LIVE

ताजा खबर, 29 सितंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : जस्टिस मनमोहन बने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, हिज्बुल्लाह का एक और कमांडर नबील काउक मारा गया, जम्मू कश्मीर में मंच पर ही बिगड़ गई मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत

हिंदी न्यूज़ , 29 सितंबर 2024 ताजा खबर और मुख्य समाचार: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत एक रैली के दौरान मंच पर ही खराब हो गई है। खड़गे, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे, जहां वो कठुआ में रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मंच पर ही अचानक से उनकी आवाज लड़खड़ाने लगी वहीं हसन नसरल्लाह की मौत के बाद हिजबुल्लाह की ओर से नए नेता का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नसरल्लाह का चचेरा भाई हाशिम सफीउद्दीन अब हिजबुल्लाह की कमान संभालेगा। हाशिम सफीउद्दीन हिजबुल्लाह के राजनीतक मामलों को देखता आया है, इसके साथ ही वह एग्जीक्यूटिव काउंसिल और जिहाद काउंसिल का प्रमुख भी है उधर यूपी के गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ रविवार को बीएनएस की धारा 353(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सपा सांसद ने गांजे को लेकर विवादित टिप्पणी दी थी। सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ गोराबाजार चौकी इंचार्ज राजकुमार शुक्ला की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा था कि लाखों लोग गांजा पीते हैं और इसे भगवान का प्रसाद मानते हैं। यदि गांजा भगवान का प्रसाद है, तो इसे अवैध क्यों माना जाता है वहीं दिल्ली भरथल गांव में वेल्डिंग मशीन में विस्फोट होने से चार लोग झुलस गए हैं जिसमे से 1 की इलाज के दौरान मौत हो गयी गौर हो कि ये घटना द्वारका जिले के भरथल गांव में सामने आई जहां वेल्डिंग मशीन में ब्लास्ट से 4 लोग झुलस गए वहीं इस दुर्घटना में घायल एक शख्स की इलाज के दौरान मौत हो गयी उधर, पश्चिम बंगाल सरकार ने 150 साल पुरानी ट्राम सेवा को बंद करने का फैसला किया है। वहीं, अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए स्पेसएक्स ने अपना अभियान शुरू कर दिया है। नासा के निक हेग और रूस के अलेक्जेंडर गोरबुनोव को दोनों को वापस लोने का काम सौंपा गया है पढ़ें देश-दुनिया की सभी खबरों के बड़े अपडेट्स...

आज की ताजा खबर LIVE
ताजा खबर, 29 सितंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : जस्टिस मनमोहन बने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, हिज्बुल्लाह का एक और कमांडर नबील काउक मारा गया, जम्मू कश्मीर में मंच पर ही बिगड़ गई मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत

  • हिज्बुल्लाह पर कहर बनकर टूट पड़ी है इजराइली सेना, मारा गया एक और कमांडर नबील काउक
  • अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत एक रैली के दौरान मंच पर ही खराब
  • गाजीपुर में सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ FIR, गांजा को लेकर दिया था बयान
  • अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को वापस लाने के लिए स्पेसएक्स ने शुरू किया अभियान

SEPT 29, 2024 19:09 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: जस्टिस मनमोहन बने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश

: दिल्ली हाईकोर्ट को अब परमानेंट चीफ जस्टिस मिल गए हैं। पिछले कुछ महीनों से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की जिम्मेदारी निभा रहे जस्टिस मनमोहन को दिल्ली हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। जस्टिस मनमोहन ने इस पद के लिए रविवार को शपथ ली।
SEPT 29, 2024 19:08 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: हरियाणा में वोटिंग से पहले बीजेपी का बागियों पर बड़ा एक्शन, 8 नेताओं को किया पार्टी से बाहर

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से पहले बीजेपी ने अपने बागी नेताओं पर सख्त कार्रवाई की है। बीजेपी ने अपने 8 नेताओं को पार्टी से निकाल दिया है। जिसमें एक पूर्व कैबिनेट मंत्री और चौटाला परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
SEPT 29, 2024 17:39 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- 'अगर पाकिस्तान...' तो भारत उसे बड़ा बेलआउट पैकेज देता

