LIVE
आज की ताजा खबर 27 अगस्त 2024: सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता को दी जमानत, PM Modi ने की पुतिन से बातचीत
आज की ताजा खबर 27 अगस्त 2024, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें LIVE
- कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए अपने नौ उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने कहा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन भाजपा में शामिल होंगे
- कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले में छात्रों ने किया ‘नबन्ना अभियान’ का ऐलान
- आबकारी नीति मामला- सुप्रीम कोर्ट ने बीआरएस नेता कविता को जमानत दी
AUG 27, 2024 17:53 IST
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव: भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट की जारी
जम्मू-कश्मीर में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने मंगलवार को 29 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी। तीसरी सूची में दूसरे चरण में मतदान वाली 10 और तीसरे चरण में मतदान वाली 19 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। भाजपा ने नगरोटा से देविंदर सिंह राणा, हब्बाकदल से अशोक भट्ट, गुलाबगढ़ से मोहम्मद अकरम चौधरी, रियासी से कुलदीप राज दुबे, श्री माता वैष्णो देवी से बलदेव राज शर्मा, कालाकोट सुंदरबनी से ठाकुर रणधीर सिंह, बुधल से चौधरी जुल्फिकार अली, थन्नामंडी से मोहम्मद इकबाल मलिक, सुरनकोटे से सैयद मुश्ताक अहमद बुखारी और पूंछ हवेली से चौधरी अब्दुल गनी को टिकट दिया है।
AUG 27, 2024 16:52 IST
नोएडा में घर के आगे कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
नोएडा के सेक्टर-72 में घर के आगे कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सेक्टर-113 पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सोमवार को सेक्टर-72 के बी ब्लॉक के निवासी नितिन छिब्बा ने राजीव चौहान के घर के आगे कार खड़ी कर दी जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया।
AUG 27, 2024 16:05 IST
बिहार से अगवा लड़की एमपी में मिली
बिहार के सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से बरामद किया है। शादी का झांसा देकर लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया था। सारण के पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने मंगलवार को बताया कि गरखा थाना क्षेत्र की निवासी नाबालिग लड़की के बारे में सूचना मिली थी कि शादी झांसा देकर उसका अपहरण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पहले कोलकाता में उसकी मौजूदगी के बारे में पता चला, लेकिन बाद में ठिकाना बदल दिया गया और मध्यप्रदेश के सिंगरौली में उसके होने की बात पता चली जहां से उसे सोमवार को बरामद कर लिया गया।
AUG 27, 2024 15:18 IST
पीएम मोदी ने पुतिन से की फोन पर बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर बात की। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर कहा, आज राष्ट्रपति पुतिन से बात की। विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। रूस-यूक्रेन संघर्ष और यूक्रेन की हाल की यात्रा से प्राप्त अंतर्दृष्टि पर विचारों का आदान-प्रदान किया। संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करने के लिए भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।
AUG 27, 2024 14:36 IST
मायावती फिर चुनी गयीं बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का एक बार फिर सर्वसम्मति से मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। बसपा ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। इस बयान में कहा गया कि मायावती को मंगलवार को यहां बसपा की कार्यकारिणी की बैठक में एक बार फिर सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। बयान में कहा गया , ‘‘मायावती जी एक बार फिर सर्वसम्मति से बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनी गईं और उन्होंने संकल्प दोहराया कि देश में बहुजनों के गौरव के लिए बसपा आंदोलन के हित में हम कभी रुकेंगे नहीं, समझौता नहीं करेंगे, टूटने की बात तो दूर ही है।’’ मायावती ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होने वाली बैठक से एक दिन पूर्व सोमवार को कहा था कि सक्रिय राजनीति से उनका संन्यास लेने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।
AUG 27, 2024 14:20 IST
मैं पक्षपात करुंगा, मियां मुस्लिमों को असम पर कब्जा नहीं करने दूंगा, हिमंत सरमा का ऐलान
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कहा कि वह पक्षपात करेंगे और ‘मियां’ मुसलमानों को असम पर कब्जा नहीं करने देंगे। सरमा नागांव में 14 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना की पृष्ठभूमि में राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विपक्षी दलों के कार्य स्थगन प्रस्ताव पर विधानसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित रखा जाता तो अपराध की दर नहीं बढ़ती। जब विपक्ष के कुछ नेताओं ने मुख्यमंत्री पर पक्षपात का आरोप लगाया तो उन्होंने कहा, मैं पक्षपात करुंगा। आप क्या कर सकते है? सरमा ने कहा, लोअर असम के लोग अपर असम क्यों जाएंगे? ताकि मियां मुस्लिम असम पर कब्जा कर लें? हम ऐसा नहीं होने देंगे। तीखी नोकझोंक के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष के सदस्य आसन के समीप आ गए जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष बिश्वजीत दैमारी को कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।
