LIVE

आज की ताजा खबर, 21 मई 2025 LIVE: बढ़ रहे कोविड के मामले, गाजा में इजराइल का भीषण हमला, मिजोरम भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित

शिशुपाल कुमारUpdated May 21, 2025, 21:44 IST

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 21 मई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 21 मई (बुधवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप देश-दुनिया की प्रमुख घटनाओं से वाकिफ नहीं हो पाते होंगे। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं ताजा खबर का यह खास सेगमेंट, जहां हम आपको देश और दुनिया की प्रमुख और बड़ी खबरों से रूबरू करवाएंगे। यहां आपको मिलेंगे हर छोटी-बड़ी खबर के ताजा अपडेट्स... बने रहिए अपने प्रिय हिंदी समाचार चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत के डिजिटल संस्करण के साथ...

आज की ताजा खबर, 21 मई 2025 LIVE: बढ़ रहे कोविड के मामले, गाजा में इजराइल का भीषण हमला, मिजोरम भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित
आज की ताजा खबर, 21 मई 2025 LIVE: बढ़ रहे कोविड के मामले, गाजा में इजराइल का भीषण हमला, मिजोरम भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 21 मई 2025 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं: भारत में कोरोना के मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। पुडुचेरी में 12 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवाओं के निदेशक वी. रविचंद्रन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि विभाग केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार खांसी और जुकाम के लक्षणों वाले व्यक्तियों की जांच कर रहा है। इसमें कहा गया है कि पिछले सप्ताह 12 लोग संक्रमित पाए गए। गाजा पट्टी में रात भर हुए इजराइल के हमलों में कम से कम 85 लोग मारे गए हैं। फलस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बढ़ती अंतरराष्ट्रीय निंदा के बावजूद इजराइल ने हमास के खिलाफ युद्ध को और तेज कर दिया है। इजराइल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरन मर्मोरस्टीन ने बताया कि मंगलवार दोपहर को केरम शालोम क्रॉसिंग के माध्यम से सहायता आपूर्ति वाले दर्जनों ट्रकों ने गाजा में प्रवेश करना शुरू कर दिया। मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने मंगलवार को राज्य को देश का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किया। लालदुहोमा ने यह घोषणा मिजोरम विश्वविद्यालय (एमजेडयू) में एक समारोह में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी की उपस्थिति में की। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में लालदुहोमा के हवाले से कहा कि ऐसे में जब हम इस उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं, हम निरंतर शिक्षा, डिजिटल पहुंच और व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से साक्षरता को बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराते हैं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...

MAY 21, 2025 21:44 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: तूफान में फंसा इंडिगो विमान, यात्रियों में फैली दहशत

Indigo Delhi-Srinagar Flight Hit Severe Turbulence: दिल्ली-एनसीआर में आए भीषण आंधी-तूफान और बारिश का असर विमानों पर भी पड़ा और दिल्ली-श्रीनगर इंडिगो विमान हादसे का शिकार होते-होते बचा। इंडिगो 6E-2142 दिल्ली-श्रीनगर विमान भी इस भयंकर तूफान की चपेट में आया जिससे विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान यात्रियों में दहशत फैल गई। चालक दल ने स्थिति को संभाला, लेकिन विमान में सवार सभी लोगों के लिए यह एक भयावह अनुभव था। एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय समाचार एजेंसी को बताया, मैं विमान में था और श्रीनगर से घर वापस जा रहा था। यह मौत के करीब का अनुभव था।

MAY 21, 2025 19:57 IST

पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी को देश छोड़ने का आदेश

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन के बाद भारत ने एक बार फिर पाकिस्तानी उच्चायोग के एक कर्मचारी को लेकर सख्त कदम उठाया है। भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में गलत गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है। इस अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। पाकिस्तान उच्चायोग के चार्ज डी’अफेयर्स को आज इस आशय का एक डिमार्शे जारी किया गया है। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी किसी भी तरह से अपने विशेषाधिकारों और पद का दुरुपयोग न करें।
MAY 21, 2025 18:13 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: बिहार में महागठबंधन जीता तो हर महिला को मिलेंगे 2500 रुपये महीने, कांग्रेस ने कहा

