LIVE

आज की ताजा खबर, 27 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब' को लेकर अलर्ट...विधान परिषद के लिए मतगणना जारी, मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से रूस-यूक्रेन के बीच एक क्षेत्र में संघर्षविराम प्रभावी हुआ

nitin aroraUpdated Oct 27, 2026, 11:00 IST

आज की ताजा खबर लाइव, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [चक्रवात ‘अर्नब'], [रूस-यूक्रेन संघर्षविराम], [विधान परिषद मतगणना] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। विधान परिषद की इन 11 सीट के लिए 23 अक्टूबर हुए चुनाव में 55 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है था और कुल 152 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, बिहार विधान परिषद की आठ सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इन सीट पर कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा, भारतीय सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों से मुलाकात की और इस दौरान दोहरी नागरिकता, विकास के अवसरों और भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों की भागीदारी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। पढ़ें- देश और विदेश की अन्य खबरें

आज की ताजा खबर, 27 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब' को लेकर अलर्ट...विधान परिषद के लिए मतगणना जारी, मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से रूस-यूक्रेन के बीच एक क्षेत्र में संघर्षविराम प्रभावी हुआ
आज की ताजा खबर, 27 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब' को लेकर अलर्ट...विधान परिषद के लिए मतगणना जारी, मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से रूस-यूक्रेन के बीच एक क्षेत्र में संघर्षविराम प्रभावी हुआ

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [चक्रवात ‘अर्नब'], [रूस-यूक्रेन संघर्षविराम], [विधान परिषद मतगणना] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: भारतीय सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों से मुलाकात की और इस दौरान दोहरी नागरिकता, विकास के अवसरों और भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों की भागीदारी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने लोकसभा सदस्य संगीता कुमारी सिंह देव के नेतृत्व में आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल के लिए पिछले सप्ताह भारतीय-अमेरिकियों के साथ एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया। यह संयुक्त राष्ट्र के कामकाज की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक सप्ताह के दौरे पर आए भारतीय सांसदों का दूसरा दल था। अपनी यात्रा के दौरान सांसदों ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कई कार्यक्रमों में भाग लिया और संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभिन्न देशों के राजदूतों से मुलाकात की। वहीं, अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के नेतृत्व में मानवीय सहायता पहुंचाने की तैयारी के बीच मंगलवार तड़के यूक्रेन और रूस के बीच एक क्षेत्र में स्थानीय युद्धविराम लागू हो गया। यूक्रेन के समयानुसार तड़के तीन बजे से संघर्ष रोक दिया गया ताकि इस सप्ताह के अंत में रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के शहर ओलेश्की में मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके। इसके अलावा, चक्रवात ’अर्नब’ के संभावित प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं जिसे देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है। पढ़ें- देश और विदेश की अन्य खबरें

OCT 27, 2026 10:59 IST

पुणे बस में आग

स्वर्गेट के पास इलेक्ट्रिक शिवाई बस में भीषण आग लगी, 17 यात्री बच गए

पुणे में स्वर्गेट के पास एक इलेक्ट्रिक शिवाई बस में कथित तौर पर भीषण आग लग गई, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई

खबर है कि सभी 17 यात्री सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ी घटना होने से बाल-बाल बच गई

इस घटना ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट में आग से सुरक्षा और इमरजेंसी तैयारियों को लेकर चिंता बढ़ा दी है
OCT 27, 2026 09:39 IST

अमेरिका पहुंचे भारतीय सांसदों ने भारतीय महावाणिज्य दूतावास में भारतवंशियों से मुलाकात की

भारतीय सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने यहां भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों से मुलाकात की और इस दौरान दोहरी नागरिकता, विकास के अवसरों और भारत के विकास में प्रवासी भारतीयों की भागीदारी सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।

न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्य दूतावास ने लोकसभा सदस्य संगीता कुमारी सिंह देव के नेतृत्व में आए संसदीय प्रतिनिधिमंडल के लिए पिछले सप्ताह भारतीय-अमेरिकियों के साथ एक विशेष संवाद सत्र आयोजित किया।

