LIVE ताजा खबर 24 फरवरी 2024, ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस और AAP के बीच फाइनल हुआ सीट समझौता; जामनगर में PM Modi का रोडशो

ताजा खबर 24 फरवरी 2024, ब्रेकिंग न्यूज़: कांग्रेस और AAP के बीच फाइनल हुआ सीट समझौता; जामनगर में PM Modi का रोडशो
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 24 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं। AAP 4 पर चुनाव लड़ेगी - नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली; कांग्रेस 3 - चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी। किसानों का आंदोलन अभी भी जारी है। ऐसे में एक बार फिर से हरियाणा सरकार ने राज्य में मोबाइल इंटरनेट पर पाबंदी को बढ़ाने का एलान किया है। 24 फरवरी तक इंटरनेट सेवा बंद करने के हरियाणा सरकार ने आदेश की जारी किया है। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली में इंटरनेट बंद रहेगा। उत्तराखंड की तर्ज पर असम ने भी समान नागरिक संहिता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। असम कैबिनेट ने शुक्रवार को असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935 को रद्द कर दिया। किसान नेताओं ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने ‘दिल्ली चलो’ आंदोलन को लेकर अगले कदम के बारे में 29 फरवरी को फैसला करेंगे। उन्होंने घोषणा की कि शनिवार को ‘कैंडल मार्च’ निकाला जाएगा और उसके दो दिन बाद वे केंद्र का पुतला फूंकेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) ने शुक्रवार शाम को यह निर्णय लिया। दोनों संगठन फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गांरटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर किसानों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल में विपक्षी गठबंधन INDIA की मुसीबत पहले ही बढ़ चुकी है। ममता बनर्जी ने कांग्रेस की उम्मीदों को झटका दिया, जिसके बाद से ही सियासी रुख बदलने लगा है। अब ऐसा दावा किया जा रहा था कि सीएम ममता फिर से विपक्षी गठबंधन INDIA के साथ जाने का मन बना रही हैं, कांग्रेस को ऑफर दे रही हैं। हालांकि पार्टी ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 24 फरवरी (शनिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:
IND VS ENG LIVE Score | आज की ताजा खबर 25 फरवरी 2024
जामनगर में पीएम मोदी ने किया रोडशो
उत्तर प्रदेश : प्रयागराज में बस पलटी, चार लोग घायल
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार शाम एक बस ओवरटेक करते समय डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे बस में सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।सहायक पुलिस आयुक्त (सिविल लाइंस) श्वेताभ पांडेय ने बताया कि शिवकुटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत म्योराबाद रोड पर प्रयागराज से गोंडा जा रही एक बस ओवरटेक करते समय डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
सीएम योगी के काफिले की एंटी डेमो कार पलटी
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के काफिले से आगे चलने वाली एंटी डेमो कार पलट गई। इस हादसे में पांच पुलिसकर्मी समेत कुल 11 लोग घायल हो गए।
बुलंदशहर पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा
नोएडा प्रतिबंधित ई-सिगरेट की बड़ी खेप जब्त
गौतम बुद्धनगर कमिश्नरेट की सेक्टर-39 पुलिस ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 3.100 किग्रा गांजा, 960 ई-सिगरेट और एक स्विफ्ट डिजायर कार बरामद की गई है। बरामद ई-सिगरेट की अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए है।पुलिस ने तसलीम और अहमद रफी को सेक्टर-41/42 कट के पास से गिरफ्तार किया।
झारखंड के गुमला में सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
झारखंड के गुमला जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गयी। तीनों युवक शादी समारोह में हिस्सा लेकर घर लौट रहे थे।घटना गुमला जिले के टोंटो पेट्रोल पंप के सामने की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों युवक बाइक पर सवार थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।
जम्मू-कश्मीर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नार्को आतंकवाद के मामले में जम्मू-कश्मीर में चार संपत्तियों और 2.27 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। इस मामले में दो प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हिजबुल मुजाहिदीन भी शामिल हैं।एनआईए के मुताबिक, कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में चार आरोपियों के संपत्तियों को जब्त किया गया है।
असम में मुस्लिम विवाह अधिनियम निरस्त
असम मंत्रिमंडल ने बाल विवाह को समाप्त करने के लिए असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935 को रद्द करने की मंजूरी दे दी है। राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने यह जानकारी दी।
आप MLA अमानतुल्ला की अग्रिम जमानत पर फैसला सुरक्षित
राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप विधायक अमानतुल्ला खान की अग्रिम जमानत पर फैसला 1 मार्च के लिए सुरक्षित रख लिया है। उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अग्रिम जमानत की मांग की है। इस मामले में उन्हें ईडी ने तलब किया है।
हल्द्वानी हिंसा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
1 जुलाई से प्रभावी होंगे तीन नए आपराधिक कानून
देश में आपराधिक न्याय प्रणाली को पूरी तरह से बदलने के लिए लाए गए तीन नए आपराधिक कानून एक जुलाई से लागू होंगे। शनिवार को गृह मंत्रालय ने इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। ये तीनों कानून औपनिवेशिक युग के भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता और 1872 के भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जगह लेंगे।
कासंगज हादसे में अबतक 24 लोगों की मौत
कासगंज में आज दर्दनाक हादसा हुआ। यहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटने से अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है।
तमिलनाडु कांग्रेस MLA विजयधरानी BJP में शामिल
18 रेलवे स्टेशनों की बदलेगी तस्वीर, पीएम मोदी 26 को करेंगे शिलान्यास
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत झारखंड के 18 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास एवं नवीनीकरण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को इस योजना का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।
पीएम मोदी आज से गुजरात का दो दिवसीय करेंगे दौरा शुरू; कई परियोजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 से 25 फरवरी तक गुजरात की दो दिवसीय यात्रा पर होंगे। 25 फरवरी को सुबह करीब 7:45 बजे प्रधानमंत्री बेट द्वारका मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे। इसके बाद करीब 8:25 बजे सुदर्शन सेतु के दर्शन करेंगे। इसके बाद वह करीब 9 बजे द्वारकाधीश मंदिर जाएंगे। दोपहर करीब 1 बजे प्रधानमंत्री करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया-रूस सैन्य सहयोग पर जताई चिंता
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्री चो ताए-यूल ने उत्तर कोरिया और रूस के बीच बढ़ते सैन्य सहयोग पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे कोरियाई प्रायद्वीप की सुरक्षा को खतरे में पड़ सकती है।
लोकसभा चुनाव से पहले यूपी के लिए आज होगी बीजेपी की बैठक
आगामी लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश में क्लीन स्वीप करने के लक्ष्य के साथ, राज्य के शीर्ष भाजपा नेताओं के यूनियन होम के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने की संभावना है।
कांग्रेस और AAP ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की
कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में 7 सीटें हैं। AAP 4 पर चुनाव लड़ेगी - नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली; कांग्रेस 3 - चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।
शरद पवार के गुट ने लॉन्च किया पार्टी का नया चिह्न