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस प्रमुख अलका लांबा ने बुधवार को ऐलान किया कि अगर इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद महागठबंधन सत्ता में आता है तो बिहार की महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये मिलेंगे। लांबा ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह वादा किया, जिसमें उन्होंने 'माई बहन मान' योजना का समर्थन किया, जिसकी कल्पना उनके गठबंधन सहयोगी राजद के तेजस्वी यादव ने कुछ महीने पहले की थी। उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य दोनों में एनडीए सरकारें लोगों, खासकर महिलाओं के कल्याण के बारे में बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं। लेकिन कांग्रेस और महागठबंधन के गठबंधन सहयोगियों को उनकी चिंता है। अगर बिहार में आगामी चुनावों में महागठबंधन सत्ता में आता है, तो राज्य सरकार वंचित वर्गों की महिलाओं को 2,500 रुपये प्रति माह प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, हम सरकार बनने के तुरंत बाद इस योजना को लागू करेंगे, जैसा कि हमने तेलंगाना, कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश में किया था।
MAY 21, 2025 17:41 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: बैंक प्रबंधक हिंदी-कन्नड़ विवाद में सीएम सिद्धरमैया ने ली एंट्री, बताया निंदनीय

CM Siddaramaiah on Kannada Row: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को अनेकल तालुक में एक सरकारी बैंक की एक शाखा प्रबंधक के कन्नड़ में बात करने से इनकार करने के व्यवहार की निंदा की। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया था, जिसमें कथित तौर पर एक ग्राहक के साथ वह कन्नड़ भाषा को लेकर बहस करती हुई सुनी जा सकती हैं। मंगलवार को सामने आए वीडियो में ग्राहक के साथ कथित बहस के दौरान, प्रबंधक को यह कहते हुए सुना जा सकता है, मैं कन्नड़ में बिल्कुल बात नहीं करूंगी.......बल्कि हिंदी में बात करूंगी। उन्हें बार-बार यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह कन्नड़ में बात नहीं करेंगी, जबकि ग्राहक ने भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों का हवाला देते हुए दावा किया कि बैंक कर्मचारियों को क्षेत्रीय भाषा में संवाद करना जरूरी है।
MAY 21, 2025 17:33 IST

यूक्रेन के पूर्व राष्ट्रपति के सलाहकार रहे एंड्री पोर्टनोव की स्पेन में हत्या

Adviser to Ukrainian ex-President shot dead- पूर्व यूक्रेनी राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच के सलाहकार की बुधवार को मैड्रिड के एक स्कूल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्पेन के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्पेन के गृह मंत्रालय ने मारे गए शख्स की पहचान 52 वर्षीय एंड्री पोर्टनोव के रूप में की है। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सुबह 9:15 बजे गोली मारी गई। पुलिस के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पोर्टनोव को एक से अधिक बंदूकधारियों ने सिर और शरीर पर कई बार गोली मारी, जब वह एक गाड़ी में सवार हो रहे थे। पुलिस ने बताया कि हमलावर इसके बाद पैदल ही जंगल वाले इलाके में भाग गए।
MAY 21, 2025 16:21 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: शीर्ष नक्सली नेता बसवराजू के खात्मे को अमित शाह ने बताया बड़ी उपलब्धि

शीर्ष नक्सली नेता सीपीआई-माओवादी महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ ​​बसवराजू को खत्म किए जाने पर अमित शाह ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। शाह ने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई के तीन दशकों में पहली बार महासचिव स्तर के नेता को मार गिराया गया है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 27 नक्सलियों को मार गिराया है।
MAY 21, 2025 16:06 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: तृणमूल नेताओं ने हिंदुओं को निशाना बनाकर रची मुर्शिदाबाद हिंसा की साजिश, बीजेपी का बड़ा आरोप

Murshidabad Violence: भारतीय जनता पार्टी ने मुर्शिदाबाद हिंसा को लेकर तृणमूल कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया है। बीजेपी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल में हुई हिंसा की जांच के लिए कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा गठित जांच समिति की रिपोर्ट से यह उजागर हुआ है कि यह हिंसा तृणमूल कांग्रेस के कुछ नेताओं के इशारे पर हिंदुओं के खिलाफ की गई थी। जांच समिति की रिपोर्ट का हवाला देते हुए भाजपा ने मांग की कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस के संबंधित नेताओं के विरूद्ध कार्रवाई करें। पिछले महीने वक्फ संशोधन अधिनियम के विरूद्ध मुर्शिदाबाद में हिसा भड़की थी। भाजपा प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता में ममता बनर्जी से अपनी पार्टी के नेताओं के कुकृत्यों के लिए माफी मांगने की भी मांग की। तीन सदस्यीय समिति द्वारा हाई कोर्ट को सौंपी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि एक स्थानीय पार्षद ने 11 अप्रैल को धुलियान कस्बे में हमलों का निर्देश दिया था, जबकि स्थानीय पुलिस निष्क्रिय और अनुपस्थित रही। रिपोर्ट के अनुसार, वक्फ अधिनियम में किए गए संशोधनों के खिलाफ मुर्शिदाबाद के जंगीपुर पुलिस जिले में चार अप्रैल को आंदोलन शुरू हुआ, जो आठ अप्रैल से हिंसक हो गया।
MAY 21, 2025 14:59 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: कन्नड़ बोलने से इनकार करने के बैंक प्रबंधक के व्यवहार की सिद्धरमैया ने निंदा की

