LIVEअमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा,"इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन 'बीबी' नेतन्याहू के साथ बेहद रचनात्मक और सफल बातचीत हुई है।" ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस बातचीत के बाद अब बेरूत (लेबनान) में कोई भी सैनिक नहीं भेजा जाएगा और जितने भी सैनिक वहां जाने के रास्ते में थे, उन्हें वापस बुला लिया गया है। उधर, देश की खबरों की बात करें तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद उनकी पार्टी 2 जून को कोलकाता के रानी राशमोनी एवेन्यू में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों, नीट परीक्षा में अनियमितताओं और रेहड़ी-पटरी वालों को बिना पुनर्वास के हटाए जाने के खिलाफ होगा। वहीं, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) का री-इवैल्यूएशन पोर्टल एक्टिव हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्रों के लिए आवेदन जमा करने का पोर्टल अब आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गया है।
विपुल को सऊदी अरब में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया, CBSE के चेयरमैन और सचिव बदले, सूरत में बड़ा सड़क हादसा
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (Trump) ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ फोन पर बातचीत की है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल ट्रुथ सोशल पर जानकारी देते हुए कहा,"इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन 'बीबी' नेतन्याहू के साथ बेहद रचनात्मक और सफल बातचीत हुई है।" ट्रंप ने स्पष्ट किया कि इस बातचीत के बाद अब बेरूत (लेबनान) में कोई भी सैनिक नहीं भेजा जाएगा और जितने भी सैनिक वहां जाने के रास्ते में थे, उन्हें वापस बुला लिया गया है। उधर, देश की खबरों की बात करें तो तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी ने घोषणा की है कि पुलिस की अनुमति न मिलने के बावजूद उनकी पार्टी 2 जून को कोलकाता के रानी राशमोनी एवेन्यू में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन करेगी। यह प्रदर्शन टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हो रहे हमलों, नीट परीक्षा में अनियमितताओं और रेहड़ी-पटरी वालों को बिना पुनर्वास के हटाए जाने के खिलाफ होगा। वहीं, सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) का री-इवैल्यूएशन पोर्टल एक्टिव हो गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्रों के लिए आवेदन जमा करने का पोर्टल अब आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हो गया है।
- ट्रंप ने की नेतन्याहू से फोन पर बात
- ईरान के साथ बातचीत तेजी से जारी, बोले ट्रंप
- ट्रंप ने कहा- इजराइल और हिज्बुल्लाह एक-दूसरे पर नहीं करेंगे हमला
- कोलकाता में आज ममता बनर्जी का धरना प्रदर्शन
- CBSE का री-इवैल्यूएशन पोर्टल हुआ एक्टिव
JUN 02, 2026 21:25 IST
विपुल को सऊदी अरब में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया
विदेश मंत्रालय (MEA) ने जानकारी दी है कि, वर्तमान में कतर में भारत के राजदूत विपुल (IFS: 1998) को सऊदी अरब में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।
JUN 02, 2026 21:11 IST
CBSE के चेयरमैन और सचिव बदले
CBSE के नए चेयरमैन के रूप में लोखंडे प्रशांत और वरुण भारद्वाज को नया सचिव नियुक्त किया है। बता दें, कुछ देर पहले ही CBSE में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ था और चेयरमैन और सचिव का तबादला किया गया था।
JUN 02, 2026 21:10 IST
बारडोली में भीषण हादसा
गुजरात के सूरत जिले में बारडोली के उवा-माणेकपोर गांव के पास दो महाराष्ट्र राज्य परिवहन (ST) की बसों और एक ट्रैक्टर के बीच भीषण ट्रिपल एक्सीडेंट हो गया, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई और करीब 15 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।
JUN 02, 2026 20:11 IST
करौली के बृजराज का शव कजाकिस्तान से गांव पहुंचा
कजाकिस्तान में MBBS के सेकेंड ईयर में पढ़ रहे करौली जिले के हिंडौन सिटी सदर थाना क्षेत्र के सिंघाना गांव निवासी एक बृजराज मीना (22) की 30 मई को मौत हो गई। 2 जून की शाम 6:00 बजे बृजराज का शव उसके गांव पहुंचा। बृजराज के पिता राजेश कुमार मीना अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी करौली के पद पर तैनात हैं।मृतक की मां मिथलेश देवी ने बताया- 30 मई को बृजरात अपने 5 दोस्तों के साथ कजाकिस्तान के कारागांडा में तालाब पर नहाने गया था। इस दौरान उसका दोस्त निखिल पानी में डूबने लगा। इस पर बृजराज उसे बचाने के लिए गया। मगर गहरा पानी होने की वजह से दोनों तालाब में डूब गए।साल 2024 में बृजराज ने MBBS के लिए कजाकिस्तान की कारागांडा मेडिकल यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया था। सेकेंड ईयर के एग्जाम होने के बाद वह 16 जून को वापस गांव आने वाला था। बृजराज अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहने हैं।
