LIVEआज की ताजा खबर, 20 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़ Live Updates: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, आज की हर छोटी-बड़ी खबर
आज की ताजा खबर, 20 फरवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ AI समिट, Iran US Tension, PM Modi के मुख्य समाचार Latest News in Hindi Live Updates:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक तरह से अंतिम चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अमेरिका के साथ डील कर लेना चाहिए नहीं तो 'उसके लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा'। अमेरिकी राष्ट्रपति ने डील के लिए ईरान को 10 से 15 दिन का समय दिया है। मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि 'हम या तो बहुत अच्छी डील करने जा रहे हैं अथवा यह उनके लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण साबित होना जा रहा है। डील करने के लिए मैं ईरान को 10 से 15 दिन का समय दे रहा हूं। यह पर्याप्त समय है।' वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिनों की अपनी भारत यात्रा पूरी कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। मैक्रों ने अपनी इस यात्रा को यादगार बताते हैं। उधर जबलपुर के सिहोरा मंदिर में आरती के दौरान पथराव होने से इलाके में तनाव फैल गया। रिपोर्टों के मुताबिक मंदिर में आरती के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। पढ़ें आज की बड़ी और अहम खबरें....

आज की ताजा खबर, 20 फरवरी 2026 हिंदी न्यूज़ Live Updates: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, आज की हर छोटी-बड़ी खबर
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), AI समिट , दिल्ली SUV Accident के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) Live Updates: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक तरह से अंतिम चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अमेरिका के साथ डील कर लेना चाहिए नहीं तो 'उसके लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा'। अमेरिकी राष्ट्रपति ने डील के लिए ईरान को 10 से 15 दिन का समय दिया है। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों तीन दिनों की अपनी भारत यात्रा पूरी कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। मैक्रों ने अपनी इस यात्रा को यादगार बताते हैं। उधर जबलपुर के सिहोरा मंदिर में आरती के दौरान पथराव होने से इलाके में तनाव फैल गया। रिपोर्टों के मुताबिक मंदिर में आरती के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। वहीं अमेरिका नीत रणनीतिक गठबंधन 'पैक्स सिलिका' में भारत के आधिकारिक तौर पर शामिल होने की उम्मीद है। इसका मकसद महत्वपूर्ण खनिजों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए एक मजबूत आपूर्ति शृंखला बनाना है। उधर बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार के सत्ता में आने के कुछ दिनों बाद, भारत बांग्लादेश में सभी वीज़ा सर्विस फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है, एक सीनियर कॉन्सुलर अधिकारी ने कहा। वहीं ब्रिटेन सरकार ने ग्लॉस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड से अमेरिकी लंबी दूरी के बमबारी ऑपरेशन को मंज़ूरी देने से मना कर दिया, पढ़ें आज की बड़ी और अहम खबरें...
खेलते-खेलते छिन गई जिंदगी; जालोर में ढही दीवार, 6 साल की मासूम की मौत
राजस्थान के जालोर जिले में सायला थाना क्षेत्र के बावतरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक बेहद दुखद हादसा हो गया। इस घटना में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली 6 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट विद्यालय में सीमेंट की ईंटों से बनी लगभग 5 से 7 फीट ऊंची दीवार पर बांस-बल्लियों और तिरपाल की मदद से अस्थायी कक्षा तैयार की गई थी।
शुक्रवार को करीब साढ़े तीन बजे बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, तभी अचानक ब्लैकबोर्ड सहित पूरी दीवार ढह गई। दीवार गिरने से बच्ची ईंटों के नीचे दब गई। स्कूल के कर्मचारियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा स्कूल भवन के निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की जांच शुरू कर दी गई है। विद्यालय में लगभग 350 छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते हैं। इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।
नोएडा में निर्माणाधीन मकान की ‘शटरिंग' ढहने से एक श्रमिक की मौत, एक घायल
गौतमबुद्ध नगर में नोएडा के एक गांव में निर्माणाधीन मकान की ’शटरिंग’ ढहने से दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना थाना सेक्टर -113 क्षेत्र के सर्फाबाद गांव की है। एक घायल श्रमिक की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Rajya Sabha Election: ओवैसी की AIMIM ने पांचवीं सीट पर दावेदारी कर मुकाबले को बनाया रोचक
बिहार की पांचवीं राज्यसभा सीट पर समर्थन की मांग कर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने राज्य की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी है।पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने उम्मीदवार उतारने की घोषणा करते हुए दोनों प्रमुख गठबंधनों से समर्थन की अपील की है, जिससे महागठबंधन असमंजस की स्थिति में आ गया है।
Congress NSUI Breaking: विनोद जाखड़ बने NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Delhi Government Budget: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया अपनी सरकार के एक साल का रिपोर्ट कार्ड
दिल्ली में भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार को एक साल पूरा हो गया है। आज यानी शुक्रवार 20 फरवरी को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों परवेश सिंह, आशीष सूद, मंजिंदर सिरसा, रविंदर इंद्राज, कपिल मिश्रा और पंकज सिंह के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के एक साल के कामों की पूरी लिस्ट लिस्ट साझा की
#ChakraViewWithSumitAwasthi: किस स्टोरी को आप 'चक्रVIEW' में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं ?
Hyderabad Fire Breaking: हैदराबाद के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, छात्रों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आज यानी शुक्रवार 20 फरवरी को एक कोचिंग सेंटर में अचानक आग लग गई। आग लगने से वहां अफरातफरी मच गई। तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई और कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
Rahul Gandhi Breaking: अमित शाह टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट में पेश राहुल ने दर्ज कराए बयान
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 2018 के एक मानहानि मामले में सुल्तानपुर की MP/MLA कोर्ट में अपना बयान दर्ज कराया, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए उन पर लगे आरोपों को राजनीतिक साजिश करार दिया। राहुल गांधी आज करीब आधे घंटे कोर्ट में मौजूद रहे। यह मामला कर्नाटक चुनाव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ कथित टिप्पणी से जुड़ा है वादी भाजपा नेता विजय मिश्रा और दो गवाहों से जिरह की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
Karnataka Violence: शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी और आगजनी, कर्नाटक के बागलकोट में हिंसा
कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती की शोभायात्रा के दौरान हिंसा भड़क गई। वहां पर शिवाजी जयंती जुलूस के दौरान पत्थरबाजी हुई, पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। जुलूस के बाद कुछ युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया वहां पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।उपद्रवियों ने पत्थरबाजी के साथ आगजनी भी की।
Delhi Traffic Advisory: AI समिट के चलते दिल्ली में आज ट्रैफिक डायवर्जन लागू, इन रास्तों से बचकर चलें
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के चलते दिल्ली में आज सुबह 8–10 बजे और शाम 5–9 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। VVIP मूवमेंट के चलते कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की सलाह दी है।
US Iran Breaking: हमले के लिए ट्रंप ने ईरान को 10 दिन का अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक तरह से अंतिम चेतावनी दे दी है। ट्रंप ने कहा है कि ईरान को अमेरिका के साथ डील कर लेना चाहिए नहीं तो 'उसके लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा'। अमेरिकी राष्ट्रपति ने डील के लिए ईरान को 10 से 15 दिन का समय दिया है। मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि 'हम या तो बहुत अच्छी डील करने जा रहे हैं अथवा यह उनके लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण साबित होना जा रहा है। डील करने के लिए मैं ईरान को 10 से 15 दिन का समय दे रहा हूं। यह पर्याप्त समय है।' डील के लिए ट्रंप ने ईरान पर दबाव काफी बढ़ा दिया है। अमेरिका के युद्धपोत ईरान के नजदीक पहुंच गए हैं।
India- US News: अमेरिका की अगुवाई वाले ‘पैक्स सिलिका' में आज शामिल होगा भारत
अमेरिका नीत रणनीतिक गठबंधन ’पैक्स सिलिका’ में भारत के आधिकारिक तौर पर शामिल होने की उम्मीद है। इसका मकसद महत्वपूर्ण खनिजों और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के लिए एक मजबूत आपूर्ति शृंखला बनाना है। यह कदम दोनों पक्षों द्वारा प्रस्तावित व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने और रिश्तों में तनाव के बाद द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए कई अन्य पहलों पर आगे बढ़ने की कोशिशों के बीच आया है। मामले से जुड़े लोगों ने बताया कि भारत शुक्रवार को ’पैक्स सिलिका’ पहल में आधिकारिक रूप से शामिल हो सकता है।
India Bangladesh Breaking: भारत जल्द बहाल करेगा बांग्लादेश में Visa सेवाएं
बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार के सत्ता में आने के कुछ दिनों बाद, भारत बांग्लादेश में सभी वीज़ा सर्विस फिर से शुरू करने की तैयारी कर रहा है, एक सीनियर कॉन्सुलर अधिकारी ने गुरुवार को कहा। bdnews24 की रिपोर्ट के अनुसार, सिलहट में भारत के सीनियर कॉन्सुलर अधिकारी अनिरुद्ध दास ने कहा कि सभी वीज़ा सर्विस को पूरी तरह से बहाल करने की कोशिशें चल रही हैं।
Jabalpur MP Breaking : सिहोरा मंदिर में आरती के दौरान पथराव, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिसबल तैनात
जबलपुर के सिहोरा मंदिर में आरती के दौरान पथराव होने से इलाके में तनाव फैल गया। रिपोर्टों के मुताबिक मंदिर में आरती के दौरान एक समुदाय विशेष के लोगों ने पथराव किया। तनाव को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। जबलपुर के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने शुक्रवार को कहा कि 'आजाद चौक पर पत्थरबाजी की घटना हुई। जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को नियंत्रित किया।' पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 15 से ज्यादा उपद्रवियों को हिरासत में लिया गया है। उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर किया गया। उसके बाद स्थिति नियंत्रण में आई।
US Iran Tension: UK ने ट्रंप को ईरान पर 'संभावित हमलों' के लिए RAF बेस का इस्तेमाल करने से रोका
ब्रिटेन सरकार ने ग्लॉस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड से अमेरिकी लंबी दूरी के बमबारी ऑपरेशन को मंज़ूरी देने से मना कर दिया, यह कहते हुए कि ईरान पर पहले से होने वाले हमलों में शामिल होना इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन हो सकता है। वॉशिंगटन ने मिडिल ईस्ट में अपनी मिलिट्री मौजूदगी बढ़ा दी है और ईरान के खिलाफ संभावित हमलों के लिए इमरजेंसी प्लान बना रहा है।
Unnao News: क्रिकेट मैच के बीच मधुमक्खियों का हमला, 65 वर्षीय अंपायर की मौत
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक मैदान पर हमला कर दिया। जिसमें एक बुजुर्ग अंपायर की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे में कई खिलाड़ी और एक अन्य अंपायर भी जख्मी हो गए। मृतक की पहचान 65 वर्षीय माणिक गुप्ता के तौर पर हुई है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष एस.एन. सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए माणिक गुप्ता की मौत पर गहरा शोक जताया है।