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बुधवार को अनेकल तालुक में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की एक शाखा प्रबंधक के कन्नड़ में बात करने से इनकार करने के व्यवहार की निंदा की।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कथित तौर पर एक ग्राहक के साथ वह कन्नड़ भाषा को लेकर बहस करती हुई सुनी जा सकती हैं। मंगलवार को सामने आए वीडियो में ग्राहक के साथ कथित बहस के दौरान, प्रबंधक को यह कहते हुए सुना जा सकता है ‘‘मैं कन्नड़ में बिल्कुल बात नहीं करूंगी.......बल्कि हिंदी में बात करूंगी।’’
MAY 21, 2025 14:58 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: अमेठी : बिजलीकर्मियों की हड़ताल से लोग बेहाल

अमेठी जिले में भीषण गर्मी के बीच संविदा पर तैनात बिजली कर्मचारियों की 72 घंटे की हड़ताल से जन-जीवन प्रभावित हुआ है। बिजली विभाग के संविदा कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 20 मई से 72 घंटे की हड़ताल पर हैं जिससे जिले में विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता रविकांत ने बताया कि संविदाकर्मियों की छंटनी तथा सरकार के कुछ अन्य निर्णयों के विरोध में जिले के करीब 600 कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
MAY 21, 2025 13:20 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: कोलकाता के आसमान में ड्रोन जैसी वस्तुएं दिखीं

हाल में कोलकाता में रात के समय आसमान में ड्रोन जैसी कई वस्तुएं मंडराती हुई देखी गईं, जिसके बाद पुलिस ने जासूसी की आशंका सहित सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार रात को हेस्टिंग्स क्षेत्र, विद्यासागर सेतु और मैदान के ऊपर कम से कम आठ से 10 ऐसी संदिग्ध वस्तुएं उड़ती हुई पाई गईं। राज्य प्रशासन के एक वरिष्ठ नौकरशाह ने बताया कि केंद्र ने भी इस घटना पर पश्चिम बंगाल सरकार से रिपोर्ट मांगी है।
MAY 21, 2025 13:19 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: पूर्व प्रशिक्षु आईएएस पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की पूर्व प्रशिक्षु अधिकारी पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दे दी। खेडकर पर सिविल सेवा परीक्षा में धोखाधड़ी करने और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) तथा दिव्यांगता श्रेणी के तहत आरक्षण का गलत लाभ उठाने का आरोप है। न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने खेडकर को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया। पीठ ने कहा, ‘‘उन्होंने कौन सा गंभीर अपराध किया है? वह मादक पदार्थ माफिया या आतंकवादी नहीं है। उन्होंने 302 (हत्या) नहीं की है। वह एनडीपीएस (मादक पदार्थ निषेध से संबंधित कानून) अपराधी नहीं है। आपके पास कोई प्रणाली या सॉफ्टवेयर होना चाहिए। आप जांच पूरी करें। उन्होंने सब कुछ खो दिया है और उन्हें कहीं नौकरी नहीं मिलेगी।’’
MAY 21, 2025 13:19 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: ऊना में पंजाब रोडवेज की बस ने बुजुर्ग महिला को कुचला, मौत

माचल प्रदेश के ऊना में अंतरराज्यीय बस अड्डे के पास पंजाब रोडवेज की बस की चपेट में आने से 75 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को हरोली तहसील निवासी सावित्री देवी को सड़क पार करते समय तेज गति से जा रही बस ने कुचल दिया। ऊना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक यादव ने बताया कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
MAY 21, 2025 12:45 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: मुख्यमंत्री और पुलिस अधिकारियों ने ‘नए युग के अपराधों' से निपटने पर किया विचार-विमर्श

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस बल को ‘नए युग के अपराधों’ से निपटने के लिए आवश्यक विशेषज्ञता और उपकरणों से लैस करने की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गोलाघाट के डेरगांव में मंगलवार को पुलिस अधीक्षकों के पांचवें सम्मेलन में पेशेवर तरीके से और भविष्य के लिए तैयार पुलिस प्रणाली पर ध्यान केंद्रित किया गया।
MAY 21, 2025 12:44 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: महाराष्ट्र : बेलापुर पहाड़ी इलाके में अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए

नवी मुंबई के बेलापुर पहाड़ी इलाके में अनधिकृत निर्माण हटाए जाने के लिए शहर एवं औद्योगिक विकास निगम (सिडको) ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सरकारी नियोजन एजेंसी ने मंगलवार को यह कार्रवाई की है।
MAY 21, 2025 10:00 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: कोटला मुबारकपुर के बाजार में आग लगने से कई दुकानें जलीं

दिल्ली के कोटला मुबारकपुर स्थित बाजार में बुधवार तड़के आग लग जाने से ‘टिन शेड’ में बनी कम से कम छह दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह चार बजकर आठ मिनट पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल के नौ वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और उन्होंने सुबह सवा छह बजे तक आग पर काबू पा लिया। फिलहाल किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं मिली है।
MAY 21, 2025 09:59 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: राजीव गांधी की पुण्यतिथि आज

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है। 21 मई 1991 को तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में एक आत्मघाती हमले में उनकी हत्या कर दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "आज उनकी पुण्यतिथि पर मैं हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, "राजीव गांधी- भारत के एक महान सपूत ने लाखों भारतीयों में आशा की किरण जगाई। उनके दूरदर्शी और साहसी हस्तक्षेपों ने भारत को 21वीं सदी की चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनमें मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति का नेतृत्व करना, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम लागू करना, निरंतर शांति समझौते सुनिश्चित करना, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करना और समावेशी शिक्षा पर केंद्रित नई शिक्षा नीति पेश करना शामिल है। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न राजीव गांधी को उनके बलिदान दिवस पर हमारी हार्दिक श्रद्धांजलि।"
MAY 21, 2025 09:48 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: समुद्री आतंकवाद-लुटेरों पर भारत और संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने जताई चिंता

भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी हरीश ने कहा कि समुद्र में आतंकवाद का मुकाबला करना और समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए महत्वपूर्ण है। हरीश ने कहा, "भारत समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद का मुकाबला करना अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक हितों के लिए महत्वपूर्ण मानता है।" उन्होंने आगे कहा, " लेकिन भारत की समुद्री सुरक्षा रणनीति व्यापक और बहुआयामी है", जो पारंपरिक और गैर-पारंपरिक खतरों—आतंकवाद, समुद्री डकैती, तस्करी, मानव तस्करी और अवैध मछली पकड़ने—का सामना करती है। आतंकवाद और समुद्री डकैती से होने वाले खतरे अन्य लोगों के लिए भी चिंता का विषय थे, जिन्होंने समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने पर सुरक्षा परिषद की खुली बहस में बात की।
MAY 21, 2025 08:39 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: महाराष्ट्र में जनवरी से कोविड-19 के कारण दो लोगों की मौ

महाराष्ट्र में इस साल जनवरी से अब तक कोविड-19 से संबंधित मौत के दो मामले सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कोविड-19 संबंधी ये दोनों मौत मुंबई में हुई हैं। कोविड-19 से जिन दो लोगों की जान गई है वे पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। मृतकों में से एक को ‘हाइपोकैल्सीमिया’ दौरे के साथ गुर्दे से संबंधित बीमारी थी, जबकि दूसरा व्यक्ति कैंसर का मरीज था।
MAY 21, 2025 07:54 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: हरमीत सिंह असम के पुलिस महानिदेशक नियुक्त किये गये

असम के प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) हरमीत सिंह को तत्काल प्रभाव से राज्य का डीजीपी नियुक्त किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। गृह विभाग के इन अधिकारी ने बताया कि इस नियुक्ति के बारे में सोमवार को एक अधिसूचना जारी की गयी थी। असम-मेघालय संवर्ग के 1992 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एक फरवरी से प्रभारी डीजीपी हैं। राज्य के पूर्व डीजीपी जी पी सिंह का सीआरपीएफ में महानिदेशक के रूप में तबादला किये जाने के बाद उन्हें प्रभारी डीजीपी बनाया गया था।
MAY 21, 2025 07:54 IST

Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: आईपीएस अधिकारी के पति को गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने मंगलवार को भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की महाराष्ट्र कैडर की एक अधिकारी के पति पुरुषोत्तम चव्हाण को 24.78 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि चव्हाण, जो एक अलग धन शोधन मामले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में था, को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार कर लिया।