आज की ताजा खबर: आज से IPL 2026 का आगाज, झारखंड में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान एक व्यक्ति की काटकर हत्या, नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज) ईरान-अमेरिका युद्ध, पीएम मोदी, ट्रंप, आईपीएल, आज का मौसम, शेयर बाजार से जुड़ी खबर: नेपाल में नई सरकार बनते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. प्रधानमंत्री बालेन के नेतृत्व में बनी सरकार ने शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर ही बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज शनिवार (28 मार्च) को होने जा रहा है। इस सीजन का ओपनर मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जहां फैन्स को छक्के-चौके की बारिश देखने को मिल सकती है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज) ईरान-अमेरिका युद्ध, पीएम मोदी, ट्रंप, आईपीएल, आज का मौसम, शेयर बाजार से जुड़ी खबर: नेपाल में नई सरकार बनते ही सियासी हलचल तेज हो गई है. प्रधानमंत्री बालेन के नेतृत्व में बनी सरकार ने शपथ लेने के 24 घंटे के भीतर ही बड़ा और सख्त फैसला लेते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का आगाज शनिवार (28 मार्च) को होने जा रहा है। इस सीजन का ओपनर मुकाबला डिफेंडिंग चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जहां फैन्स को छक्के-चौके की बारिश देखने को मिल सकती है।
पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता लाल सिंह का निधन
दिल्ली की सड़कों पर बिना पट्टे पालतू कुत्ते को घुमाने पर मालिक पर लग सकता एक हजार रुपये का जुर्माना
यह बदलाव जन विश्वास (प्रावधान संशोधन) विधेयक, 2026 का हिस्सा है, जिसे वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक में दिल्ली नगर निगम अधिनियम, 1957 में कई संशोधन प्रस्तावित किये गए हैं।
संसद में पेश विधेयक में सड़क पर मवेशियों को बांधने पर जुर्माना 100 रुपये से बढ़ाकर 1,000 रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है। इसके अतिरिक्त, मकान नंबर को मिटाने या नष्ट करने पर मौजूदा 50 रुपये के जुर्माने को बढ़ाकर एक हजार रुपये करने का प्रस्ताव है।
अन्य संशोधनों में खतरनाक आतिशबाजी करने पर जुर्माना 50 रुपये से बढ़कर 500 रुपये करने, नगर निगम के अधिकारी को परिसर में प्रवेश करने से रोकने पर जुर्माना बढ़ाकर 50 से 500 रुपये करने का प्रस्ताव है।
विधेयक में स्वच्छता के संदर्भ में, कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था न करने पर वर्तमान जुर्माने की राशि 50 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये करने, गंदगी को सड़क पर बहने देना और कूड़ा फेंकने पर जुर्माना मौजूदा 50 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये करने का प्रस्ताव किया गया है।
झारखंड में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान एक व्यक्ति की काटकर हत्या कर दी गई
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रामा साव के रूप में हुई है। SDPO ने बताया कि पुलिस ने इस हत्या की जांच शुरू कर दी है।
अधिकारी ने कहा, 'ऐसा लगता है कि यह घटना पुरानी रंजिश की वजह से हुई है। दो संदिग्धों की पहचान कर ली गई है, लेकिन वे अभी फरार हैं। उन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।' SDPO ने बताया कि साव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए ज़िला मुख्यालय अस्पताल भेज दिया गया है।
MP: कांग्रेस ने छिंदवाड़ा हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए 50,000 रुपये प्रति व्यक्ति की घोषणा की
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने कहा कि वह बस एक ऐसे कार्यक्रम से लौट रही थी जिसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए थे।
उन्होंने यह भी दावा किया कि ऐसी शिकायतें मिली हैं कि महिलाओं पर इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दबाव डाला गया था, और उन्हें यह धमकी दी गई थी कि अगर वे नहीं गईं तो 'लाडली बहना योजना' के तहत मिलने वाले लाभ रोक दिए जा सकते हैं।
मुर्शिदाबाद हिंसा: रघुनाथगंज और जंगीपुर में निषेधाज्ञा; पुलिस ने स्थिति को सामान्य बताया
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिंसा के सिलसिले में अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, और स्थिति ’’सामान्य एवं नियंत्रण में’’ है।
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान पुलिस द्वारा उजागर नहीं की गई है।
अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवान इलाके में गश्त कर रहे हैं, तथा त्वरित प्रतिक्रिया बल (आरएएफ) ने लोगों में विश्वास बहाल करने के लिए ’रूट मार्च’ निकाला।
बाजार क्षेत्रों में दुकानें बंद रहीं और सड़कों पर भी कम लोग नजर आए। हालांकि, जरूरी सेवाओं से जुड़ी दुकानें खुली रहीं और वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रही।