JUN 02, 2026 16:45 IST
साधु के वेश में घूम रहे मुस्लिम व्यक्ति को लोगों ने पकड़ा
सीवान में साधु के भेष में घूम रहे एक व्यक्ति का पर ठगी का आरोप लगा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। वायरल वीडियो दरौली थाना क्षेत्र के कुर्मीटोला गांव का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीण आरोपी व्यक्ति को घेर कर सवाल-जवाब करते नजर आ रहे हैं। पूछताछ के दौरान व्यक्ति ने अपना नाम रब्बान मोहम्मद उर्फ भगेलू मोहम्मद बता रहा है। जो की खुद को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील के बिजैली गांव का रहने वाला बताया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी लंबे समय से साधु का वेश धारण कर गांव-गांव घूम रहा था और लोगों से पैसे,अनाज और कपड़े मांग रहा था। ग्रामीणों ने संदेह होने पर उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। गांव वालों द्वारा पकड़े गए इस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि व्यक्ति की असली पहचान क्या है और उस पर लगे आरोप कितने सही हैं।
JUN 02, 2026 16:21 IST
अमित शाह से मिले अन्नामलाई
भाजपा से मोहभंग और नई पार्टी के गठन की अफवाहों के बीच आज के अन्नामलाई ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
JUN 02, 2026 14:57 IST
भाजपा 20 जून को मनाएगी बंगाल स्थापना दिवस
भाजपा 20 जून को मनाएगी बंगाल स्थापना दिवस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को कोलकाता जाएंगे। वह स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने ही 20 जून को बंगाल विधानसभा में बंगाल की स्थापना का प्रस्ताव रखा था। भाजपा बंगाल के हर जिले में जश्न मनाएगी। बीजेपी देशभर में बड़ा संदेश देने की योजना में है।
JUN 02, 2026 14:32 IST
प्याज किसानों ने विरोध तेज किया, पुणे-नासिक हाईवे ब्लॉक किया
प्याज किसानों ने अपनी फसल के लिए सही कीमत की मांग को लेकर अपना आंदोलन तेज कर दिया है और वे पुणे के मंचर में पुणे-नासिक हाईवे पर एक बड़ा रोड ब्लॉक किया है। यह विरोध प्रदर्शन प्याज के लिए गारंटीड मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) की मांग को लेकर किया गया है, जिसमें बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। किसान अपनी मांगों पर सरकार का ध्यान खींचने के लिए हाईवे पर ट्रैफिक ब्लॉक कर रहे हैं। इस आंदोलन को देखते हुए, पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए इलाके में भारी सिक्योरिटी तैनात की है। अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं क्योंकि इस विरोध प्रदर्शन में पूरे इलाके के प्याज उगाने वाले किसानों के बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। इस आंदोलन को किसानों द्वारा प्याज की कीमतों पर अपनी चिंताओं को सामने लाने और सरकार से दखल की मांग करने की एक अहम कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
JUN 02, 2026 14:30 IST
महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक में किसानों की कर्जमाफी को मिली मंजूरी
महाराष्ट्र कैबिनेट बैठक में किसानों की कर्जमाफी को मिली मंजूरी। आगामी विधान परिषद चुनाव के मद्देनज़र फिलहाल इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की जाएगी।
सरकार ने 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का फैसला किया है। नियमित रूप से कर्ज चुकाने वाले किसानों को 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि (अनुदान) दी जाएगी।
सरकार ने 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ करने का फैसला किया है। नियमित रूप से कर्ज चुकाने वाले किसानों को 50 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि (अनुदान) दी जाएगी।
JUN 02, 2026 14:11 IST
कोलकाता: धरने के लिए घर से निकलीं ममता बनर्जी
कोलकाता: धरने के लिए घर से निकलीं ममता बनर्जी। कुछ देर में देंगी धरना प्रदर्शन, पुलिस अलर्ट। प्रशासन ने नहीं दी है इजाजत।
JUN 02, 2026 13:48 IST
चंडीगढ़ में रैपर बादशाह का क्लब सील
चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित मशहूर रैपर बादशाह के क्लब को मंगलवार सुबह प्रशासन की बिल्डिंग ब्रांच ने सील कर दिया है। क्लब संचालकों को भवन नियमों के उल्लंघन को लेकर कई बार नोटिस जारी किए गए थे। उन्हें निर्धारित समय के भीतर कमियां दूर करने और नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके बाद बिल्डिंग ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और सीलिंग की कार्रवाई की। प्रशासन के मुताबिक, क्लब में भवन संबंधी नियमों और स्वीकृत नक्शे से जुड़े कुछ उल्लंघनों को लेकर लंबे समय से मामला चल रहा था। बार-बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद संतोषजनक जवाब और अनुपालन नहीं मिलने पर आखिरकार क्लब को सील करने का फैसला लिया गया।
JUN 02, 2026 13:32 IST
CJI न्यायाधीश ने उच्चतम न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों को शपथ दिलाई, संख्या बढ़कर 37 हुई
भारत के प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने उच्चतम न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों को मंगलवार को पद की शपथ दिलाई और इसके साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हो गई जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। प्रधान न्यायाधीश ने वरिष्ठ अधिवक्ता वी. मोहना, न्यायमूर्ति शील नागू, न्यायमूर्ति श्री चंद्रशेखर, न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा और न्यायमूर्ति अरुण पल्ली को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह उच्चतम न्यायालय परिसर में आयोजित किया गया। शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या अब 37 हो गई है जो बढ़ाई गई स्वीकृत संख्या 38 से एक कम है। केंद्र ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश नागू, बंबई उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश चंद्रशेखर, मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सचदेवा, जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पल्ली तथा वरिष्ठ अधिवक्ता मोहना को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त किए जाने को सोमवार को मंजूरी दी थी। सरकार ने पिछले महीने एक कानून में संशोधन के लिए अध्यादेश जारी किया था जिसके तहत भारत के प्रधान न्यायाधीश सहित उच्चतम न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी गई। उच्चतम न्यायालय के दो मौजूदा न्यायाधीश- न्यायमूर्ति पंकज मित्तल और न्यायमूर्ति जे. के. माहेश्वरी- क्रमश: 16 जून और 28 जून को सेवानिवृत्त होंगे। उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने 27 मई को इन पांच नए नामों की सिफारिश की थी और चार दिन में ही इनकी नियुक्तियों को मंजूरी मिल गई। न्यायमूर्ति मोहना 2018 में न्यायमूर्ति इंदु मल्होत्रा के बाद बार से सीधे उच्चतम न्यायालय में नियुक्त होने वाली देश की दूसरी महिला बन गई हैं।
JUN 02, 2026 12:38 IST
प.बंगाल : तृणमूल पंचायत प्रमुख अपने घर में फंदे पर लटके मिले, जांच जारी
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के एक पंचायत प्रमुख अपने घर में फंदे पर लटके पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान बदुरिया क्षेत्र के जदुरहाटी उत्तर ग्राम पंचायत के मुखिया जाहिदुल हक वैद्य के रूप में हुई है। बदुरिया थाने के एक अधिकारी ने बताया कि वैद्य का शव मंगलवार सुबह उनके घर के एक कमरे की छत से फंदे पर लटका हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह जांच की जा रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या किसी मौत किसी अन्य परिस्थिति में हुई है। इस घटना से इलाके में हलचल मच गई है। स्थानीय निवासियों ने हाल में वैद्य पर भ्रष्टाचार और सार्वजनिक धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए थे। उन्होंने बताया कि 31 मई को स्थानीय लोगों के एक समूह ने उनके घर के सामने प्रदर्शन भी किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया था कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत खरीदे गए बैटरी चालित कचरा संग्रहण वाहन को बेचकर प्राप्त धन का दुरुपयोग किया गया।
JUN 02, 2026 12:32 IST
पटना: NEET की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा की हॉस्टल के कमरे में मिली लाश
पटना: NEET की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा श्रुति कुमारी हॉस्टल के कमरे में लाश मिली है। समस्तीपुर निवासी श्रुति वर्ष 2024 से पटना के राधे कृष्णा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
JUN 02, 2026 12:14 IST
हापुड़ में बड़े उद्योगपति के घर डकैती
