LIVE
आज की ताजा खबर: NCERT विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान ने तोड़ी चुप्पी तो अमेरिकी व्यापार सौदे को लेकर सरकार पर बरसे राहुल गांधी; पढ़ें दिनभर की खबरें
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 26 February), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [पीएम मोदी इजराइल दौरा] [राहुल गांधी] [डोनाल्ड ट्रंप] [क्यूबा सेना गोलीबारी] [दिल्ली और शिमला पुलिस विवाद] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे का आज दूसरा दिन है। पहले दिन पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया था। आज पीएम मोदी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मित्र से कहीं अधिक बताते हुए उनकी सराहना की और सात अक्टूबर 2023 के भीषण हमले के बाद इजराइल के साथ खड़े रहने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। वहीं, क्यूबा सरकार ने बुधवार को बताया कि क्यूबा के सैनिकों ने फ्लोरिडा में पंजीकृत एक स्पीडबोट पर सवार चार लोगों को मार डाला और छह अन्य को घायल कर दिया। यह स्पीडबोट क्यूबा के जलक्षेत्र में घुस गई थी और उसने पहले सैनिकों पर गोलीबारी की थी। उधर, दिल्ली में आयोजित एआई समिट (AI Summit protest) में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन करने वाले आरोपियों को पकड़ने शिमला पहुंची दिल्ली पुलिस को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। खुद शिमला पुलिस गिरफ्तारी में बाधा बनकर खड़ी हो गई और उसने दिल्ली पुलिस को हिरासत में ले लिया। यहां तक कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ किडनैपिंग का केस भी दर्ज कर लिया, घंटों तक ये ड्रामा चलता रहा। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे का दूसरा दिन
- इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी बने सबसे प्रभावशाली नेता
- क्यूबा गार्ड ने अमेरिकी स्पीडबोट पर सवार 4 लोगों को मार गिराया
- आरोपियों की गिरफ्तारी पर दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच जमकर ड्रामा
- NCERT किताब मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, सीजेआई ने की सुनवाई
- मार्क कार्नी 27 फरवरी से दो मार्च तक भारत दौरे पर रहेंगे
FEB 26, 2026 18:53 IST
दिनभर की बड़ी खबरें
1- प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू ने भारत-इजराइल रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की
यरुशलम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी तथा कृषि के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर केंद्रित व्यापक वार्ता की।
2- न्यायालय ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की किताबों पर प्रतिबंध लगाया
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा आठ की उन किताबों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर एक अध्याय शामिल है।
3- एनसीईआरटी विवाद पर प्रधान ने कहा, जवाबदेही तय करेंगे और कार्रवाई की जाएगी
जमशेदपुर/नयी दिल्ली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर एक अध्याय शामिल किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को नाराजगी जतायी। उन्होंने जवाबदेही तय करने और पाठ्यक्रम के विवादास्पद अंश को तैयार करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया।
4- व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री पर अमेरिकी दबाव था:राहुल गांधी का आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्स्टीन फाइल का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकाने के लिए किया ताकि वह एक ऐसे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करें, जिससे भारतीय किसानों के हितों को गंभीर नुकसान होगा।
5- आदित्यनाथ ने की यामानाशी प्रांत के गवर्नर से मुलाकात, हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी पर समझौता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और यामानाशी प्रांत के बीच हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
यरुशलम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी तथा कृषि के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर केंद्रित व्यापक वार्ता की।
2- न्यायालय ने न्यायिक भ्रष्टाचार पर अध्याय वाली एनसीईआरटी की किताबों पर प्रतिबंध लगाया
उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की कक्षा आठ की उन किताबों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर एक अध्याय शामिल है।
3- एनसीईआरटी विवाद पर प्रधान ने कहा, जवाबदेही तय करेंगे और कार्रवाई की जाएगी
जमशेदपुर/नयी दिल्ली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा आठवीं कक्षा की पाठ्यपुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार पर एक अध्याय शामिल किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को नाराजगी जतायी। उन्होंने जवाबदेही तय करने और पाठ्यक्रम के विवादास्पद अंश को तैयार करने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया।
4- व्यापार समझौते के लिए प्रधानमंत्री पर अमेरिकी दबाव था:राहुल गांधी का आरोप
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एप्स्टीन फाइल का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धमकाने के लिए किया ताकि वह एक ऐसे व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करें, जिससे भारतीय किसानों के हितों को गंभीर नुकसान होगा।
5- आदित्यनाथ ने की यामानाशी प्रांत के गवर्नर से मुलाकात, हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी पर समझौता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार और यामानाशी प्रांत के बीच हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी को लेकर समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
FEB 26, 2026 18:52 IST
प्रधानमंत्री मोदी और नेतन्याहू ने भारत-इजराइल रणनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए बातचीत की
यरुशलम, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को अपने इजराइली समकक्ष बेंजामिन नेतन्याहू के साथ रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी तथा कृषि के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने पर केंद्रित व्यापक वार्ता की।
FEB 26, 2026 16:22 IST
तुर्कमान गेट हिंसा: अदालत ने छह आरोपियों को जमानत दी
दिल्ली की एक अदालत ने पिछले महीने तुर्कमान गेट स्थित फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान हुई पथराव की घटना मामले में आरोपी छह व्यक्तियों को जमानत दे दी है।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश भूपिंदर सिंह ने मोहम्मद फैज, मोहम्मद अफ्फान, मोहम्मद इमरान, शहजाद, मोहम्मद इमरान और मोहम्मद फहीम को 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के एक एक जमानतदार पर जमानत प्रदान की। सरकार की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक अतुल श्रीवास्तव पेश हुए। आरोपियों की ओर से अधिवक्ता एम. असद बेग, मनजीत सैनी और अन्य पेश हुए।
FEB 26, 2026 14:25 IST
FEB 26, 2026 14:16 IST
गोंडा में अपर पुलिस अधीक्षक की हिदायत : जिन्हें रंग से परहेज, वे घर में रहें
रमजान के दौरान होली के त्यौहार की तैयारियों के बीच गोंडा जिले में अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने हिदायत दी है कि जिन्हें रंग से परहेज है वे होली के दिन अपने घर में ही रहें। होली पर्व को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले की कर्नलगंज कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में पुलिस प्रशासन ने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है। बैठक को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने कहा कि जिन्हें रंगों से परहेज है या जो होली नहीं खेलना चाहते, वे त्योहार के दिन एहतियातन अपने घरों में ही रहें। बैठक में विभिन्न समुदाय के लोगों के समक्ष अपनी बात रखते हुए राय ने कहा, होली मस्ती का त्यौहार है। यह त्यौहार नहीं देखता कि कौन हिंदू है, कौन मुसलमान, ईसाई या सिख। यह बस देखता है कि होली है। सामने हमारा भाई है और हम उस पर रंग डालेंगे। उन्होंने कहा कि रंग डालते समय आमतौर पर सिर्फ एक ही बात कही जाती है- बुरा न मानो होली है।
FEB 26, 2026 13:41 IST
आदित्यनाथ ने यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी से की मुलाकात