AUG 27, 2024 14:10 IST
भाजपा दो सितंबर से शुरू करेगी सदस्यता अभियान
भारतीय जनता पार्टी दो सितंबर से अपना सदस्यता अभियान शुरू करेगी और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और सदस्यता अभियान के प्रमुख विनोद तावड़े ने लोगों से बड़े पैमाने पर पार्टी के साथ जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि मजबूत भाजपा से ‘विकसित भारत’ का निर्माण होगा।
तावड़े ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सांसदों और विधायकों को इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए तैयार किया जाएगा और वे देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया, ‘‘सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा और फिर एक अक्टूबर को दूसरे चरण की शुरुआत से पहले अभ्यास की समीक्षा की जाएगी। यह 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा।’’
तावड़े ने संवाददाताओं से कहा कि केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, सांसदों और विधायकों को इस अभियान का नेतृत्व करने के लिए तैयार किया जाएगा और वे देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेंगे। उन्होंने बताया, ‘‘सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितंबर तक चलेगा और फिर एक अक्टूबर को दूसरे चरण की शुरुआत से पहले अभ्यास की समीक्षा की जाएगी। यह 15 अक्टूबर तक जारी रहेगा।’’
AUG 27, 2024 13:40 IST
आबकारी नीति मामला : उच्चतम न्यायालय ने बीआरएस नेता कविता को जमानत दी
सुप्रीम कोर्ट ने कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार और धन शोधन मामलों में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता को मंगलवार को जमानत दे दी। न्यायमूर्ति बी आर गवई और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने कहा कि कविता करीब पांच महीनों से हिरासत में हैं और इन मामलों में उनके खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) तथा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच पूरी हो गयी है। न्यायालय ने उन्हें जमानत दिए जाने से इनकार करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के एक जुलाई के आदेश को रद्द कर दिया। उच्च न्यायालय ने दोनों मामलों में कविता की जमानत याचिकाएं खारिज करते हुए कहा था कि वह प्रथम दृष्टया दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 (जो अब रद्द की जा चुकी है) को तैयार करने और लागू करने से संबंधित आपराधिक साजिश में मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक हैं।
AUG 27, 2024 13:19 IST
आईएमए अध्यक्ष की माफी को सुप्रीम कोर्ट ने अस्पष्ट बताया
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) के अध्यक्ष आर वी अशोकन द्वारा पीटीआई के साथ एक साक्षात्कार में दिए गए ‘नुकसान पहुंचाने’ वाले बयानों को लेकर एक अखबार में प्रकाशित उनकी बिना शर्त माफी अस्पष्ट है और उसका (अक्षरों का) फॉन्ट बहुत छोटा है। न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ ने अशोकन की ओर से पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता पी एस पटवालिया को ‘द हिंदू’ अखबार के 20 संस्करणों की प्रतियां एक हफ्ते के भीतर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिनमें उनकी माफी प्रकाशित की गई है। पीठ ने कहा, ‘‘हम तब तक नहीं मानेंगे जब तक हमें विज्ञापन भौतिक रूप में न दिखें, हमें वास्तविक आकार न दिखाया जाए...हमारे सामने दाखिल माफीनामे का अंश अस्पष्ट है क्योंकि फॉन्ट छोटा है। आईएमए अध्यक्ष के वकील को निर्देश दिया जाता है कि वह ‘द हिंदू’ के 20 प्रकाशनों की भौतिक प्रतियां एक सप्ताह के भीतर दाखिल करें जहां माफीनामे का प्रकाशन किया गया है।’’
AUG 27, 2024 12:20 IST
कविता ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत देने की अपील की
आबकारी नीति मामला: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत दिए जाने का अनुरोध करते हुए कहा कि उनके खिलाफ सीबीआई और ईडी की जांच पूरी हो गयी है।
AUG 27, 2024 11:59 IST
नोएडा: मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, तीन के पैर में लगी गोली
नोएडा में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने का दावा किया है जिन्होंने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान हमीरपुर जिले के निवासी धीरेंद्र उर्फ वीर सिंह, बदायूं जिले के निवासी पुरुषोत्तम, अमरोहा जिले के निवासी इमरान उर्फ चाचा और शाहजहांपुर जिले के निवासी सुधीर गुप्ता के रूप में हुई।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि फेज-तीन पुलिस थाने की टीम गढ़ी गोल चक्कर के पास जांच कर रही थी तभी दो मोटरसाइकिल आती दिखीं जिन पर चार लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। अवस्थी ने कहा, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। धीरेंद्र, पुरुषोत्तम और इमरान पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि फेज-तीन पुलिस थाने की टीम गढ़ी गोल चक्कर के पास जांच कर रही थी तभी दो मोटरसाइकिल आती दिखीं जिन पर चार लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने के लिए कहा लेकिन वे पुलिस को देखकर भागने लगे जिसे बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। अवस्थी ने कहा, खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चला दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। धीरेंद्र, पुरुषोत्तम और इमरान पैर में गोली लगने से घायल हो गए जिसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