हापुड़ में बड़े उद्योगपति के घर डकैती। परिवार को बंधक बनाकर 1 किलो से ज्यादा सोना लूटा गया। शहर के बड़े उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के घर हथियारबंद बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड का मामला है। हापुड़ में कानून-व्यवस्था को बदमाशों ने चुनौती देते हुए उद्योगपति के घर हथियारों के बल पर डकैती की है। बेखौफ बदमाशों ने परिवार को गनपॉइंट पर बनाया बंधक, अलमारियां खंगालकर लूटपाट की। टिम्बर और कंस्ट्रक्शन कारोबारी नरेंद्र के घर से 1 किलो से ज्यादा सोना और लाखों की नकदी लूटी गई है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए, पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
JUN 02, 2026 12:11 IST
बिहार के मदरसों पर सरकार की सख्ती
बिहार के मदरसों पर सरकार की सख्ती। सरकार ने अनुदानित मदरसों की जांच के आदेश दिए। व्यापक जांच और निरीक्षण के आदेश दिए गए हैं। सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। तीन सदस्यीय समिति जांच करेगी। 10 दिनों के भीतर देनी होगी रिपोर्ट।
JUN 02, 2026 11:56 IST
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों, मांगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय लोखंडे को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इन आरोपियों को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया था। न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद इन आरोपियों को कल पेश किया गया। राऊज एवेन्यू कोर्ट ने सभी पांच आरोपियों की 15 जून तक न्यायिक हिरासत बढाई।
JUN 02, 2026 11:41 IST
एलपीजी विस्फोट में एक मंजिला मकान ढहा, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुकुंदपुर इलाके में मंगलवार सुबह एलपीजी विस्फोट के कारण एक मंजिला मकान ढह गया, जिसके मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना श्मशान घाट के पास, इशू विहार की गली नंबर एक, पार्ट-2 में हुई।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना एक व्यक्ति ने सुबह 9:37 बजे फोन के माध्यम से दी, जिसने घटनास्थल पर निवासियों के फंसे होने की आशंका जताई थी। अधिकारी ने कहा, हमें सूचना मिली कि एक विस्फोट हुआ है और इसके कारण एक इमारत ढह गई है, जिससे कुछ लोग फंसे हुए हैं। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच कर अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए पांच वाहन मौके पर भेजे गए हैं।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना एक व्यक्ति ने सुबह 9:37 बजे फोन के माध्यम से दी, जिसने घटनास्थल पर निवासियों के फंसे होने की आशंका जताई थी। अधिकारी ने कहा, हमें सूचना मिली कि एक विस्फोट हुआ है और इसके कारण एक इमारत ढह गई है, जिससे कुछ लोग फंसे हुए हैं। बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच कर अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के लिए पांच वाहन मौके पर भेजे गए हैं।
JUN 02, 2026 11:19 IST
चंडीगढ़ के अस्पताल के ब्लड बैंक में लगी आग, कोई हताहत नहीं
चंडीगढ़ के ’सरकारी मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल’ (जीएमएसएच-16) के ब्लड बैंक में मंगलवार तड़के मामूली आग लग गई, जिसे सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत काबू कर लिया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को सबसे पहले आग लगने का पता चला, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, स्वास्थ्य सेवा निदेशक, चिकित्सा अधीक्षक, उप चिकित्सा अधीक्षक और ब्लड बैंक प्रभारी सहित अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। परिसर की सुरक्षा और ब्लड बैंक के संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाए गए।
प्रारंभिक आकलन के अनुसार, आग लगने का कारण एयर-कंडीशनिंग (एसी) इकाई में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। बयान में कहा गया है घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है तथा ब्लड स्टॉक, उपकरण, रिकॉर्ड या बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
प्रारंभिक आकलन के अनुसार, आग लगने का कारण एयर-कंडीशनिंग (एसी) इकाई में शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। बयान में कहा गया है घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है तथा ब्लड स्टॉक, उपकरण, रिकॉर्ड या बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
JUN 02, 2026 11:18 IST
रबी लामिछाने का भाजपा मुख्यालय में स्वागत हुआ
दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी आरएसपी के अध्यक्ष रबी लामिछाने का भाजपा मुख्यालय में स्वागत किया। नेपाली नेता 'बीजेपी को जानो' पहल के तहत उनसे यहां मुलाकात कर रहे हैं।