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोतारो नागासाकी से बृहस्पतिवार को मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश-यामानाशी सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने एक्स पर जानकारी दी, जापान के यामानाशी प्रांत में उत्तर प्रदेश-यामानाशी सहयोग को और मजबूत करने एवं हमारी बढ़ती रणनीतिक भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए गवर्नर कोतारो नागासाकी के साथ सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि उद्योग, पर्यटन एवं प्राविधिक शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को गहरा करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए, जो हरित हाइड्रोजन, स्वच्छ ऊर्जा नवोन्मेष एवं प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान पर केंद्रित हैं। उत्तर प्रदेश, ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत भविष्य के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए आईआईटी कानपुर को हरित हाइड्रोजन में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर विकसित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा, मैं अगस्त में उत्तर प्रदेश में 200 कंपनियों के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारियों) के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के गवर्नर के प्रस्ताव का स्वागत करता हूं, जिससे औद्योगिक साझेदारी एवं निवेश की गति और तेज होगी। मैं यामानाशी प्रांत के गवर्नर और सभी हितधारकों का इस सहयोग को और बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए शुक्रिया अदा करता हूं, जो साझा आर्थिक दृष्टि एवं सभ्यतागत संपर्क पर आधारित है।
FEB 26, 2026 13:38 IST
किरीट सोमैया की पत्नी के मानहानि मामले में अदालत ने संजय राउत को बरी किया
मुंबई की एक सत्र अदालत ने बृहस्पतिवार को शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत की पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार करते हुए उन्हें भाजपा नेता किरीट सोमैया की पत्नी मेधा सोमैया द्वारा दायर मानहानि के मामले में बरी कर दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की पत्नी ने अदालत का रुख कर यह दावा किया था कि राउत ने मीडिया में उनके और उनके पति के खिलाफ निराधार एवं पूरी तरह से मानहानिकारक आरोप लगाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राउत ने मीरा-भयंदर नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण से संबंधित 100 करोड़ रुपये के घोटाले में दंपति का नाम घसीटा था। पिछले साल एक मजिस्ट्रेटी अदालत ने राउत को इस मामले में दोषी ठहराया और उन्हें 15 दिन की जेल की सजा सुनाई। शिवसेना (उबाठा) नेता ने बाद में सत्र अदालत में मजिस्ट्रेट के फैसले को चुनौती देते हुए अपील दायर की।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बृहस्पतिवार को उनकी याचिका स्वीकार कर ली। विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं है।
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने बृहस्पतिवार को उनकी याचिका स्वीकार कर ली। विस्तृत आदेश अभी उपलब्ध नहीं है।
FEB 26, 2026 12:24 IST
NCERT किताब मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त
NCERT judiciary chapter row: 'न्यायिक भ्रष्टाचार' से संबंधित राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की किताब पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले की सुनवाई करते हुए प्रधान न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हम इस मामले की गंभीरता से जांच चाहते हैं। न्यायपलिका का मुखिया होने के नाते उनका कर्तव्य है कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को सामने लाया जाए। CJI ने कहा कि वह तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक वह खुद संतुष्ट नहीं हो जाते। सीजेआई ने कहा कि उनकी संतुष्टि तक सुनवाई जारी रहेगी और बिना शर्म माफी अभी मंजूर नहीं है। कोर्ट ने NCERT के निदेशक एवं शिक्षा सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
FEB 26, 2026 12:23 IST
मार्क कार्नी 27 फरवरी से दो मार्च तक भारत की यात्रा करेंगे