उप्र: श्रद्धालुओं को ले जा रहे पिकअप वाहन की ट्रेलर से टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को हुए हादसे में पांच महिलाओं और तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात दो अन्य महिलाओं ने प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक, पिकअप में 28 लोग सवार थे, जिनमें से 10 लोगों की मौत के बाद 24 लोगों का इलाज जारी है।
सिराथू के क्षेत्राधिकारी (सीओ) संतोष कुमार ने बताया कि सैनी थानाक्षेत्र के अटसराय गांव के पास शुक्रवार शाम को प्रयागराज से मुंडन करवा कर वापस फतेहपुर लौट रहे पिकअप की ट्रेलर से टकराने की दुर्घटना में पांच महिलाओं व तीन बच्चों सहित आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी।
उन्होंने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायलों को प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया था, जहां देर रात इलाज के दौरान मैकी (55) व सिंधी (58) की मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि इन मौतों के साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 10 हो गई।
जयशंकर ने जी7 शिखर सम्मेलन से इतर फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की
जयशंकर ने शनिवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, ’’बीती रात फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात है।’’
विदेश मंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से मैक्रों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
जयशंकर ने कहा, ’’चर्चा और उनकी अंतर्दृष्टियों को महत्व देता हूं।’’
वह बृहस्पतिवार को फ्रांस के अब्बे डे वॉक्स-डे-सर्ने में, साझेदार देशों के साथ जी7 विदेश मंत्रियों की दो-दिवसीय बैठक में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे।
हालांकि, भारत जी7 का सदस्य नहीं है, फिर भी इस शक्तिशाली समूह के मौजूदा अध्यक्ष फ्रांस ने उसे एक भागीदार देश के तौर पर आमंत्रित किया है।
बृहस्पतिवार को फ्रांस में जी7 विदेश मंत्रियों की बैठक में अपने संबोधन में, जयशंकर ने ’ग्लोबल साउथ’ के देशों की ऊर्जा, खाद्य और ईंधन सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को उठाया, और साथ ही वैश्विक शासन सुधारों की तात्कालिक आवश्यकता पर भी जोर दिया।
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, विश्वास की नई पहचान बनकर उभरा : पंकज चौधरी
प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 11,200 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन किया।
भाजपा मुख्यालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, चौधरी ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन केवल एक आधारभूत परियोजना का लोकार्पण नहीं बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भविष्य, प्रदेश की अर्थव्यवस्था और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊंचाई देने वाला ऐतिहासिक क्षण है।
उन्होंने कहा, "यह हवाई अड्डा प्रधानमंत्री जी की दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व और उत्तर प्रदेश को देश के सबसे विकसित राज्यों में स्थापित करने की प्रतिबद्धता का जीवंत प्रमाण है।"
भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने कहा कि नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित पूरे प्रदेश के लिए उद्योग, व्यापार, पर्यटन, निर्यात, लॉजिस्टिक्स, निवेश और रोजगार के नए द्वार खोलेगा।
उन्होंने कहा कि इससे गौतम बुद्ध नगर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र सहित आसपास के अनेक जिलों में औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी।
चौधरी ने कहा कि यह परियोजना लाखों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करेगी, किसानों को बाजार से जोड़ेगी, व्यापारियों को नई सुविधा देगी और निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश को अधिक आकर्षक बनाएगी।
तमिलनाडु चुनाव: द्रमुक ने 164 सीट के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किये
ज्यादातर मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ नेताओं को टिकट दिया गया है।
पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए द्रमुक अध्यक्ष स्टालिन ने कहा कि वह कोलाथुर से एक बार फिर चुनाव लड़ेंगे। उदयनिधि भी इसी शहर के चेपॉक-ट्रिप्लिकेन से दोबारा चुनाव लड़ रहे हैं।
मंत्री दुरई मुरुगन (द्रमुक महासचिव), के एन नेहरू अनबिल महेश पोय्यामोझी, थंगम थेनारासु, मा सुब्रमण्यम और ईवी वेलु की उम्मीदवारी बरकरार रखी गई है।
अन्नाद्रमुक से निष्कासित नेता ओ पन्नीरसेल्वम हाल में द्रमुक में शामिल हुए थे और उन्हें उस बोदिनायक्कनूर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है, जिसका उन्होंने निवर्तमान विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया था। द्रमुक में शामिल होने के बाद उन्होंने विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया था।