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि यदि पड़ोसी देश ने भारत के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखे होते तो भारत पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से मांगे गए पैकेज से भी बड़ा राहत पैकेज देता।बांदीपुरा जिले के गुरेज विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2014-15 में जम्मू-कश्मीर के लिए घोषित प्रधानमंत्री विकास पैकेज का जिक्र किया।
SEPT 29, 2024 16:54 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: हिज्बुल्लाह पर कहर बनकर टूट पड़ी है इजराइली सेना, मारा गया एक और कमांडर नबील काउक

इजराइल लगातार हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है। इजराइली जहाजों का निशाना हिज्बुल्लाह चीफ से लेकर ईरान के कमांडर तक हो चुके हैं, अब इजराइल ने हिज्बुल्लाह के एक और बड़े कमांडर को मार गिराया है। इजराइल ने दावा किया है कि हिज्बुल्लाह कमांडर नबील काउक को मार गिराया गया है।
SEPT 29, 2024 16:25 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: गाजियाबाद में सड़क पर खड़े ट्रक से स्कूटी टकराई, तीन युवकों की मौत

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मसूरी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराने की घटना में तेज रफ्तार स्कूटी सवार तीन युवकों की मौत हो गई। मसूरी के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि यह घटना रविवार सुबह करीब तीन बजे हुई, जब तीनों युवक स्कूटी पर सवार होकर दिल्ली से मेरठ की ओर जा रहे थे।
SEPT 29, 2024 16:15 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: फोर्टिस अस्पताल मोहाली से डिस्चार्ज हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री मान की सेहत को लेकर संडे को खबर सामने आई, उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है, बता दें कि सीएम भगवंत मान को नियमित जांच के लिए यहां भर्ती कराया गया था लेप्टोस्पायरोसिस (leptospirosis) के लिए उनके ब्लड टेस्ट पॉजीटिव थे।
SEPT 29, 2024 15:51 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ FIR

यूपी के गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ रविवार को बीएनएस की धारा 353(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सपा सांसद ने गांजे को लेकर विवादित टिप्पणी दी थी। सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ गोराबाजार चौकी इंचार्ज राजकुमार शुक्ला की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा था कि लाखों लोग गांजा पीते हैं और इसे भगवान का प्रसाद मानते हैं। यदि गांजा भगवान का प्रसाद है, तो इसे अवैध क्यों माना जाता है।
SEPT 29, 2024 15:50 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: जम्मू कश्मीर में मंच पर ही बिगड़ गई मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तबीयत एक रैली के दौरान मंच पर ही खराब हो गई है। खड़गे, जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे थे, जहां वो कठुआ में रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान मंच पर ही अचानक से उनकी आवाज लड़खड़ाने लगी।
SEPT 29, 2024 15:50 IST

दिल्ली भरथल गांव में वेल्डिंग मशीन में विस्फोट होने से चार लोग झुलस

दिल्ली भरथल गांव में वेल्डिंग मशीन में विस्फोट होने से 4 लोग झुलस गए हैं। जिसमें से 1 की इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस का कहना है कि बाकि तीन की हालत खतरे से बाहर है और वहां एक ज्वलनशील पदार्थ वाले टैंकर पर वेल्डिंग का काम कर रहे थे। हालांकि टैंकर खाली था, लेकिन किसी वजह से उसमें विस्फोट हो गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
SEPT 29, 2024 14:12 IST

महबूबा मुफ्ती हमेशा से पाकिस्तान की भाषा बोलती रही हैं: गिरिराज सिंह

केंद्रीय कपड़ा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती को पाकिस्तान परस्त बताया है। आरोप लगाया है कि महबूबा कभी अमन चैन का पैगमा नहीं देती हैं।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में गिरिराज सिंह ने कहा, हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की मौत से दुख है तो वह फारूख अब्दुल्ला से जाकर मिलें। गले मिलकर दुख प्रकट करें। महबूबा मुफ्ती तो शुरू से ही पाकिस्तान की भाषा बोलती रही हैं। उन्होंने अपनी भाषा के माध्यम से कभी अमन, शांति का पैगाम तो दिया नहीं है। दरअसल, इजरायली हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के समर्थन में महबूबा मुफ्ती ने एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा, ‘‘लेबनान और गाजा के शहीदों, खास तौर पर हसन नसरल्लाह के साथ एकजुटता दिखाने के लिए मैं कल अपना अभियान रद्द कर रही हूं। हम इस दुख की घड़ी में फिलिस्तीन और लेबनान के लोगों के साथ खड़े हैं।‘’
SEPT 29, 2024 13:22 IST

