LIVE

2 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: हरियाणा में आज होंगे 8 नगर निगमों और 33 नगर निकायों के चुनाव, चमोली हादसे में 4 लोगों की मौत, 5 अभी भी लापता

Shashank Shekhar MishraUpdated Mar 2, 2025, 18:34 IST

2 मार्च 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: हरियाणा में आज होंगे 8 नगर निगमों और 33 नगर निकायों के चुनाव। उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा गांव स्थित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर में हिमस्खलन के कारण कई फुट बर्फ के नीचे श्रमिक फंस गए थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। पांच अभी भी लापता हैं।

2 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: हरियाणा में आज होंगे 8 नगर निगमों और 33 नगर निकायों के चुनाव, चमोली हादसे में 4 लोगों की मौत, 5 अभी भी लापता
2 मार्च 2025 हिंदी न्यूज़: हरियाणा में आज होंगे 8 नगर निगमों और 33 नगर निकायों के चुनाव, चमोली हादसे में 4 लोगों की मौत, 5 अभी भी लापता

2 मार्च 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: हरियाणा में आज होंगे 8 नगर निगमों और 33 नगर निकायों के चुनाव। उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा गांव स्थित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर में हिमस्खलन के कारण कई फुट बर्फ के नीचे श्रमिक फंस गए थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। पांच अभी भी लापता हैं।

संभल हिंसा : न्यायिक आयोग ने और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए

हरियाणा में आज होंगे 8 नगर निगमों और 33 नगर निकायों के चुनाव

चमोली हादसे में 4 लोगों की मौत, 5 अभी भी लापता

MAR 02, 2025 18:34 IST

दिल्ली में 73 लाख रुपये की ठगी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 73 लाख रुपये की ठगी के मामले में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी मोहित को हरियाणा के जींद स्थित उचाना मंडी से गिरफ्तार किया गया। यह मामला पांच जून 2024 को राम निवास द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सामने आया, जिसमें आरोप लगाया गया कि मोहित ने दिल्ली के सिंघु इलाके में एक भूखंड बेचने का वादा कर उसके साथ ठगी की और 73 लाख रुपये ले लिए। शिकायत के अनुसार, ऐसा कोई भूखंड वहां था ही नहीं। साथ ही, मोहित काफी समय से फरार था।
MAR 02, 2025 17:33 IST

माणा हिमस्खलन में लापता चार मजदूरों में से तीन के शव मिले

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ के पास माणा गांव में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर पर हुए हिमस्खलन में लापता चार मजदूरों को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों, थर्मल इमेजिंग कैमरों और हेलीकॉप्टरों की मदद से रविवार को जारी बचाव अभियान के दौरान तीन मजदूरों के शव बरामद हुए। गोपेश्वर में स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, माणा हिमस्खलन स्थल से तीन शव बरामद हुए हैं, जबकि एक अन्य लापता मजदूर की तलाश जारी है। तीन शव बरामद होने के साथ ही हादसे में मरने वाले मजूदरों की संख्या सात हो गई है। शुक्रवार को हुए हादसे के बाद घटनास्थल से बाहर निकाले गए 50 मजदूरों में से चार की मौत की पुष्टि शनिवार को हुई थी।
MAR 02, 2025 17:33 IST

मैनपुरी में दुर्लभ नस्ल के 405 कछुए बरामद

उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की कानपुर इकाई, मैनपुरी वन विभाग और गोरखपुर वन्यजीव नियंत्रण ब्यूरो की संयुक्त टीम ने दो संदिग्ध वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से दुर्लभ नस्ल के 405 कछुए बरामद किए हैं। आधिकारिक बयान के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए टीम ने शनिवार रात उसराहार-किशनी रोड पर एक कार को रोका और उसकी तलाशी ली, तो उसमें दुर्लभ नस्ल के 405 कछुए बरामद हुए। बयान के अनुसार, टीम ने कार में सवार दो तस्करों-अमित यादव और कुलदीप चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उनके दो साथी-संतोष और रूप सिंह भागने में कामयाब रहे।
MAR 02, 2025 16:32 IST

