22 फरवरी की बड़ी खबरें: राहुल का पीएम मोदी पर हमला, 'मेरा भाषण मीडिया में दिखाई नहीं देता क्योंकि...'
आज की ताजा खबर 22 फरवरी 2023 LIVE: राहुल का पीएम मोदी पर हमला, 'मेरा भाषण मीडिया में दिखाई नहीं देता क्योंकि...'
मेघालय के शिलांग में बोले राहुल गांधी - मेरा भाषण मीडिया में दिखाई नहीं देता क्योंकि मीडिया को 2-3 बड़े उद्योगपतियों द्वारा नियंत्रित किया जाता है जिनके संबंध पीएम मोदी से हैं। हम अब मीडिया में भी अपनी बात नहीं रख सकते। उन्होंने (मोदी) मुझसे एक प्रश्न पूछा और कहा कि मेरा नाम गांधी क्यों है, नेहरू क्यों नहीं? मैंने संसद में भाषण दिया और फिर आप देखते हैं कि जब पीएम मोदी अपना भाषण देते हैं तो पूरे टेलीविजन पर होते हैं, लेकिन मेरा भाषण कहीं नहीं दिखता।आज की ताजा खबर 22 फरवरी 2023 LIVE: यूक्रेन के राष्ट्रपति के कार्यालय प्रमुख ने की अजीत डोभाल से फोन पर बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति के कार्यालय के प्रमुख एंड्री यरमक ने भारत के प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत कुमार डोभाल से फोन पर बात की: यूक्रेन के राष्ट्रपति का कार्यालयआज की ताजा खबर 22 फरवरी 2023 LIVE: कांग्रेस का जयशंकर पर निशाना
कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर पलटवार किया है। सुप्रिया ने कहा, विदेश मंत्री ने कल एक साक्षात्कार में कहा कि हम छोटी अर्थव्यवस्था हैं और वे (चीन) बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और हम उनसे लड़ नहीं सकते हैं। इसका क्या मतलब है? किसी विदेश मंत्री का यह सबसे निंदनीय बयान है।आज की ताजा खबर 22 फरवरी 2023 LIVE: टीपू सुल्तान के नाम पर सर्कल का नाम रखने का विरोध
कर्नाटक में टीपू सुल्तान के समर्थकों ने 2010 में अनाधिकृत रूप से उनके नाम पर एक सर्कल का नाम रखा था। हिंदुत्ववादी संगठन शिवाजी महाराज संगठन ने इसका नाम वीर सावरकर के नाम पर रखने की मांग की है। नगर नगरपालिका परिषद ने कहा है कि टीपू सुल्तान सर्किल अनौपचारिक है इसलिए इसका नाम बदला जाना चाहिए।आज की ताजा खबर 22 फरवरी 2023 LIVE: दिल्ली मेयर के लिए मतदान जारी
तीन नाकाम कोशिशों के बाद आखिरकार दिल्ली मेयर के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई। दिल्ली के डॉ. एस पी मुखर्जी सिविक सेंटर में मतदान हो रहा है।आज की ताजा खबर 22 फरवरी 2023 LIVE: गृह मंत्रालय ने दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी
गृह मंत्रालय ने 'फीडबैक यूनिट' कथित जासूसी मामले में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत केस चलाने की अनुमति दे दी है।आज की ताजा खबर 22 फरवरी 2023 LIVE: खड़गे का पीएम मोदी पर निशाना, कहा- जनता आपको सबक सिखाएगी
नगालैंड में बोले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे- लोग आपको (पीएम मोदी) 2024 में सबक सिखाएंगे, केंद्र में गठबंधन सरकार आएगी, कांग्रेस इसका नेतृत्व करेगी। हम दूसरी पार्टियों से बात कर रहे हैं नहीं तो लोकतंत्र और संविधान खत्म हो जाएगा। हम 2024 चुनाव जीतने के तरीके पर अपने विचार साझा कर रहे हैं।आज की ताजा खबर 22 फरवरी 2023 LIVE: शिवसेना के सिंबल केस पर सुनवाई
उद्धव ठाकरे की अपील पर सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना के सिंबल केस में सुनवाई होनी है। बता दें कि चुनाव आयोग ने एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना बताते हुए चुनाव चिन्ह को आवंटित कर दिया है।आज की ताजा खबर 22 फरवरी 2023 LIVE: मॉस्को में इमारत में लगी आग
मॉस्को की एक इमारत में लगी आग, दो बच्चों समेत छह की मौत, कई घायल हैं। बचाव दल का कहना है कि सबसे पहले प्रभावित लोगों को इमारत से निकालने का काम जारी है।आज की ताजा खबर 22 फरवरी 2023 LIVE: आंध्र में वाईएसआरसीपी- टीडीपी कार्यकर्ताओं में झड़प
गन्नावरम में वाईएसआरसीपी और टीडीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की घटना के बाद टीडीपी प्रवक्ता कोमारेड्डी पट्टाभिराम और अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उन्हें अदालत में पेश किया गया। टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी नेता कोमारेड्डी पट्टाभिराम के आवास का दौरा किया, जिन्हें 20 फरवरी को गन्नवरम में अदालत ने 14 दिन की रिमांड पर भेजा था।आज की ताजा खबर 22 फरवरी 2023 LIVE: मुंबई के कमला नगर की झुग्गियों में आग
मुंबई के कमला नगर की झुग्गियों में लगी आग. दमकल की दस गाड़ियां मौके पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि आग की वजह क्या है इसकी जांच की जाएगी। पहली नजर में शॉर्ट सर्किट की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।आज की ताजा खबर 22 फरवरी 2023 LIVE: दिल्ली में मेयर पद के लिए चुनाव
तमाम रस्साकसी के बाद 22 फरवरी को दिल्ली में मेयर पद के लिए चुनाव होना है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने मनोनीत एल्डरमैन को चुनावी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लेने की इजाजत दी है। इस मुद्दे पर आप की मेयर उम्मीदवार शैली ओबेरॉय ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी।ये क्या, दिल्ली में प्रदर्शन छोड़ कहां चले राहुल गांधी? कब आएंगे वापस
CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद ट्रेन और मेट्रो बंद, केंद्र सरकार के खिलाफ दायर हुई अवमानना की याचिका
Dhruv Rathee Detained: हिरासत में ध्रुव राठी, CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले दिल्ली पहुंचे थे यूट्यूबर
'प्रदर्शन की आड़ में दिल्ली में बड़ी साजिश' वाट्सएप चैट शेयर कर BJP प्रवक्ता ने लगाया गंभीर आरोप, 'फुल कसाब एनर्जी' का जिक्र
CJP 2.O प्रदर्शन में क्यों शामिल नहीं हो रहे सोनम वांगचुक, शायराना अंदाज में बताई वजह
© 2026 Times Horizon Private Limited
