आज की ताजा खबर, 20 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: देशभर में विजयादशमी की धूम...परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच CBI को सौंपी जाएगी
आज की ताजा खबर लाइव, 20 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [विजयादशमी], [परविंदर सिंह झोटा, [RSS] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से कम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 रहा और वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। वहीं, केरलम के स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा कि राज्य सरकार बच्चों में अस्वास्थ्यकर खान-पान की आदतों को रोकने के अपने प्रयासों को तेज कर रही है। इसके तहत, राज्य सरकार वसा, चीनी और नमक की अधिक मात्रा वाले खाद्य पदार्थों की पहचान करने और उन्हें विनियमित करने के नियमों के बारे में केंद्रीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण से स्पष्टीकरण मांगेगी। इसके अलावा, पंजाब में परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच CBI को सौंपी जाएगी। पढ़ें- देश और दुनिया की अन्य खबरें
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [विजयादशमी], [परविंदर सिंह झोटा, [RSS] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: ’दशहरा’ के उपलक्ष्य में आज यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार, मुद्रा, जिंस और सर्राफा बाजार बंद रहेंगे। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक मेडिकल कॉलेज में चौथे वर्ष की एमबीबीएस छात्रा ने कथित तौर पर अपने हॉस्टल के कमरे में पंखे से लगे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हरियाणा के कैथल की रहने वाली 24 वर्षीय शगुन सैनी सोमवार शाम को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विजयादशमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण करे। मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।" पढ़ें- देश और विदेश की अन्य खबरें
गृह मंत्री अमित शाह ने विजयादशमी पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं
गृह मंत्री ने ’एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ’’यह पर्व हमें धर्म, मर्यादा और कर्तव्य के पथ पर दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।’’
उन्होंने कहा, ’’प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी के जीवन में उल्लास और नयी ऊर्जा का संचार हो। जय श्री राम!’
जेडी वेंस ने नेतन्याहू के दोबारा चुनाव लड़ने का समर्थन करने से किया इनकार
सोमवार को पत्रकार मार्क हैल्परिन को दिए साक्षात्कार में वेंस ने कहा, ’’अमेरिकी या अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक इतिहास में राष्ट्रपति का समर्थन सबसे ज्यादा प्रभाव रखता है।’’
उत्तरी कैरोलिना से रिपब्लिकन सीनेट उम्मीदवार माइकल व्हाटली के प्रचार में जुटे वेंस ने कहा, ’’मैं अमेरिकी उम्मीदवारों का समर्थन करता हूं और इस समय मेरा पूरा ध्यान मध्यावधि चुनावों पर है। इसलिए मैं इजराइल के चुनावों में नहीं पड़ रहा हूं।’’
इससे पहले वेंस ने पिछले साल हंगरी के तत्कालीन प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के लिए प्रचार किया था, हालांकि बाद में ओरबान की पार्टी संसदीय चुनाव हार गई थी।
नेतन्याहू के मुद्दे पर वेंस का यह रुख ऐसे समय में आया है, जब अमेरिकी यहूदी समुदाय और इजराइल के साथ अमेरिका के संबंधों को लेकर स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है। मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले राजनीति में यहूदी-विरोधी भावना को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
रिपब्लिकन पार्टी जहां अपने अंदरूनी मतभेद सुलझाने में लगी है, वहीं वह डेमोक्रेटिक सदस्य, विशेषकर मिशिगन से डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल एल-सईद को इजराइल और यहूदियों का विरोधी साबित करने की कोशिश कर रही है।
पिछले महीने, वेंस ने लास वेगास में ’रिपब्लिकन जूइश कोएलिशन’ की एक बंद कमरे में हुई बैठक को संबोधित किया था। यह संगठन अमेरिका-इजराइल के मजबूत संबंधों और यहूदी-विरोध के खिलाफ काम करता है।
‘दशहरा' के उपलक्ष्य में शेयर, मुद्रा, जिंस और सर्राफा बाजार बंद रहेंगे
प्रधानमंत्री मोदी ने विजयादशमी पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ’एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "आप सभी को विजयादशमी की अनंत शुभकामनाएं। उल्लास और विश्वास का यह विजय पर्व हर किसी के संकल्प को नई शक्ति प्रदान करे। सभी का जीवन सुख-सौभाग्य और सफलता से समृद्ध हो, यही कामना है।"
यह त्योहार भगवान राम द्वारा दशानन रावण का वध किए जाने की खुशी में मनाया जाता है और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
देशभर में यह त्योहार मनाया जाता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग रावण के पुतलों का दहन देखने के लिए निकलते हैं। इसके साथ ही अनुष्ठानों, गीतों, नृत्य और शोभायात्राओं से भरपूर 10 दिवसीय उत्सव का समापन होता है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्थापना दिवस
दिल्ली में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस, वायु गुणवत्ता ‘मध्यम'
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है। वहीं, लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत के बराबर है।
रिज में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, आयानगर में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जो मौसमी औसत से 0.8 डिग्री कम है।
आईएमडी के अनुसार, दिन में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 161 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।
परविंदर सिंह झोटा की हत्या की जांच CBI को सौंपी जाएगी
जंक फूड संबंधी नियमों पर केंद्र से स्पष्टीकरण मांगेगा केरलम
मंत्री ने सोमवार शाम जारी एक बयान में कहा कि राज्य भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) को पत्र लिखकर प्रस्तावित नियमों को जल्द अंतिम रूप देने का आग्रह करेगा। इससे जंक फूड उत्पादों की पहचान करने और स्कूल परिसरों में उनकी बिक्री को नियंत्रित करने या प्रतिबंधित करने में मदद मिलेगी।
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में एमबीबीएस छात्रा फंदे से लटकी मिली
हरियाणा के कैथल की रहने वाली 24 वर्षीय शगुन सैनी सोमवार शाम को मंसूरपुर थाना क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकी हुई मिली।
पुलिस अधीक्षक (नगर) अमृत जैन ने संवाददाताओं को बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और छात्रा का शव पंखे से लटका हुआ पाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है और जांच जारी है।