Canadian PM Carney India Visit: कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा का कार्यक्रम तय हो गया है। कार्नी शुक्रवार 27 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026 तक भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। भारत ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके कनाडाई समकक्ष मार्क कार्नी के बीच अगले सप्ताह होने वाली वार्ता दोनों देशों के बीच भविष्योन्मुखी साझेदारी को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी। शुक्रवार से शुरू होने वाली चार दिवसीय भारत यात्रा पर होंगे, जो प्रधानमंत्री के रूप में उनकी पहली भारत यात्रा होगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को नई गति प्रदान करना है, जो 2023 में एक खालिस्तानी अलगाववादी की हत्या को लेकर हुए राजनयिक विवाद के बाद काफी तनावपूर्ण हो गए थे।
FEB 26, 2026 10:44 IST
अनिल अंबानी ED दफ्तर पहुंचे
अनिल अंबानी ED दफ्तर पहुंचे। कल ही ईडी ने मुंबई में उनका पाली हिल्स का घर अस्थाई रूप से अटैच किया था। घर की कीमत 3700 करोड़ से ज्यादा है।
FEB 26, 2026 10:44 IST
बिल गेट्स ने एप्स्टीन के साथ संबंधों पर खुलकर बात की: प्रवक्ता
अमेरिकी उद्यमी बिल गेट्स ने मंगलवार को अपने गैर-लाभकारी संगठन गेट्स फाउंडेशन की टाउन हॉल बैठक में यौन अपराध के मामलों में दोषी जेफ्री एप्स्टीन से अपने संबंध के बारे में बात की औरअपने कृत्यों की जिम्मेदारी ली। गेट्स फाउंडेशन के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, बिल ने खुलकर बात की और कई सवालों के विस्तार से जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने अपने संगठन के कर्मचारियों से माफी मांगी, लेकिन इस बात पर जोर दिया है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। वॉल स्ट्रीट जर्नल में मंगलवार को छपी एक खबर में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने यह भी स्वीकार किया कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे और उन्होंने ऐसी गलतियां कीं जिसके कारण परोपकार में लगे उनके समूह की छवि संदेह के दायरे में आई। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने एप्स्टीन के अपराधों में भाग नहीं लिया। अमेरिकी न्याय मंत्रालय द्वारा जारी एप्स्टीन मामले की जांच से संबंधित दस्तावेजों में गेट्स का नाम कई बार सामने आया है। न्याय मंत्रालय की फाइल में गेट्स और एप्स्टीन के बीच परमार्थ परियोजनाओं के बारे में ईमेल पत्राचार, उनकी मुलाकातों की तारीखों को दर्शाने वाली कैलेंडर प्रविष्टियां और उन कार्यक्रमों में गेट्स की तस्वीरें शामिल हैं जिनमें दोनों उपस्थित थे।
FEB 26, 2026 10:11 IST
केरल की स्वास्थ्य मंत्री पर किसी 'हथियार' से हमला किया गया: प्राथमिकी
केरल छात्र संघ (केएसयू) कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज को लगी चोट के संबंध में पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि रेलवे स्टेशन पर उन पर कथित रूप से किसी हथियार से हमला किया गया था। पुलिस ने बताया कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में कथित चिकित्सा लापरवाही की लगातार सामने आ रहीं घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के छात्र संगठन केएसयू के पांच कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किए जाने के बाद बृहस्पतिवार तड़के यहां एक अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कन्नूर रेलवे पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, जॉर्ज और उनके सुरक्षाकर्मी जब बुधवार अपराह्न करीब सवा तीन बजे वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होने के लिए रेलवे स्टेशन के पहले प्लेटफॉर्म पर पहुंचे तो केएसयू कार्यकर्ता ने अपराध को अंजाम देने के इरादे से एक हथियार लेकर कथित तौर वहां पहुंच गए। प्राथमिकी में कहा गया है कि उन्होंने काले झंडे लेकर, 'उन्हें मार डालो' जैसे नारे लगाए, वे मंत्री के पास पहुंचे और किसी हथियार से उनकी गर्दन पर हमला किया।
FEB 26, 2026 10:09 IST
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान बृहस्पतिवार सुबह इन्द्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि मुठभेड़ के बाद खोजबीन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो वर्दीधारी माओवादियों के शव और एसएलआर राइफल, इंसास राइफल और 12 बोर की राइफल समेत हथियार, विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टलिंगम ने कहा कि क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है। विस्तृत रिपोर्ट बाद में जारी की जाएगी।
FEB 26, 2026 09:38 IST
फतेहपुर में दो मोटरसाइकिल की टक्कर : तीन युवकों की मौत, दो घायल
फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष क्षेत्र में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दुर्गेश दीप ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ईंट भट्टे के पास बुधवार शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में उन पर सवार अरविंद (23), दुर्गेश (30) और कमलेश (45) की मृत्यु हो गई, जबकि रामू (33) और मोतीलाल (40) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव पतारा निवासी रामू, अपने भतीजे अरविंद के साथ मोटरसाइकिल से खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गांव शादी में जा रहे थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी दुर्गेश, भैरवां कलां निवासी कमलेश और मोहम्मदपुर गौंती निवासी मोतीलाल हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सीओ ने बताया कि मृत तीनों लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांचों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
खागा क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक (सीओ) दुर्गेश दीप ने बृहस्पतिवार को बताया कि सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के ईंट भट्टे के पास बुधवार शाम करीब सात बजे दो मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में उन पर सवार अरविंद (23), दुर्गेश (30) और कमलेश (45) की मृत्यु हो गई, जबकि रामू (33) और मोतीलाल (40) गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मवई गांव पतारा निवासी रामू, अपने भतीजे अरविंद के साथ मोटरसाइकिल से खागा कोतवाली क्षेत्र के कल्लनपुर गांव शादी में जा रहे थे, जबकि दूसरी मोटरसाइकिल से सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के तौरा गांव निवासी दुर्गेश, भैरवां कलां निवासी कमलेश और मोहम्मदपुर गौंती निवासी मोतीलाल हथगाम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। सीओ ने बताया कि मृत तीनों लोगों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों मोटरसाइकिल पर सवार पांचों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
FEB 26, 2026 09:07 IST
पश्चिम बंगाल में 1.2 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने की रची जा रही साजिश: सीएम ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में नागरिकों के नाम हटाये जाने के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखने का बुधवार को संकल्प लिया और कहा कि उन्हें आशंका है कि तार्किक विसंगतियों का हवाला देते हुए 1.2 करोड़ से अधिक नाम हटाने की साजिश रची जा रही है। एसआईआर के पहले चरण के बाद 58 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाने का दावा करते हुए बनर्जी ने कहा, तार्किक विसंगतियों के बहाने, 14 फरवरी तक कम से कम 20 लाख और वास्तविक मतदाताओं को गुपचुप तरीके से मतदाता सूची से बाहर कर दिया गया। अपने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में कई परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से 80 लाख नाम हटाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद पूरक सूचियों के माध्यम से और 40 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
FEB 26, 2026 08:51 IST
हिब्रू विश्वविद्यालय ने प्रधानमंत्री मोदी के 'साहसी' शब्दों के लिए आभार व्यक्त किया
यरूशलेम के हिब्रू विश्वविद्यालय ने गुरुवार को इजरायली संसद (क्नेसेट) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए साहसी शब्दों के लिए उनका आभार व्यक्त किया और इस बात पर जोर दिया कि इससे "राजनयिक उपलब्धियों को गहन शैक्षणिक सहयोग में परिवर्तित किया जा सकता है। इजरायली विश्वविद्यालय ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आज शाम क्नेसेट के मंच से आपके द्वारा दिए गए हार्दिक और साहसी शब्दों के लिए धन्यवाद।" आतंकवाद के खिलाफ भारत की शून्य सहिष्णुता की अडिग नीति को दोहराते हुए पीएम मोदी ने इजरायली सांसदों की तालियों के बीच कहा, हम आपके दर्द को समझते हैं। हम आपके दुख में आपके साथ हैं। भारत इस समय और भविष्य में भी पूरी दृढ़ता के साथ इजरायल के साथ खड़ा है। नागरिकों की हत्या को कोई भी कारण जायज नहीं ठहरा सकता। आतंकवाद को कोई भी चीज जायज नहीं ठहरा सकती। पिछले सप्ताह, हिब्रू विश्वविद्यालय ने नालंदा विश्वविद्यालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। हिब्रू विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय मामलों के उपाध्यक्ष प्रो. गाय हरपाज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने देश भर के संस्थानों के साथ अकादमिक संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत का दौरा किया।