अमेरिका का लैंडर ‘बलू घोस्ट' चंद्रमा पर उतरा

एक निजी अमेरिकी कंपनी का अंतरिक्ष यान रविवार को चांद पर उतरा और यह अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए प्रयोग किये। फायरफ्लाई एयरोस्पेस का ‘ब्लू घोस्ट’ लैंडर स्वचालित रूप से चंद्रमा की कक्षा से उतरा, जिसका लक्ष्य चंद्रमा के उत्तरपूर्वी छोर पर स्थित प्रभाव बेसिन में स्थित प्राचीन ज्वालामुखी गुंबद की ढलानों पर पहुंचना था। कंपनी के मिशन कंट्रोल ने बताया कि, ‘‘हम चांद पर हैं’’। साथ ही उसने बताया कि लैंडर की स्थिति ‘‘स्थिर है’’। टेक्सास स्थित कंपनी फायरफ्लाई एयरोस्पेस ने इस अंतरिक्ष यान को विकसित किया है। एक दशक पहले स्थापित स्टार्टअप फायरफ्लाई को एक सहज, सीधी लैंडिंग ने ऐसा पहला निजी संगठन बना दिया है, जिसने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा पर उतारा है।

MAR 02, 2025 15:52 IST

राजस्थान के सीएम ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को अपने परिवार के साथ बांसवाड़ा के प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। मुख्य पुजारी निकुंज मोहन पंड्या ने पुजारी गणेश शर्मा और लोकेश पंचाल के साथ मंदिर के गर्भगृह में देवी त्रिपुरा सुंदरी की मूर्ति के सामने शर्मा और उनके परिवार का अनुष्ठान संपन्न कराया। मंदिर प्रबंधक जगेश पंचाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने परिवार के सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं के साथ दर्शन के लिए त्रिपुरा सुंदरी मंदिर आए थे।
MAR 02, 2025 13:57 IST

इजराइल ने गाजा पट्टी में सभी सहायता आपूर्ति पर रोक लगाई

इजराइल ने रविवार को कहा कि वह गाजा पट्टी में सभी वस्तुओं की आपूर्तियों का प्रवेश रोक रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस निर्णय के बारे में विस्तार से नहीं बताया, लेकिन चेतावनी दी कि यदि हमास ने संघर्ष विराम के विस्तार के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया तो उसे "अतिरिक्त परिणाम" भुगतने होंगे। यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सहायता की आपूर्ति पूरी तरह से रोक दी गई है या नहीं।
MAR 02, 2025 12:47 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने जामनगर में वनतारा पशु संरक्षण केंद्र का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार सुबह गुजरात के जामनगर जिले में पशु बचाव, संरक्षण एवं पुनर्वास केंद्र वनतारा का दौरा किया। तीन हजार एकड़ में फैला वनतारा रिलायंस की जामनगर रिफाइनरी के परिसर में स्थित है। यह वन्यजीवों के कल्याण के लिए समर्पित बचाव केंद्र है, तथा दुर्व्यवहार और शोषण से बचाए गए पशुओं को अभयारण्य, पुनर्वास व चिकित्सा देखभाल प्रदान करता है। वनतारा के भ्रमण के बाद प्रधानमंत्री गिर सोमनाथ जिले में स्थित सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद वह श्री सोमनाथ ट्रस्ट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे जो इस प्रसिद्ध धार्मिक स्थल का प्रबंधन करता है। प्रधानमंत्री इस ट्रस्ट के अध्यक्ष हैं।
MAR 02, 2025 12:24 IST

माणा में बर्फ में फंसे चार मजदूरों को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू

उत्तराखंड के चमोली जिले में बदरीनाथ के पास माणा गांव में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कैंप पर हुए हिमस्खलन में कई फीट बर्फ में अब भी फंसे चार मजदूरों को निकाले जाने के लिए तीसरे दिन रविवार को खोजी कुत्तों और हेलीकॉप्टरों की मदद से बचाव अभियान फिर शुरू कर दिया गया । चमोली के जिलाधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि मौसम साफ है और फंसे मजदूरों को निकाले जाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान सुबह से फिर शुरू हो गया है । उन्होंने बताया कि लापता मजदूरों की खोजबीन के लिए दिल्ली से जीपीआर सिस्टम भी आने वाला है। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार’ (जीपीआर) को मौके पर पहुंचाने के लिए सेना का एमआई 17 देहरादून में इंतजार कर रहा है । उन्होंने आशा व्यक्त की कि इससे तलाशी अभियान में तेजी आएगी और लापता लोग आज खोज लिए जाएंगे।
MAR 02, 2025 12:17 IST

