनाती रहती है और केंद्र से लड़ती रहती है। दक्षिणी दिल्ली के जंगपुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को बड़े मियां और छोटे मियां करार दिया और आरोप लगाया कि इन्होंने दिल्ली को लूटा है।
FEB 03, 2025 13:30 IST

महाकुंभ भगदड़: न्यायालय ने याचिका पर सुनवाई से इनकार किया

सुप्नीम कोर्ट ने महाकुंभ में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशिष्ट दिशा-निर्देश देने का अनुरोध करने वाली जनहित याचिका पर सुनवाई करने से सोमवार को इनकार कर दिया।
महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के संगम क्षेत्र में मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी और 60 अन्य लोग घायल हो गए थे। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार की इस दलील पर गौर किया कि इस मामले पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में पहले ही एक याचिका दायर की जा चुकी है और मौजूदा याचिका की शीर्ष अदालत में सुनवाई नहीं की जानी चाहिए। शीर्ष अदालत ने भगदड़ को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’’ करार देते हुए याचिकाकर्ता एवं अधिवक्ता विशाल तिवारी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख करने को कहा।
FEB 03, 2025 13:29 IST

केजरीवाल का दावा, भाजपा को मिलेगी सबसे करारी हार

‘आप’ ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रही है, भाजपा को अब तक की सबसे करारी हार का सामना करना पड़ेगा : अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव प्रचार के आखिरी दिन वीडियो संदेश में कहा।
FEB 03, 2025 13:29 IST

प्रियंका गांधी ने जंगपुरा में किया घर -घर जाकर प्रचार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार किया। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के इस प्रचार का वीडियो अपने एक्स हैंडल पर साझा किया। पार्टी ने कहा, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने जंगपुरा में कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार किया। दिल्ली की जनता आप-भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है और अब वह सिर्फ विकास की राजनीति को अपना समर्थन दे रही है। कांग्रेस ने कहा, जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ है, इसलिए दिल्ली में आ रही है कांग्रेस। जंगपुरा से आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भारतीय जनता पार्टी से पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह उम्मीदवार हैं।
FEB 03, 2025 12:07 IST

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केजरीवाल ने किए सवाल

कौन है वह सबसे बड़ा गुंडा, जिसे देश के कानून का डर नहीं? दिल्ली पुलिस को कौन लाचार बना रहा है? : चुनाव प्रचार के आखिरी दिन केजरीवाल ने किए सवाल।
FEB 03, 2025 12:06 IST

महाकुंभ में ‘कुप्रबंधन’ के मुद्दे पर हंगामे के बाद विपक्षी दलों ने राज्यसभा से किया बहिर्गमन

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में कथित ‘कुप्रबंधन’ के मुद्दे पर तत्काल चर्चा कराए जाने की मांग को लेकर विपक्षी दलों ने सोमवार को राज्यसभा में भारी हंगामा किया और बाद में सदन से बहिर्गमन किया। सुबह सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन को बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत चर्चा के लिए कुल नौ नोटिस मिले हैं। कांग्रेस के प्रमोद तिवारी और दिग्विजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस की सागरिका घोष, समाजवादी पार्टी के जावेद अली खान और रामजी लाल सुमन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के जॉन ब्रिटास ने प्रयागराज महाकुंभ में कथित कुप्रबंधन के मुद्दे पर नोटिस दिए थे जबकि कांग्रेस के ही चंद्रकात हंडोरे और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने संविधान और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के अपमान की बढ़ती घटनाओं पर नोटिस दिए थे।
FEB 03, 2025 11:15 IST

दिल्ली चुनाव: आज शाम खत्म होगा प्रचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार सोमवार शाम पांच बजे से खत्म हो जाएगा। वहीं, पांच फरवरी की चुनावी लड़ाई के लिए प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने जान फूंक दी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 25 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी में सत्ता हासिल करने के अपने प्रयासों को तेज करते हुए चुनाव प्रचार के अंतिम दिन समूची दिल्ली में 22 रोड शो और रैलियां करने का कार्यक्रम बनाया है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) अपनी मुफ्त कल्याणकारी योजनाओं के मॉडल पर भरोसा करते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल करने को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है। राष्ट्रीय राजधानी में 2013 तक 15 साल सत्ता संभालने वाली कांग्रेस पिछले दो चुनावों में एक भी सीट नहीं जीत पाई, ऐसे में वह जमीनी स्तर पर अपने आप को मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
FEB 03, 2025 10:39 IST

भारतीय-अमेरिकी संगीतकार एवं उद्यमी चंद्रिका टंडन ने जीता ग्रैमी पुरस्कार

भारतीय-अमेरिकी गायिका एवं उद्यमी चंद्रिका टंडन ने एल्बम ‘त्रिवेणी’ के लिए ‘बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम’ श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार अपने नाम किया। ‘पेप्सिको’ की पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंद्रा नूयी की बड़ी बहन टंडन ने अपने सहयोगियों दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलो वादक इरु मात्सुमोतो के साथ यह पुरस्कार जीता। ‘रिकॉर्डिंग अकेडमी’ द्वारा आयोजित सबसे बड़े संगीत पुरस्कार समारोह का 67वां संस्करण रविवार को लॉस एंजिलिस के ‘क्रिप्टोडॉटकॉम एरेना’ में आयोजित किया गया। बेयोंसे, सबरीना कारपेंटर, चार्ली एक्ससीएक्स और केंड्रिक लैमर समेत कई अन्य कलाकारों ने विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार अपने नाम किया।
FEB 03, 2025 10:00 IST

चंद्रबाबू नायडू का केजरीवाल पर निशाना

दिल्ली का मॉडल विफल हो गया है, दिल्ली में गरीब लोगों को सोचना होगा कि क्या वे झुग्गियों में स्थायी रूप से रहना चाहते हैं: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू।
FEB 03, 2025 09:59 IST

2002 के गोधरा ट्रेन नरसंहार का दोषी चोरी के मामले में पुणे से गिरफ्तार

Godhra Train Carnage Convict Arrested: 2002 के गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 55 वर्षीय एक शख्स को महाराष्ट्र के पुणे जिले में चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दोषी शख्स पैरोल छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने बताया कि पुणे ग्रामीण पुलिस ने 22 जनवरी को सलीम जर्दा को गिरफ्तार किया, जो गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में आजीवन कारावास की सजा पाने वाले 31 लोगों में से एक था।
FEB 03, 2025 09:01 IST

सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

उत्तर प्रदेश सूचना विभाग के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक 62.25 लाख से अधिक श्रद्धालु महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। 2 फरवरी तक कुल 34.97 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं।
Related News

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़ी CJP, पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान को नकारते हुए कहा- 'प्रधान को इस्तीफा देना होगा'

'शिक्षा व्यवस्था को आपने बर्बाद होने दिया', पेपर लीक पर PM मोदी के ऐलान के बाद राहुल गांधी का हमला; दोहराईं छात्रों की तीन मांगें

छात्र आंदोलन के बीच PM मोदी का आया संदेश, 'पेपर लीक पर बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, युवाओं का भविष्य सर्वोच्च प्राथमिकता'

जंतर-मंतर की ड्यूटी से हटाए गए एडिशनल DCP संदीप लांबा, CJP प्रदर्शन के दौरान महिला को थप्पड़ मारने का Video हुआ वायरल

CJP Protest: 'लाठीचार्ज बेहद क्रूर था, बाहर से लोग भेजे जा रहे', बोले अभिजीत दिपके; सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील