ताजा खबर, 29 दिसंबर 2025 हिंदी न्यूज़ : भारतीय सेना की ताकत में इजाफा,रक्षा मंत्रालय से मिली 79 हजार करोड़ की खरीद को मंजूरी, उत्तर भारत में कोल्ड-डे का असर
Bangladesh Breaking: बीएनपी के तारिक रहमान चुनावी मैदान में उतरे, दाखिल किया नामांकन
BNP के कार्यवाहक अध्यक्ष तारिक रहमान ने आगामी चुनाव के लिए सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बीएनपी अध्यक्ष के सलाहकार अब्दस सलाम ने ‘डॉक्टर्स एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश’ (डीएबी) के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर डॉ. फरहाद हलीम डोनर के साथ रहमान की ओर से नामांकन प्रस्तुत किया। रहमान 12 फरवरी को ढाका-17 निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।Aaj Ki Taza Khabar: क्या फिर बिगड़ने जा रहे हैं बलूचिस्तान के हालात? सरकारी कर्मचारी खफा
बलूचिस्तान में पेन-डाउन स्ट्राइक का ऐलान किया गया है। बलूचिस्तान ग्रैंड अलायंस से जुड़े सरकारी कर्मचारियों के संगठन सोमवार को पेन-डाउन स्ट्राइक (काम रोको हड़ताल) कर रहे हैं, जिसके बाद 30 और 31 दिसंबर को प्रांत के सभी सरकारी संस्थानों में पूरी तरह लॉकडाउन रहेगा। विरोध के दौरान स्वास्थ्य महकमे में इमरजेंसी सर्विस चालू रहेंगी।Aaj Ki Taza Khabar: उत्तर भारत में होगा कोल्ड-डे का असर तेज; कई राज्यों में बिगड़ेंगे हालात
देश के कई हिस्सों में घना कोहरा, शीतलहर और कोल्ड-डे की स्थिति लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। IMD ने कई राज्यों में कोहरे और ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है, जबकि कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है और दृश्यता पर भी असर पड़ रहा है। नए साल की शुरुआत के साथ उत्तर भारत में तापमान में उतार-चढ़ाव, हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर देखने को मिल सकता है।<b>मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट के छह आतंकवादियों और पुलिस के तीन अधिकारियों की मौत</b>
तुर्किये के गृह मंत्री ने बताया कि उत्तर-पश्चिमी हिस्से में हुई एक मुठभेड़ में इस्लामिक स्टेट के छह आतंकवादियों और पुलिस के तीन अधिकारियों की मौत हो गयी।यह मुठभेड़ सोमवार को इस्तांबुल के दक्षिण में स्थित यालोवा प्रांत में उस समय हुई, जब पुलिस ने एक ऐसे घर में छापेमारी की जहां आतंकवादी छिपे हुए थे।गृह मंत्री अली येरलिकाया ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस के आठ अन्य अधिकारी और एक गार्ड घायल हो गया।Aaj Ki Taza Khabar: अंधेरी के रिहायशी टावर में आग, कोई हताहत नहीं
मुंबई के पश्चिमी उपनगर अंधेरी वेस्ट में सोमवार देर रात एक रिहायशी इमारत में आग लगने की घटना सामने आई। नागरिक अधिकारियों के अनुसार, फोर बंगलो इलाके में स्थित 28 मंजिला अडानी वेस्टर्न हाइट्स की सातवीं मंजिल पर एक फ्लैट में करीब रात 11 बजे आग भड़क उठी।
अधिकारियों ने बताया कि आग फ्लैट के इलेक्ट्रिक वायरिंग और इंस्टॉलेशन तक ही सीमित रही। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
इस हादसे में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, जिससे राहत की बात कही जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।
आज की ताजा खबर: गोवा से दिल्ली जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट डायवर्ट
गोवा के मोपा एयरपोर्ट से रात 11:55 बजे रवाना हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट को दिल्ली में लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी। यह फ्लाइट तड़के 2:35 बजे दिल्ली के IGI एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर उतरने वाली थी, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया।
दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के कारण हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित है। इसी वजह से कई उड़ानों को जयपुर की ओर मोड़ा गया था, लेकिन जयपुर एयरपोर्ट पर पहले से ही डायवर्ट की गई फ्लाइट्स की संख्या अधिक होने के कारण वहां भी कंजेशन की स्थिति बन गई। इसके बाद संबंधित फ्लाइट को अहमदाबाद भेजने का फैसला लिया गया।
मौसम की खराब स्थिति के चलते उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों में देरी और डायवर्जन जारी है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Aaj Ki Taza Khabar: दिल्ली-NCR और आसपास के इलाकों में कोहरे का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ आसपास के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है। पड़ोसी राज्यों के कुछ हिस्सों में भी अलर्ट जारी किया गया है। दृश्यता कम होने से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।
Aaj Ki Taza Khabar: अरावली मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई
अरावली क्षेत्र में अवैध निर्माण और पर्यावरणीय क्षति से जुड़े मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पर्यावरण संरक्षण से जुड़े इस केस पर अदालत की टिप्पणी पर सभी की नजरें टिकी हैं।Aaj Ki Taza Khabar: कुलदीप सेंगर को मिली राहत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट आज सोमवार को सीबीआई की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की उन्नाव बलात्कार मामले में आजीवन कारावास की सजा को निलंबित करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई है। वहीं रेप पीड़िता ने अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की है।1950 से 1993 तक... एक सदस्यीय आयोग से 3 सदस्यों वाला शक्तिशाली निकाय कैसे बना भारतीय निर्वाचन आयोग?
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति का मामला दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा, पुलिस को जवाब देने के लिए मंगलवार तक की मोहलत
जंतर-मंतर नहीं दिल्ली में सिर्फ अब इन 3 जगहों पर कर सकते हैं प्रदर्शन, जारी हो गई लिस्ट
मानवाधिकार आयोग के 33वें स्थापना दिवस पर बोले CJI सूर्यकांत, मानवाधिकारों की रक्षा में आयोग की भूमिका अहम
नए फॉर्म-6 को न मंजूरी दी है और न ही खारिज किया- सुप्रीम कोर्ट ने किया साफ
© 2026 Times Horizon Private Limited
