LIVE
आज की ताजा खबर, 27 मई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह का गुजरात में भारत-पाक सीमा पर दौरा, गाजियाबाद के लोनी में नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग
आज की ताजा खबर लाइव, 27 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज रूस का इबोला वैक्सीन बनाने का दावा, कॉकरोच जनता पार्टी, आईपीएल एलिमिनेटर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स, आज और कल का मौसम आज के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: अफ्रीका में इबोला वायरस के नए स्ट्रेन के बीच रूस ने नई वैक्सीन विकसित करने का दावा किया है। वहीं, डिजिटल संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ को राजनीतिक दल बनाने की मांग हरियाणा के एक वकील ने निर्वाचन आयोग से की है। दूसरी ओर, देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का खतरा बना हुआ है, जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। खेल जगत में आईपीएल एलिमिनेटर मुकाबले को लेकर उत्साह बढ़ गया है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
- आज की ताजा खबर लाइव, 27 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज रूस का इबोला वैक्सीन बनाने का दावा, कॉकरोच जनता पार्टी, आईपीएल एलिमिनेटर सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स, आज और कल का मौसम आज के मुख्य समाचार Latest News in Hindi:
- अफ्रीका के कुछ देशों में इबोला वायरस के नए स्ट्रेन के फैलने से दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है। इसी बीच रूस ने दावा किया है कि उसके वैज्ञानिकों ने इस नए स्ट्रेन (Ebola Virus Strain) के खिलाफ वैक्सीन तैयार कर ली है। रूस के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने कहा कि यह वैक्सीन इबोला के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन से सुरक्षा देने में मदद कर सकती है। इस जानकारी को दक्षिण अफ्रीका में मौजूद रूसी दूतावास ने भी साझा किया है।
- डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बने संगठन ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को अब राजनीतिक में उतारने की कोशिश शुरू हो गई है। हरियाणा के 35 वर्षीय एक वकील ने निर्वाचन आयोग में आवेदन देकर CJP को राजनीतिक दल के रूप में पंजीकृत करने की मांग की है। उन्होंने खुद को इस पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बनाने का प्रस्ताव रखा है।
- पानीपत निवासी वकील सुधीर जाखर ने कहा कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि हाल के दिनों में प्रधान न्यायाधीश (CJI) के बयान को लेकर लोगों में जो भावनाएं और प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, उन्हें एक राजनीतिक मंच देना जरूरी है।
- मौसम विभाग ने अभी भीषण गर्मी और लू का अलर्ट जारी रखा है। देश के उत्तरी और मध्य राज्यों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहने का अनुमान है। हालांकि, पहाड़ों पर कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण अगले 2 दिन तक मौसम खराब रहने की चेतावनी है।
- खासकर, लेह, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय हिस्सों पर आंधी-बारिश और ओलावृष्टि और कहीं-कहीं बर्फबारी की संभावना है। विक्षोभ का आंशिक असर मैदानी राज्यों हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में रहेगा, जिससे धूल भरी आंधी के साथ पानी बरस सकता है।
- अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को जब आईपीएल के एलिमिनेटर में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी की तो उसे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी और तेज तर्रार गेंदबाज जोफ्रा आर्चर से सावधान रहना होगा। सनराइजर्स की टूर्नामेंट की शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही थी, लेकिन उसने दूसरे चरण में लय हासिल कर ली।
- नियमित कप्तान पैट कमिंस के आने से भी टीम को काफी फायदा हुआ, क्योंकि उसने अपने इन आखिरी सात मैचों में से पांच में जीत हासिल की। सनराइजर्स ने लीग स्टेज में राजस्थान रॉयल्स को दो बार हराया था और इस तरह से कमिंस और उनकी टीम को बहुत अधिक दबाव वाले नॉकआउट मुकाबले में मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल होगी।
MAY 27, 2026 23:37 IST
सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम की 30वीं वर्षगांठ पर भव्य एयर शो
इंडियन एयर फोर्स ने ट्वीट किया कि, "चीफ ऑफ द एयर स्टाफ एयर चीफ मार्शल एपी सिंह और एयर मार्शल एस श्रीनिवास, AOC-in-C, ट्रेनिंग कमांड, सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम की 30वीं सालगिरह मनाने के लिए एयर फोर्स स्टेशन बीदर गए। इस मौके पर SKAT ने 9-एयरक्राफ्ट का शानदार एरोबैटिक डिस्प्ले किया, जिसमें CAS और AOC-in-C दोनों ने फॉर्मेशन के हिस्से के तौर पर उड़ान भरी, जिससे इंडियन एयर फोर्स की सटीकता, प्रोफेशनलिज्म और जोश दिखा।"
MAY 27, 2026 21:14 IST
गाजियाबाद के लोनी में नगर पालिका के डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग
गाजियाबाद के लोनी नगर पालिका क्षेत्र में स्थित डंपिंग ग्राउंड में भीषण आग लग गई। पिछले कई घंटों से कूड़े के ढेर में लगी आग से उठ रहे जहरीले धुएं के गुबार ने आसपास के रिहायशी इलाकों में लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोनी नगर पालिका द्वारा पूरे क्षेत्र से एकत्र किया गया कूड़ा आवासीय बस्तियों के नजदीक बने डंपिंग ग्राउंड में डाला जाता है। बुधवार दोपहर से ही इस कूड़े के ढेर में आग सुलगनी शुरू हो गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।
आग से उठ रहा काला व जहरीला धुआं कई किलोमीटर के दायरे में फैल गया है। इसके कारण आसपास की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और उल्टी जैसी शिकायतें हो रही हैं। सबसे अधिक परेशानी बच्चों, बुजुर्गों व सांस के मरीजों को उठानी पड़ रही है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि रिहायशी इलाके में डंपिंग ग्राउंड बनाए जाने का वे पहले से ही विरोध कर रहे थे। कई बार नगर पालिका अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने जिला प्रशासन से तत्काल आग पर काबू पाने तथा डंपिंग ग्राउंड को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है।

शुक्रवार को गृहमंत्री अमित शाह का गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दौरा
शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुजरात में भारत-पाकिस्तान सीमा का दौरा करेंगे। वेस्टर्न सेक्टर के तहत आने वाले गुजरात क्षेत्र में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमावर्ती इलाकों को और मजबूत बनाने की दिशा में बड़े स्तर पर योजना पर काम किया जा रहा है।
MAY 27, 2026 18:15 IST
बहुमंजिला इमारत की छत से गिरने के बाद फिल्म निर्माता अनिक दत्ता की मौत
फिल्म निर्माता अनिक दत्ता की बुधवार को कथित तौर पर दक्षिण कोलकाता स्थित अपने बहुमंजिला आवास की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस की एक टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। हालांकि परिवार ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। इस घटना के बाद कई अभिनेता, निर्देशक और बंगाली फिल्म उद्योग के सदस्य अस्पताल पहुंचे। अनिक दत्ता को 2012 में ’भूतेर भविष्यत’ से प्रसिद्धि मिली थी। हॉरर कहानी में बुनी गई यह फिल्म अपने राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य के लिए जानी जाती है और कई लोग इसे बंगाली सिनेमा में एक मील का पत्थर मानते हैं। फिल्म निर्माता ने ’अपराजितो’, ’मेघनादबोध रोहोस्यो’ और ’बोरुनबाबुर बंधु’ जैसी मशहूर फिल्मों का भी निर्देशन किया था।
MAY 27, 2026 17:55 IST
एक से चार जून तक भारत यात्रा पर आएंगे अमेरिकी अधिकारी
अमेरिकी दल व्यापार वार्ता के लिए एक से चार जून तक भारत यात्रा पर आएगा। भारत-अमेरिका का अंतरिम करार के ब्योरे को अंतिम रूप देने का प्रस्ताव,वृहद द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत को आगे बढ़ाएंगे।
MAY 27, 2026 16:40 IST
MAY 27, 2026 16:40 IST
सहारनपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
सहारनपुर जिले में कथित तौर पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि आरोपी को जिला अस्पताल चौक के पास से पकड़ा गया। देहात कोतवाली के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) एचएन सिंह ने बताया कि 24 अप्रैल को वादी ने तहरीर दी थी कि शेखपुरा कदीम के फैसल ने उसकी पुत्री को निकाह का झांसा दिया और उसके बाद उसने शीतल पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया। सिंह के अनुसार आरोपी ने दुष्कर्म के बाद लड़की को जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में थाना देहात कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसएचओ ने बताया कि बुधवार को देहात कोतवाली पुलिस टीम ने मामले में वांछित फैसल को जिला अस्पताल चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
MAY 27, 2026 14:15 IST
MAY 27, 2026 14:12 IST
टीएमसी नेता काकोली घोष दस्तीदार ने सभी पार्टी पदों से दिया इस्तीफा
टीएमसी नेता काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
MAY 27, 2026 12:57 IST
MAY 27, 2026 11:55 IST
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर के बाहर हंगामा, परिवार ने मांगी सुरक्षा
उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के घर के बाहर मंगलवार देर रात जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि सपा नेता शेर बहादुर यादव और उनके समर्थकों ने सैकड़ों लोगों के साथ घर पर हमला किया। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया।
गायत्री प्रजापति के बेटे ने दावा किया कि उन्हें सपा के ही कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं से जान का खतरा है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से आरोपियों को पार्टी से बाहर करने की मांग की है। वहीं परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा देने की अपील भी की है।

MAY 27, 2026 10:40 IST
पटना में पुलिस एनकाउंटर में दो अपराधी गिरफ्तार
पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घायल अपराधी की पहचान मनेर निवासी अजय पासवान के रूप में हुई है।
उस पर बैंक डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधी किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
उस पर बैंक डकैती, लूट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों अपराधी किसी बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
MAY 27, 2026 09:54 IST
दिल्ली दौरे पर CM विजय, आज PM मोदी से करेंगे अहम मुलाकात
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय अपने पहले आधिकारिक दिल्ली दौरे पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद राष्ट्रीय राजधानी की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा होगी। हालांकि विजय के दौरे का विस्तृत कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वह सुबह 10 बजे चेन्नई एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के साथ उनकी बैठक शाम 4:30 बजे निर्धारित है। इस दौरान विजय राज्य की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपेंगे। इन मांगों में कल्याणकारी और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए फंडिंग, विकास योजनाओं को मंजूरी और मेकेदातु जल विवाद का समाधान शामिल हो सकता है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री विजय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मुलाकात करेंगे और तमिलनाडु की विकास परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता की मांग कर सकते हैं। इसके अलावा, उनके कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल से भी मुलाकात करने की संभावना है।

MAY 27, 2026 07:35 IST
30 जून तक खुल सकता है बारापुला फेज-3, मयूर विहार से AIIMS तक मिलेगा सिग्नल-फ्री सफर
दिल्ली में लंबे समय से इंतजार कर रहे बारापुला फेज-3 प्रोजेक्ट का उद्घाटन 30 जून तक किए जाने की तैयारी चल रही है। इसके शुरू होने के बाद पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार-1 से AIIMS तक लोगों को सिग्नल-फ्री कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा।
इस परियोजना का निर्माण कार्य साल 2015 में शुरू हुआ था, लेकिन तकनीकी दिक्कतों, पर्यावरणीय मंजूरियों और अन्य चुनौतियों के कारण इसकी लागत कई बार बढ़ी और उद्घाटन की तारीख लगातार टलती रही। अब परियोजना लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द इसे जनता के लिए खोला जा सकता है।

MAY 27, 2026 07:34 IST
हमीरपुर में खड़े डंपर से टकराया ट्रक, भीषण आग में चालक की जिंदा जलकर मौत
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हो गया। बिवांर थाना क्षेत्र के जलालपुर रोड पर एक अनियंत्रित ट्रक खराब खड़े डंपर से पीछे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में ट्रक चालक ट्रक के अंदर ही फंस गया और जिंदा जलकर उसकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया।
देखते ही देखते एक ट्रक आग के गोले में बदल गया और आसपास अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।