LIVE
आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़: महाराष्ट्र-झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज; पटना के मेट्रो टनल में हादसे में मजदूर की मौत
आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। हालांकि अभी तक महाविकास अघाड़ी की ओर से 21 और महायुति की ओर से 9 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए भी आज नामांकन का अंतिम दिन है। बिहार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हुआ है। यहां मेट्रो टनल में ब्रेक फेल होने के कारण लोको पिक-अप तीन मजदूरों पर चढ़ गया, इसमें एक की मौत हो गई है। देशभर में आज धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। बाजार खरीदारी के लिए सजाए गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी आज वर्चुअली भोपाल AIIMS के नए भवन का उद्घाटन करेंगे। वहीं, इजराइल ने गाजा में मदद करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी UNRAW पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस संबंध में एक कानून पारित किया गया है। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरें...
आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार:
- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आखिरी दिन आज।
- झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन का अंतिम दिन।
- देशभर में मनाया जाएगा धनतेरस का त्योहार, खरीदारी के लिए सजे बाजार।
- पटना के मेट्रो टनल में बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत।
- इजराइल ने संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी UNRAW पर लगाया प्रतिबंध।
OCT 29, 2024 13:36 IST
रूस के लिए रवाना हुईं उत्तर कोरियाई मंत्री
उत्तर कोरिया की विदेश मंत्री चोई सोन-हुई आधिकारिक यात्रा के लिए रूस रवाना हो गई। यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब अमेरिका ने कहा कि उत्तर कोरिया ने ट्रेनिंग के लिए पूर्वी रूस में करीब 10,000 सैनिक भेजे हैं। कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के अनुसार, चोई की रूस यात्रा में दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य संबंधों के बीच उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की मास्को की संभावित यात्रा के बारे में चर्चा शामिल होने की उम्मीद है।
OCT 29, 2024 12:45 IST
ओडिशा : मुख्यमंत्री माझी ने ‘रन फॉर यूनिटी' को हरी झंडी दिखाई
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर यहां आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने खुद मैराथन दौड़ में भी प्रतिभाग किया।
OCT 29, 2024 11:58 IST
माकपा नेता दिव्या की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
केरल की अदालत ने कन्नूर के पूर्व एडीएम को आत्महत्या के लिए उकसाने की आरोपी माकपा नेता दिव्या की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की।
OCT 29, 2024 11:03 IST
OCT 29, 2024 10:23 IST
जीशान सिद्धीकी और सलमान खान को जान से मारने की धमकी
एनसीपी नेता बाबा सिद्धीकी के बेटे जीशान सिद्धीकी और बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि दोनों को फोन पर पैसे की डिमांड की गई है।
OCT 29, 2024 09:59 IST
OCT 29, 2024 09:25 IST
OCT 29, 2024 09:23 IST
अखनूर एनकाउंटर: अब तक दो आतंकवादी ढेर
सूत्रों को कहना कि मुठभेड़ में एक और आतंकवादी मारा गया है। छिपे हुए आतंकवादियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सेना के 9 पैरा के जवान, जम्मू कश्मीर पुलिस और एनएसजी के कमांडो शामिल हैं। आतंकियों के पास से अमेरिकी निर्मित एम-4 राइफल मिली है। सोमवार को हुई मुठभेड़ में सेना को अपने एक खोजी कुत्ते को खोना पड़ा।
OCT 29, 2024 08:07 IST
केरल में पटाखे जलाने के दौरान 150 घायल
केरल के कासरगोड़ में पटाखे जलाने के दौरान करीब 150 लोग घायल हुए हैं। इसमें 8 की हालत गंभीर बनी हुई है।
OCT 29, 2024 07:29 IST
पटना मेट्रो टनल हादसे में 3 की मौत
हार की राजधानी पटना में बड़ा हादसा हुआ है। एनआईटी मोड़ पर मेट्रो टनल में लोको पिक-अप का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वह मजदूरों पर चढ़ गया। पटना एसएसपी ने बताया कि इस हादसे में तीन की मौत हो गई हैं और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
OCT 29, 2024 07:09 IST
कोलकाता आने-जाने वाली सात उड़ानों में बम रखे होने की धमकी मिली
सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सोमवार को कोलकाता आने-जाने वाली कम से कम सात उड़ानों में बम रखे होने की धमकी मिली। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, यह धमकी झूठी साबित हुई और उड़ानें संचालित की गईं।
OCT 29, 2024 06:43 IST
सुनीता विलियम्स ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्य ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से दीपावली की शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए व्हाइट हाउस व दुनियाभर के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। व्हाइट हादस में हुए दीपावली समारोह में सुनीता विलियम्स का यह वीडियो संदेश चलाया गया। उन्होंने कहा, इस साल मेरे पास पृथ्वी से 260 मील ऊपर से दिवाली मनाने का अनूठा अवसर है।
OCT 29, 2024 05:50 IST
बिहार: पटना में मेट्रो टनल में बड़ा हादसा, एक की मौत
बिहार की राजधानी पटना में मेट्रो टनल में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तीन मजदूरों पर ब्रेक फेल होने के कारण लोको पिकअप चढ़ गया। हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई है।
OCT 29, 2024 05:48 IST
आज होगी धनतेरस की खरीदारी
दीपावली से पहले आज देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। आज धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजार सजकर तैयार हो चुके हैं।
OCT 29, 2024 05:47 IST
महाराष्ट्र चुनाव: नामांकन का आज आखिरी दिन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का आज आखिरी दिन है। इसके बावजूद महाविकास अघाड़ी की ओर से 21 और महायुति की ओर से 9 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
OCT 29, 2024 05:44 IST
हरियाणा में चलती ट्रेन में आग लगी
हरियाणा में रोहतक के पास सोमवार शाम एक ट्रेन में एक यात्री द्वारा ले जाए जा रहे पटाखों में विस्फोट हो जाने के कारण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कुछ यात्री मामूली रूप से घायल हो गए। ट्रेन जींद से सांपला और बहादुरगढ़ होते हुए दिल्ली जा रही थी।
OCT 29, 2024 05:43 IST
इजराइल ने देश में UNRWA पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित किया
इजराइली सांसदों ने सोमवार को एक ऐसा कानून पारित किया है जो संयुक्त राष्ट्र की मुख्य एजेंसी पर गाजा के लोगों को सहायता प्रदान करने पर रोक लगाता है। इस कानून के जरिए संरा की एजेंसी को इजराइली धरती पर काम करने से रोकने का प्रावधान है। यह विधेयक फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) को इजराइल के अंदर कोई भी गतिविधि करने या कोई भी सेवा प्रदान करने से प्रतिबंधित करता है।