यह संयुक्त राष्ट्र के कामकाज की जानकारी प्राप्त करने के लिए एक सप्ताह के दौरे पर आए भारतीय सांसदों का दूसरा दल था।

अपनी यात्रा के दौरान सांसदों ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में कई कार्यक्रमों में भाग लिया और संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विभिन्न देशों के राजदूतों से मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल में मनीष तिवारी, डॉ. आलोक कुमार सुमन, संजय दीना पाटिल, अरुण गोविल, डॉ. हेमंत विष्णु सवरा, उत्कर्ष वर्मा ’मधुर’, अरुण भारती, कमलजीत सहरावत, रंजीत रंजन, संजय कुमार झा और डॉ. सुधा मूर्ति शामिल थे।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत बिनय प्रधान की ओर से आयोजित इस संवाद सत्र में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लगभग 100 प्रमुख सदस्य शामिल हुए।
OCT 27, 2026 09:39 IST

बिहार विधान परिषद की आठ सीट के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू

बिहार विधान परिषद की आठ सीट पर हुए चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इन सीट पर कुल 150 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य के आठ केंद्र पर चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती की जा रही है।
शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को हुए मतदान में 82.85 प्रतिशत और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में 53.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

चुनावी मैदान में उतरे 150 उम्मीदवारों में स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के 90 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के 60 उम्मीदवार शामिल हैं।

जिन निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना हो रही है, उनमें पटना, दरभंगा, तिरहुत और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के साथ-साथ पटना, दरभंगा, तिरहुत और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए पूर्णिया स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के क्षेत्रीय कार्यालय में मतगणना हो रही है। सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती सारण स्थित एसवीएन राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में की जा रही है। वहीं, तिरहुत के दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी के प्रशासनिक भवन में मतगणना केंद्र बनाया गया है।
OCT 27, 2026 09:38 IST

मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से ओलेश्की में रूस-यूक्रेन के बीच एक क्षेत्र में संघर्षविराम प्रभावी हुआ

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के नेतृत्व में मानवीय सहायता पहुंचाने की तैयारी के बीच मंगलवार तड़के यूक्रेन और रूस के बीच एक क्षेत्र में स्थानीय युद्धविराम लागू हो गया।
यूक्रेन के समयानुसार तड़के तीन बजे से संघर्ष रोक दिया गया ताकि इस सप्ताह के अंत में रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के शहर ओलेश्की में मानवीय सहायता पहुंचाई जा सके।

मेलानिया ट्रंप के कार्यालय के अनुसार, उन्होंने संयुक्त राष्ट्र (संरा) के अधिकारियों से बात की और अधिकारियों ने उन्हें ओलेश्की की मौजूदा स्थिति की जानकारी दी थी। इसके बाद उन्होंने रूस और यूक्रेन के नागरिक प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की अगुवाई की।

अमेरिका की मध्यस्थता में रूस और यूक्रेन के बीच अगले महीने प्रस्तावित वार्ता के नए दौर से पहले इस सहायता मिशन की योजना बनाई गई है। इस वार्ता का उद्देश्य साढ़े चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करना है।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, ओलेश्की में लगभग 2,000 लोग फंसे हुए हैं। वहां भोजन और दवाओं की आपूर्ति लगातार घट रही है। इलाके में बिछी बारूदी सुरंगों और ड्रोन हमलों के खतरे के कारण ये लोग वहां से निकलने में असमर्थ हैं।
OCT 27, 2026 09:38 IST

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीट के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच जारी

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विधान परिषद की इन 11 सीट के लिए 23 अक्टूबर हुए चुनाव में 55 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया है था और कुल 152 उम्मीदवार मैदान में हैं।

अधिकारी ने बताया कि मतगणना लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में हो रही है और इन सात जिलों में मतगणना के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

निर्धारित केंद्रों पर निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशन और प्रेक्षकों की निगरानी में मतों की गिनती कराई जा रही है।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने मतगणना केंद्रों की जानकारी देते हुए बताया था कि लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती यहां रमाबाई रैली स्थल के हॉल संख्या सात में, जबकि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना हॉल संख्या आठ में हो रही है।

वाराणसी के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती राज्य भंडारण निगम में की जा रही है। आगरा के दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए टूंडला रोड स्थित नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति में मतगणना की व्यवस्था की गई है।

मेरठ के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतों की गिनती मोदीपुरम स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में हो रही है। इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए झांसी स्थित बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज के कोठारी सभागार में मतगणना की जा रही है।

बरेली-मुरादाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती बरेली के संजय सामुदायिक भवन में, जबकि गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतों की गिनती गोरखपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में हो रही है।

नवदीप रिणवा ने निर्देश दिए थे कि मतगणना केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से मतगणना कराने के निर्देश भी दिए थे। मतगणना की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे और वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था की गई है।

उत्तर प्रदेश में पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र हैं-लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी। वहीं, छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद शामिल हैं।

इन चुनावों में केवल पंजीकृत स्नातक और शिक्षक मतदाताओं ने मतदान किया। मतगणना के लिए इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों (ईवीएम) के बजाय मतपत्रों का इस्तेमाल किया गया।
इन 11 सीट के चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हो रहे इन चुनावों को दोनों दलों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल माना जा रहा है।
OCT 27, 2026 09:37 IST

उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब' को लेकर अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारी में सरकार

चक्रवात ’अर्नब’ के संभावित प्रभाव के कारण उत्तर प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने के आसार हैं जिसे देखते हुए राज्य सरकार सतर्क हो गई है।

मौसम के पूर्वानुमान को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त कार्यालय ने आम लोगों और किसानों के लिए सतर्कता संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने संभावित मौसमी बदलाव के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्यों और एहतियाती उपायों पर जोर दिया है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 28 अक्टूबर को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, गाजीपुर और बलिया में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और इन जिलों के लिए ’येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।

वहीं, 29 अक्टूबर को कई जिलों में भारी बारिश और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका के मद्देनजर ’ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है।

चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर सहित कई जिलों में बारिश होने का अनुमान है। वहीं, 30 अक्टूबर को पूर्वांचल, अवध और तराई के कई जिलों के अलावा बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी भारी बारिश तथा तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया गया है। इसके परिणामस्वरूप दिन के तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है। आंधी-तूफान के दौरान पक्के भवनों में शरण लेने, पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने तथा अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, खेतों और जलाशयों के आसपास जाने से भी बचने को कहा गया है।

किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने तथा पशुधन को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। लोगों से मौसम की ताजा जानकारी के लिए आधिकारिक मौसम बुलेटिन और ’सचेत’ ऐप पर जारी चेतावनियों पर नजर रखने की अपील भी की गई है।
Related News

शौर्य दिवस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का नमन, कहा- 'इन्फैंट्री के अदम्य साहस और बलिदान पर देश को गर्व'

तमिलनाडु में 'जेल ब्रेक', आधी रात वार्डन-पुलिसकर्मियों पर हमला, फरार हुए 17 कैदी, तलाश में जुटीं पुलिस की 17 टीमें

झारखंड: प्रशांत किशोर की पार्टी के डिजिटल संचार प्रबंधक चलती ट्रेन से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस जांच तेज

सुप्रीम कोर्ट में आज CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर अहम सुनवाई, EC ने क्या-क्या कहा, जानिए क्या है पूरा विवाद?

आज की ताजा खबर, 27 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: उत्तर प्रदेश में चक्रवात ‘अर्नब' को लेकर अलर्ट...विधान परिषद के लिए मतगणना जारी, मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से रूस-यूक्रेन के बीच एक क्षेत्र में संघर्षविराम प्रभावी हुआ