LIVE

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

nitin aroraUpdated Oct 23, 2026, 09:23 IST

आज की ताजा खबर लाइव, 23 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [नैनीताल हादसा], [सेप्टिक टैंक जहरीली गैस], [महाराष्ट्र चुनाव अपडेट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस चुनाव में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं और इसे राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) की ताकत की परीक्षा माना जा रहा है। चुनाव में कुल 182 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों गठबंधनों को बगावत का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, महाराष्ट्र के वर्धा जिले के तलेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक आरोपी ने महिला डॉक्टर डॉ. श्रद्धा भुमरे को थप्पड़ मारा। आरोपी का नाम कादिर अली रज्जाक अली है घटना के समय पुलिसकर्मियों मौजूद थे। वहीं, दिल्ली के छावला में बड़ा हादसा हो गया। सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से एक की मौत हो गई है। पढ़ें- देश और विदेश की अन्य खबरें

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़
आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़),[नैनीताल हादसा], [सेप्टिक टैंक जहरीली गैस], [महाराष्ट्र चुनाव अपडेट] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच सीटों के लिए शुक्रवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस चुनाव में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं और इसे राज्य विधानमंडल के उच्च सदन में सत्तारूढ़ महायुति और विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) की ताकत की परीक्षा माना जा रहा है। चुनाव में कुल 182 उम्मीदवार मैदान में हैं। दोनों गठबंधनों को बगावत का सामना करना पड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। कुल 2,419 मतदान केंद्रों पर 10,68,072 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र हैं। मतगणना 27 अक्टूबर को होगी, जबकि चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके अलावा, चीन के तिब्बत क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम 7.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल हो गए तथा क्षेत्र के उत्तरी हिस्से में स्थित नागकू शहर में सैकड़ों मकान ढह गए। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। नागकू के मीडिया कार्यालय ने शहर के अधिकारियों के हवाले से बताया कि कम से कम 339 मकान और पशुओं के 20 बाड़े ढह गए हैं। इसके बाद खोज एवं बचाव अभियान जारी है। बचाव कार्यों के लिए स्थानीय कस्बे के 1,600 से अधिक लोगों को तैनात किया गया। क्षेत्र में राहत सामग्री भी पहुंचाई गई, जिसमें पहले से तैयार 1,000 आवासीय इकाइयां, लगभग 3,000 तंबू, तह किए जा सकने वाले बिस्तर, टॉर्च और सर्दियों के कपड़े शामिल हैं। वहीं, यूरोप में इस बार रिकॉर्ड तोड़ भीषण गर्मी के कारण 50 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई और इनमें से लगभग दो-तिहाई मौतों के लिए मानवीय गतिविधियों से पैदा हुआ जलवायु परिवर्तन जिम्मेदार है। एक नए अध्ययन में यह जानकारी सामने आयी है। पढ़ें- देश और विदेश की अन्य खबरें

OCT 23, 2026 09:23 IST

नैनीताल : पहाड़ी से मलबा गिरने से दो मजदूरों की मौत

नैनीताल के मेहरागांव में देर रात निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दीवार बनाने के काम के दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा मजदूरों के ऊपर गिर गया। हादसे में नेपाल निवासी दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सीएचसी भवाली पहुंचाया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों ने हंगामा किया। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा ने बताया मेहरागांव में निर्माण स्थल पर दीवार बनाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से मलबा भरभराकर मजदूरों के ऊपर गिर गया।पुलिस ने मामले में ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और निर्माण स्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
OCT 23, 2026 09:23 IST

दिल्ली के छावला में बड़ा हादसा

-सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से एक की मौत
-दिल्ली के छावला में निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से 38 वर्षीय शख्स की मौत।
-टैंक के अंदर शटरिंग हटाने के दौरान हुआ हादसा।
-जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन अन्य लोग भी घायल।
-मृतक की पहचान मदन पंडित के रूप में हुई।
OCT 23, 2026 09:23 IST

इटावा- सैफई में रामगोपाल यादव ने किया मतदान

रामगोपाल यादव (सपा महासचिव)ने कहा, 'सैफई में रामगोपाल यादव ने किया मतदान। कल एक दो जगह औरैया में गई थी पुलिस मैने अधिकारियों से बात की है आस पास कही भी गड़बड़ी की कोई सूचना नहीं है । वहीं वोटर लिस्ट में गड़बड़ी तथा गलत नाम के सवाल पर कहा। नाम अगर गलत तरीके से लिखा है इसमें मतदाताओं की भी जिम्मेदारी होती है कि अगर नाम गलत तरीक़े से लिखा हो खुद भी उसे देखे पूरी जिम्मेदारी अधिकारियों पर डालना उचित नहीं है। विधानसभा चुनाव से पहले एमएलसी चुनाव के महत्व को लेकर कहा कि यह उस दृष्टि से बिल्कुल महत्वपूर्ण नहीं है।'
OCT 23, 2026 09:23 IST

महिला डॉक्टर डॉ. श्रद्धा भुमरे को थप्पड़ मारा

महाराष्ट्र के वर्धा जिले के तलेगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक आरोपी ने महिला डॉक्टर डॉ. श्रद्धा भुमरे को थप्पड़ मारा। आरोपी का नाम कादिर अली रज्जाक अली है घटना के समय पुलिसकर्मियों मौजूद थे.

अदालत में पेश किए जाने से पहले उसका मेडिकल परीक्षण होना था। इसके लिए पांच पुलिसकर्मी उसे इस स्वास्थ्य केंद्र में लाए थे। लेकिन गुस्से में आए आरोपी ने महिला डॉक्टर पर हमला कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।
Related News

अनंत सिंह के गढ़ में बवाल तो यूपी में पैसा बांटने वाले 4 गिरफ्तार, बिहार-यूपी-महाराष्ट्र-कर्नाटक में MLC चुनाव के लिए वोटिंग जारी

SEM कोर्ट में आज पेश होंगे सौरव, आशुतोष-अजिंक्य, क्राइम ब्रांच भी करेगी CJP नेताओं से पूछताछ

चीन को लेकर मोदी सरकार पर जयराम रमेश का हमला, सीमा सुरक्षा से व्यापार घाटे तक उठाए सवाल

अरुणाचल सीमा पर चीनी सेना के साथ गतिरोध पर ITBP प्रमुख बोले-यह अवसर भी, 'शौर्य कमांडो' ने दिखाया अपना पराक्रम

आज की ताजा खबर, 23 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: नैनीताल में पहाड़ी से मलबा गिरने से मजदूरों की मौत, दिल्ली में सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से मौत...मेडिकल के लिए लाए आरोपी ने महिला डॉक्टर का मारा थप्पड़