लालू के पोस्ट पर उपेंद्र कुशवाहा के पलटवार पर मीसा भारती ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

पाटलिपुत्र से लोकसभा सांसद और लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने रविवार को लालू प्रसाद यादव के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए पोस्ट, 'बिहार-बलात्कार' पर उपेंद्र कुशवाहा की ओर से किए गए पलटवार पर प्रतिक्रिया दी। मीसा भारती ने रविवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान लालू प्रसाद यादव के पोस्ट पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के पलटवार पर प्रतिक्रिया देते हुए मीसा भारती ने कहा कि हम राष्ट्रीय जनता दल के लोग या विपक्ष के नेता ये आरोप लगाते हैं कि घटना आज घटती है और हम चर्चा 20-22 या 25 साल पहले की करते हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना आज घटी है, सरकार के मुख्यमंत्री और सरकार का नेतृत्व ये लोग करते हैं, जो लोग इस तरह की बात करते हैं, तो जवाब देना पड़ेगा। मैंने पहले भी कहा था कि प्रशासन पर मुख्यमंत्री की पकड़ कमजोर पड़ती जा रही है।
SEPT 29, 2024 12:49 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: पटना से दिल्ली के निकले नीतीश कुमार

SEPT 29, 2024 12:48 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: ऋषिकेश में होने वाला सनबर्न संगीत समारोह विरोध के बाद रद्द

योग एवं अध्यात्म की नगरी ऋषिकेश के पास मुनि की रेती क्षेत्र के एक रिजार्ट में होने वाला दो दिवसीय पहला ‘सनबर्न संगीत समारोह’ खुफिया तंत्र की रिपोर्ट और सामाजिक संगठनों के विरोध के कारण रद्द कर दिया गया है। यह आयोजन गंगा रिजॉर्ट में 28 और 29 सितंबर को होने वाला था।
SEPT 29, 2024 12:47 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: श्रोता ही हैं 'मन की बात' कार्यक्रम के असली सूत्रधार: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को श्रोताओं को ‘मन की बात’ कार्यक्रम का असली 'सूत्रधार' करार देते हुए कहा कि इस रेडियो कार्यक्रम ने साबित किया है कि देश के लोगों में सकारात्मक जानकारी की कितनी भूख है।
SEPT 29, 2024 11:44 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: हिजबुल्लाह की कमान संभालेगा हाशिम सफीउद्दीन

हसन नसरल्लाह की मौत के बाद हिजबुल्लाह की ओर से नए नेता का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, नसरल्लाह का चचेरा भाई हाशिम सफीउद्दीन अब हिजबुल्लाह की कमान संभालेगा।
SEPT 29, 2024 10:36 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़:मेडिकल कॉलेज के एमएस के छात्र ने की आत्महत्या

उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एमएस के एक छात्र ने शनिवार देर रात अपनी कार में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
SEPT 29, 2024 10:35 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी विस्फोट में पांच सुरक्षाकर्मी घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईईडी में विस्फोट से रविवार को पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना तारेम पुलिस थाना क्षेत्र के तहत हुई जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल इलाके में चिन्नेगेलुर सीआरपीएफ शिविर से विस्फोटकों को हटाने के काम पर निकला था।
SEPT 29, 2024 08:45 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: कठुआ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी

म्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के बीच प्रदेश के कठुआ जिले के मांडली इलाके आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में हेड कांस्टेबल बशीर अहमद की जान चली गई।
SEPT 29, 2024 07:41 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: नेपाल में मौत का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 112 की मौत

नेपाल में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। यहां अलग-अलग घटनाओं में अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि कई लोग लापता भी हैं।
SEPT 29, 2024 06:54 IST

आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 66 लोगों की मौत

नेपाल में लगातार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गये। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नेपाल के कई हिस्सों में बृहस्पतिवार से भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है।