AUG 27, 2024 11:29 IST
जम्मू-कश्मीर : राजौरी में संदिग्ध गतिविधि देखने पर ग्रामीण रक्षा गार्ड के समूह ने गोलीबारी की
जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के एक गांव में संदिग्ध गतिविधि देखने पर ग्रामीण रक्षा गार्ड (वीडीजी) के एक समूह ने गोलीबारी की। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गार्ड ने सोमवार देर रात राजौरी जिला मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर मीरा-नगरोटा गांव में एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता के घर के पास दो अज्ञात व्यक्तियों को देखा। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने गांव की घेराबंदी की और तलाशी ली, लेकिन संदिग्धों का कुछ पता नहीं चल सका। अधिकारियों ने बताया कि आज सुबह आसपास के गांवों में भी तलाशी अभियान शुरू किया गया और हालिया रिपोर्ट के अनुसार यह अब भी जारी है।
AUG 27, 2024 10:47 IST
योगगुरु रामदेव ने गोरक्षपीठ में मुख्यमंत्री योगी से भेंट की, श्रीकृष्ण जन्मोत्सव में शामिल हुए
पतंजलि योगपीठ के संस्थापक, योगगुरु रामदेव ने सोमवार को गोरक्षनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की तथा जन्माष्टमी के उत्सव में शामिल हुए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रात को गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे रामदेव ने सबसे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान गोरक्षनाथ का दर्शन-पूजन किया, फिर महंत अवेद्यनाथ महाराज की समाधि स्थल पर गए और उनकी प्रतिमा के समक्ष मत्था टेककर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बयान के मुताबिक, दर्शन-पूजन के बाद रामदेव ने जन्माष्टमी मनाने के लिए गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचे योगी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने गोरक्षपीठाधीश्वर को प्रणाम करने के बाद गुलाब के फूलों की माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। योगी ने भी पुष्प गुच्छ देकर रामदेव का स्वागत किया।
AUG 27, 2024 10:39 IST
प्रधानमंत्री मोदी जल्द जाएंगे सिंगापुर
भारत और सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्रियों के बीच उच्च स्तरीय बैठक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इस दक्षिणपूर्व एशियाई देश की जल्द होने वाली यात्रा के लिए मंच तैयार कर दिया है। सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने यह टिप्पणी की। भारत और सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्रियों ने यहां दूसरे बहु-मंत्रालयी गोलमेज सम्मेलन में “सार्थक” चर्चा की और इस बात पर विचार किया कि दोनों देश डिजिटल, कौशल विकास, स्थिरता, स्वास्थ्य सेवा, संपर्क और उन्नत विनिर्माण में द्विपक्षीय सहयोग को कैसे बढ़ा सकते हैं। यह दूसरी बार है जब सिंगापुर और भारत के मंत्रियों ने भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन (आईएसएमआर) के लिए मुलाकात की है। इसकी पहली बैठक सितंबर 2022 में हुई थी।
AUG 27, 2024 10:33 IST
AUG 27, 2024 09:32 IST
AUG 27, 2024 08:14 IST
AUG 27, 2024 07:46 IST
AUG 27, 2024 07:28 IST
मथुरा के मंदिरों में भगवान कृष्ण के मध्य रात्रि अभिषेक की धूम
जन्माष्टमी पर सोमवार मध्य रात्रि जब घड़ी ने 12 बजाए और भागवत भवन मंदिर के कपाट ‘प्राकट्य दर्शन (कृष्ण का स्वरूप)" के लिए खुले तो श्री कृष्ण जन्मस्थान पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि बृजभूमि के विभिन्न मंदिरों में 25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के भगवान के दर्शन करने के बावजूद कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
शंख, ढोल, झांझ और मृदंग की ध्वनि के बीच भक्तों के नाचने-गाने के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान का वातावरण "नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की" से गूंज उठा। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, महाआरती के बाद पुजारियों और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के ट्रस्टी अनुराग डालमिया ने ट्रस्ट के अध्यक्ष संत नृत्य गोपाल दास की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच "अभिषेक समारोह" शुरू किया। लगभग 40 मिनट तक दूध, दही, शहद, खांडसारी, घी और हर्बल औषधियों के मिश्रण से अभिषेक किया गया।
शंख, ढोल, झांझ और मृदंग की ध्वनि के बीच भक्तों के नाचने-गाने के साथ ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान का वातावरण "नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की" से गूंज उठा। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, महाआरती के बाद पुजारियों और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के ट्रस्टी अनुराग डालमिया ने ट्रस्ट के अध्यक्ष संत नृत्य गोपाल दास की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच "अभिषेक समारोह" शुरू किया। लगभग 40 मिनट तक दूध, दही, शहद, खांडसारी, घी और हर्बल औषधियों के मिश्रण से अभिषेक किया गया।
AUG 27, 2024 07:09 IST
आंध्र प्रदेश में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश में कडप्पा-रायचोटी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुव्वालचेरुवु घाट रोड पर एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। यह दुर्घटना तब हुई जब एक कंटेनर ट्रक कडप्पा से गुव्वालचेरुवु जा रही एक कार से टकरा गया। बचाव अभियान जारी है: रामापुरम, सीआई वेंकट कोंडा रेड्डी