FEB 26, 2026 08:31 IST
इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी बने सबसे प्रभावशाली नेता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम (Instagram) पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके साथ ही वे इंस्टाग्राम पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले मौजूदा प्रधानमंत्री और राजनेता बन गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने साल 2014 में इंस्टाग्राम जॉइन किया था। पिछले एक दशक में उनका अकाउंट दुनिया के सबसे सक्रिय और सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले राजनीतिक अकाउंट्स में शामिल हो गया है। उनकी पोस्ट्स में सरकारी कार्यक्रम, विदेश यात्राएं, युवाओं से संवाद, सांस्कृतिक झलकियां और व्यक्तिगत क्षण शामिल होते हैं, जिससे वे देश और विदेश के लोगों से सीधे जुड़ते हैं।
FEB 26, 2026 08:31 IST
दिल्ली और शिमला पुलिस के बीच जमकर ड्रामा
AI Summit protest: दिल्ली में आयोजित एआई समिट (AI Summit protest) में शर्टलेस विरोध प्रदर्शन करने वाले आरोपियों को पकड़ने शिमला पहुंची दिल्ली पुलिस को कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। खुद शिमला पुलिस गिरफ्तारी में बाधा बनकर खड़ी हो गई और उसने दिल्ली पुलिस को हिरासत में ले लिया। यहां तक कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ किडनैपिंग का केस भी दर्ज कर लिया, घंटों तक ये ड्रामा चलता रहा। लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार दिल्ली पुलिस को गिरफ्तार किए गए तीन युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली लौटने की अनुमति मिल गई। दो घंटे तक चले इस गतिरोध में एसीजेएम से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बावजूद दिल्ली पुलिस टीम को लगभग पांच घंटे तक हिरासत में रखा गया।
FEB 26, 2026 08:31 IST
क्यूबा गार्ड ने अमेरिकी स्पीडबोट पर सवार 4 लोगों को मार गिराया
क्यूबा सरकार ने बुधवार को बताया कि क्यूबा के सैनिकों ने फ्लोरिडा में पंजीकृत एक स्पीडबोट पर सवार चार लोगों को मार डाला और छह अन्य को घायल कर दिया। यह स्पीडबोट क्यूबा के जलक्षेत्र में घुस गई थी और उसने पहले सैनिकों पर गोलीबारी की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें क्यूबा के सैनिकों के साथ हुई घटना की जानकारी है और अमेरिका अब यह पता लगाने के लिए अपनी जानकारी जुटा रहा है कि पीड़ित अमेरिकी नागरिक थे या स्थायी निवासी। सेंट किट्स के बासेटेरे हवाई अड्डे पर रुबियो ने कहा, अमेरिकी सरकार के विभिन्न विभाग घटना के उन पहलुओं की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं जो हमें अभी तक नहीं मिले हैं। ट्रंप के शीर्ष राजनयिक ने घटना के बारे में अटकलें लगाने से इनकार कर दिया और कहा कि यह कई तरह की बातें हो सकती हैं और अमेरिका केवल क्यूबा के अधिकारियों द्वारा अब तक दी गई जानकारी पर निर्भर नहीं रहेगा।
FEB 26, 2026 08:31 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे का दूसरा दिन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इजराइल दौरे का आज दूसरा दिन है। पहले दिन पीएम मोदी ने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया था। आज पीएम मोदी इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे।इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक मित्र से कहीं अधिक बताते हुए उनकी सराहना की और सात अक्टूबर 2023 के भीषण हमले के बाद इजराइल के साथ खड़े रहने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। बेंजामिन नेतन्याहू अपने संबोधन की शुरुआत में भावुक दिखे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री और राष्ट्राध्यक्ष नेसेट आते हैं और यह हम सभी के लिए हमेशा उत्साह का क्षण होता है, लेकिन मेरे प्रिय मित्र नरेंद्र, आपकी यात्रा से मैं विशेष रूप से भावुक हूं। आप इजराइल के महान मित्र हैं और विश्व मंच पर एक महान नेता हैं.... नरेन्द्र, आप केवल मित्र नहीं हैं। आप भाई हैं।