लखनऊ : नाबालिग से जबरदस्ती की कोशिश, अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित मलिहाबाद में एक मामला सामने आया है। यहां एक युवक नाबालिग लड़की के घर में गया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। लड़की ने विरोध किया। तभी युवती के माता-पिता वहां आ पहुंचे। डर से युवती ने खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिमी के विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि थाना मलिहाबाद के ग्राम कासौनी कला में एक लिखित सूचना दी गई, जिसमें उसके परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी घर पर अकेली थी। तभी पड़ोस के रहने वाले युवक ने उसका मुंह दबाया और उसे जमीन पर गिरा दिया। परिजनों के देखने पर वह युवक वहां से कूदकर भाग गया।
MAR 02, 2025 11:06 IST

तमिलनाडु: नीट अभ्यर्थी की संदिग्ध मौत

तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के तिंडीवनम की 19 वर्षीय युवती ने आगामी नीट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के डर से कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। टिंडीवनम के पास थडापपुरम गांव की रहने वाली युवती ने उसी गांव के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से अच्छे अंकों के साथ 12वीं की पढ़ाई पूरी की थी। उसने पुडुचेरी के एक निजी संस्थान से नीट की कोचिंग भी ली थी और पिछले साल 350 अंक हासिल करके परीक्षा दी थी, लेकिन दुर्भाग्य से वह सफल नहीं हो पाई।
MAR 02, 2025 10:12 IST

अमेरिका: एलन मस्क के खिलाफ टेस्ला के शोरूम के बाहर प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों ने संघीय खर्च में कटौती के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों के तहत अरबपति कारोबारी एलन मस्क द्वारा उठाए गए कदमों के खिलाफ देशभर में टेस्ला के स्टोर के बाहर प्रदर्शन किए।
उदारवादी समूह कई सप्ताह से टेस्ला के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं ताकि कार कंपनी की ब्रिकी पर नकारात्मक प्रभाव डाला जा सके और मस्क के सरकारी कार्यदक्षता विभाग का विरोध तेज किया जा सके तथा राष्ट्रपति पद के चुनाव में ट्रंप की नवंबर की जीत से अब भी हतोत्साहित डेमोक्रेटिक पार्टी में ऊर्जा भरी जा सके।
MAR 02, 2025 09:26 IST

चौथी बार न्यायिक जांच आयोग की टीम पहुंची संभल, डीएम-एसडीएम समेत 45 के बयान दर्ज

संभल में 24 नवंबर को भड़की हिंसा की जांच के लिए चौथी बार सरकार की ओर से गठित न्यायिक जांच आयोग की टीम पहुंची। इसके बाद कुल 45 लोगों के बयान दर्ज किए गए। जिले में एक मुगलकालीन मस्जिद का न्यायालय द्वारा निर्देशित सर्वेक्षण होने के दौरान भड़की हिंसा में कई लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में हिंदू पक्ष के वकील गोपाल शर्मा यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में न्यायिक आयोग के समक्ष पेश हुए। उन्होंने बाद में संवाददाताओं को बताया कि आयोग ने उनसे घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर लिखित हलफनामा मांगा था।
MAR 02, 2025 07:08 IST

सरपंच हत्या मामले में विस्तृत जांच के बाद आरोपपत्र दाखिल हुआ: फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि पुलिस ने बहुत गहन जांच के बाद बीड के सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले में आरोपपत्र दाखिल कर दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोषियों को कड़ी सजा मिलेगी। महाराष्ट्र आपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने बृहस्पतिवार को सरपंच संतोष देशमुख हत्या मामले और दो संबंधित मामलों में बीड जिले की एक अदालत में 1,200 से अधिक पृष्ठों का आरोपपत्र दायर किया। पिछले साल नौ दिसंबर को बीड के मासाजोग गांव के सरपंच देशमुख की हत्या ने राज्य में राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया, क्योंकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड को इससे संबंधित जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया था। बीड में एक ऊर्जा कंपनी से की जा रही कथित जबरन वसूली को रोकने की कोशिश करने के चलते देशमुख को अगवा कर प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई।
MAR 02, 2025 07:08 IST