पन्नीरसेल्वम के दो सहयोगियों पॉल मनोज पांडियन और आर वैथिलिंगम को भी टिकट दिए गए हैं।
पूर्व मंत्री वी सेंथिल बालाजी को कोयंबटूर दक्षिण से उम्मीदवार बनाया गया है।
इससे पहले दिन में द्रमुक ने विधानसभा चुनावों के लिए अपने सहयोगियों के साथ सीट बंटवारे की प्रक्रिया पूरी कर ली जिसमें कांग्रेस, वामपंथी दलों, वीसीके और डीएमडीके समेत अन्य दलों द्वारा चुनाव लड़े जाने वाले निर्वाचन क्षेत्रों की पहचान की गई।
गिरफ्तार ‘ढोंगी बाबा' अशोक खरात को सार्वजनिक रूप से फांसी दी जाए : मुनगंटीवार
खरात को पिछले तीन वर्षों में एक महिला के साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, कई शिकायतें मिलने के बाद खरात के खिलाफ यौन उत्पीड़न, जबरन वसूली और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने के आरोप में अब तक आठ प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
मुनगंटीवार ने संवाददाताओं से कहा, ’’मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं, लेकिन अशोक खरात के बर्बर कृत्यों को देखने और सुनने के बाद, ऐसा लगता है कि उसे किसी भी प्रकार की कानूनी रियायत नहीं मिलनी चाहिए।’’
रसोई गैस की जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें अधिकारी : मुख्यमंत्री साय
साय ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हर नागरिक तक जरूरी सेवाओं की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने लोगों से चिंता नहीं करने की अपील की।
समीक्षा बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी संभागीय आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त रायपुर, सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।
साय ने ’एक्स’ पर कहा, "पश्चिम एशिया की परिस्थितियों के मद्देनजर आज (शनिवार को) निवास कार्यालय में प्रदेश के उच्च अधिकारियों, आयुक्त, आईजी एवं जिला कलेक्टरों के साथ पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता व आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।"
उन्होंने कहा, "छत्तीसगढ़ में आवश्यक वस्तुओं, पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। आपूर्ति पूरी तरह सुचारु एवं सामान्य है और इसमें किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।"
साय ने कहा, " अधिकारियों को रसोई गैस व पेट्रोलियम उत्पादों के स्टॉक एवं सप्लाई की सतत निगरानी और जमाखोरी व मुनाफाखोरी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। "
अमेठी से सेना भर्ती कार्यालय को न हटाने के संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की: शर्मा
उन्होंने कहा कि राजनाथ सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
किशोरी लाल शर्मा ने जिला मुख्यालय गौरीगंज विकास भवन में आयोजित दिशा की बैठक में हिस्सा लेने के बाद पत्रकारों से कहा कि अमेठी से सेना भर्ती कार्यालय एआरओ को न हटाने के संबंध में उन्होंने पहले भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा था और लोकसभा में भी इस विषय को उठाया था।
शर्मा ने कहा कि इसके अलावा उन्होंने राजनाथ सिंह से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात कर इस संबंध में एक पत्र भी सौंपा है।
उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जांच के बाद इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
चीनी वीजा ‘घोटाला' : अदालत ने कार्ति चिदंबरम की धनशोधन मामले में याचिका पर सुनवाई बंद की
तमिलनाडु की शिवगंगा लोकसभा सीट से सांसद चिदंबरम ने संबंधित अनुसूचित अपराध, यानी वीजा घोटाला मामले में आरोप तय होने तक सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया था। कथित वीजा घोटाले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है।
कार्ति चिदंबरम की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा कि इस याचिका पर सुनवाई का अब कोई औचित्य नहीं है क्योंकि सुनवाई अदालत सीबीआई मामले में पहले ही आरोप तय कर चुकी है।
उन्होंने कहा, ’’यह मामला निष्फल हो गया है। इसलिए इसे इसी स्तर पर निष्फल मानकर निपटाया जा सकता है।’’
न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने आदेश दिया कि मामले का निस्तारण किया जाता है।
केकेआर-एमआई के बीच खेले गए 35 आईपीएल मैच
नीतीश कुमार 13 अप्रैल के बाद छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री की कुर्सी
यमन के हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली
हूती समूह के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने विद्रोहियों के अल-मसीरा उपग्रह टेलीविजन चैनल पर शनिवार सुबह प्रसारित एक बयान में मिसाइल हमले की जिम्मेदारी ली।
इजराइली सेना ने कहा कि उसने इस मिसाइल को उसके लक्ष्य तक पहुंचने से पहले ही रोक दिया।
सरी ने शुक्रवार को एक अस्पष्ट बयान में संकेत दिया था कि हूती विद्रोही भी इस युद्ध में शामिल होंगे। इस युद्ध के कारण दुनिया भर की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है।