मंगलुरु में बंटवाल के दिगांथ गुमशुदगी मामले में नागरिकों का विशाल विरोध प्रदर्शन

मंगलुरु के बंटवाल इलाके से पांच दिनों से लापता 19 वर्षीय छात्र दिगांथ का पता लगाने में पुलिस की विफलता के विरोध में शनिवार को फरंगीपेट जंक्शन पर हजारों की संख्या में आम नागरिकों ने विरोध प्रदर्शन किया।
दिगांथ पीयूसी (प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स) का छात्र था। छात्र के परिवार ने बताया कि वह 25 फरवरी को यह कहकर घर से निकला था कि मंदिर जा रहा है लेकिन उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी लेकिन अभी इस मामले में पुलिस को कोई सुराग नहीं लग सका है। दक्षिण कन्नड़ के भाजपा सांसद कैप्टन बृजेश चौटा ने पुलिस विभाग से लापता लड़के का जल्द से जल्द पता लगाने का अनुरोध किया है।
MAR 02, 2025 07:07 IST

उत्तरी दिल्ली में कांस्टेबल की मोटरसाइकिल लूटने वाले दो लोग गिरफ्तार

पुलिस के एक कांस्टेबल से बंदूक के दम पर मोटरसाइकिल लूटने वाले दो लोग उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह घटना 26 फरवरी को उस समय हुई जब कांस्टेबल दिनेश और संदीप आउटर रिंग रोड पर मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास तेज गति से आ रही कार का पीछा किया और उसे रोकने में सफल रहे, तथा उसमें सवार तीन लोगों को वाहन की जांच कराने को कहा। उन्होंने कहा कि हालांकि, तीनों आरोपी बात मानने के बजाय अलग-अलग दिशाओं में भाग गए। पुलिस के अनुसार, दिनेश ने पीछा किया और मोटरसाइकिल पर सवार होकर उनमें से एक को पकड़ लिया।
MAR 02, 2025 07:06 IST

संभल हिंसा : न्यायिक आयोग ने और चश्मदीदों के बयान दर्ज किए

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में नवंबर 2024 में भड़की हिंसा के सिलसिले में तीन सदस्यीय न्यायिक जांच समिति ने शनिवार को और लोगों के बयान दर्ज किए। जिले में एक मुगलकालीन मस्जिद का न्यायालय द्वारा निर्देशित सर्वेक्षण होने के दौरान भड़की हिंसा में कई लोगों की मौत हुई थी। इस मामले में हिंदू पक्ष के वकील गोपाल शर्मा यहां पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में न्यायिक आयोग के समक्ष पेश हुए। उन्होंने बाद में संवाददाताओं को बताया कि आयोग ने उनसे घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शी के तौर पर लिखित हलफनामा मांगा था। हिंदू पक्ष के वकील गोपाल शर्मा ने कहा, ‘‘मैंने आयोग के समक्ष इस हलफनामे को प्रस्तुत किया है। आयोग ने मुझसे कई प्रश्न पूछे, मैंने उनका उत्तर दिया। उन्होंने पूछा कि कौन-कौन मौजूद थे, दंगा सुनियोजित था या नहीं, क्या कोई पूर्व योजना थी, लोग जबरन क्यों घुसे, फोटोग्राफी कैसे की गई, मैंने इन सभी के उचित उत्तर दिए।
MAR 02, 2025 07:05 IST

चमोली हादसे में 4 लोगों की मौत, 5 अभी भी लापता

उत्तराखंड में चमोली जिले के माणा गांव स्थित सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के शिविर में हिमस्खलन के कारण कई फुट बर्फ के नीचे श्रमिक फंस गए थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई है। पांच अभी भी लापता हैं।
MAR 02, 2025 07:05 IST

हरियाणा में आज होंगे 8 नगर निगमों और 33 नगर निकायों के चुनाव

हरियाणा में आज होंगे 8 नगर निगमों और 33 नगर निकायों के चुनाव।
Related News

TIMES NOW के रिपोर्टर पर हुए हमले के खिलाफ फूटा मीडिया का आक्रोश, पत्रकार बोले-बर्दाश्त नहीं ऐसी हिंसा

दिल्ली में पत्रकारिता पर हमला; जंतर-मंतर पर TIMES NOW के रिपोर्टर देव कोटक से मारपीट व लूटपाट, सपा नेता ने की कड़ी निंदा

छात्रों के समर्थन में उतरे आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर, शशि थरूर, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

सिक्किम टनल हादसा: नामची में निर्माणाधीन सुरंग ढहने से अब तक 20 मजदूरों की मौत, राहत-बचाव अभियान जारी

आज की ताजा खबर, 22 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: सिक्किम सुरंग हादसे में 20 मजदूरों की मौत, सोनम वांगचुक का हाल जानने पहुंचे जेपी नड्डा, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक; 18 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट