LIVE

2 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : दिल्ली जाने से रोका तो बॉर्डर पर डेरा डालेंगे किसान, मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा AAP में शामिल, दिल्ली से लेकर पटना तक ठंड का प्रकोप, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

रवि वैश्यUpdated Dec 2, 2024, 18:34 IST

2 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : अपनी मांगों को लेकर किसान एक बार फिर दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में अच्छी ठंड पड़ने लगी है। खासकर बिहार में कोहरे का प्रकोप ज्यादा है। कोहरे की वहज से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। बिहार में तापमान में गिरावट जारी है। खासकर उत्तर बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, यूपी में भी ठंड का असर दिख रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार रात को बताया कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक दो या तीन दिसंबर को होगी उधर चक्रवात ‘फेंगल’ कमजोर पड़कर गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है। आईएमडी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी के पास पहुंचा चक्रवाती तूफान 'फेंगल' पिछले 12 घंटों के दौरान व्यावहारिक रूप से स्थिर रहा और अब यह कमजोर होकर एक गहरे दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाडी (MVA) को मिली करारी शिकस्त के बाद विपक्ष के हौसले पस्त पड़ते दिख रहे हैं। कांग्रेस का गृह युद्ध अब सबके सामने आ रहा है। एक के बाद एक कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी हो रहा है, आगे पढें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के सभी अपडेट्स...

2 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : दिल्ली जाने से रोका तो बॉर्डर पर डेरा डालेंगे किसान, मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा AAP में शामिल, दिल्ली से लेकर पटना तक ठंड का प्रकोप, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
2 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : दिल्ली जाने से रोका तो बॉर्डर पर डेरा डालेंगे किसान, मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा AAP में शामिल, दिल्ली से लेकर पटना तक ठंड का प्रकोप, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें

2 दिसंबर 2024 हिंदी न्यूज़ : अपनी मांगों को लेकर किसान एक बार फिर दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में अच्छी ठंड पड़ने लगी है। खासकर बिहार में कोहरे का प्रकोप ज्यादा है। कोहरे की वहज से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। बिहार में तापमान में गिरावट जारी है। खासकर उत्तर बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, यूपी में भी ठंड का असर दिख रहा है वहीं भारतीय जनता पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार रात को बताया कि महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री के तौर पर देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। पहचान जाहिर नहीं करने की शर्त पर उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक दो या तीन दिसंबर को होगी उधर चक्रवात ‘फेंगल’ कमजोर पड़कर गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है। आईएमडी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी के पास पहुंचा चक्रवाती तूफान 'फेंगल' पिछले 12 घंटों के दौरान व्यावहारिक रूप से स्थिर रहा और अब यह कमजोर होकर एक गहरे दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है वहीं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी और विपक्षी गठबंधन महाविकास अघाडी (MVA) को मिली करारी शिकस्त के बाद विपक्ष के हौसले पस्त पड़ते दिख रहे हैं। कांग्रेस का गृह युद्ध अब सबके सामने आ रहा है। एक के बाद एक कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी हो रहा है, आगे पढें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के सभी अपडेट्स...

  • दिल्ली जाने से रोका तो बॉर्डर पर डेरा डालेंगे किसान
  • मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा AAP में शामिल
  • दिल्ली से लेकर पटना तक ठंड का प्रकोप, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
  • दिसंबर की शुरुआत के साथ Delhi-NCR की हवा में सुधार, 300 से नीचे पहुंचा एक्यूआई
  • तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई में लैंड स्लाइड तीन बच्चों सहित में 7 लोग मलबे में दबे

DEC 02, 2024 18:03 IST

वक्फ विधेयक के बहाने केंद्र मुसलमानों को निशाना बना रहा: ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर सोमवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर मुसलमानों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और संसद में इसके पारित होने पर संदेह जताया। विधेयक के विरोध में एक प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान विधानसभा में ममता ने आरोप लगाया कि केंद्र ने इस विषय पर राज्य सरकारों की अनदेखी की है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र ने वक्फ विधेयक पर हमसे परामर्श नहीं किया।’’ तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) में विपक्षी सदस्यों को बोलने नहीं देने को लेकर भी भाजपा की आलोचना की। मुख्यमंत्री ने दावा किया, ‘‘जेपीसी में, विपक्षी सदस्यों को बोलने नहीं दिया गया। यही कारण है कि उन्होंने इसका बहिष्कार किया।’’ उन्होंने केंद्र पर मुसलमानों को निशाना बनाते हुए ‘‘विभाजनकारी एजेंडा’’ को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। ममता ने कहा, ‘‘इस वक्फ (संशोधन) विधेयक के नाम पर एक ही धर्म को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? मुसलमानों को क्यों निशाना बनाया जा रहा है? क्या आप विभिन्न हिंदू मंदिर न्यासों या चर्च की संपत्तियों के साथ भी ऐसा करने का साहस करेंगे? इसका जवाब है नहीं। लेकिन, एक खास समुदाय को निशाना बनाना आपके विभाजनकारी एजेंडे के अनुकूल है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘क्या भाजपा संसद में इस विधेयक को पारित कर पाएगी, जबकि उसके पास दो तिहाई बहुमत नहीं है? बांग्लादेश में हालात पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को पड़ोसी देश में हिंदुओं की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए।
DEC 02, 2024 16:53 IST

महाराष्ट्र के ठाणे में निजी बैंक में आग लगी, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक बहुमंजिला इमारत में स्थित एक निजी सहकारी बैंक में सोमवार सुबह आग लग गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि आग में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और एहतियात के तौर पर इमारत की दो मंजिलों को खाली करा लिया गया। उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को सुबह 6:47 बजे मुंब्रा इलाके के कौसा में पांच मंजिला एक इमारत के भूतल पर स्थित बैंक में आग लगने की सूचना मिली। अधिकारी ने कहा कि आग में बैंक से संबंधित 11 वातानुकूलित (एसी) इकाइयां पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। उन्होंने बताया कि आग से पास में स्थित मोबाइल की एक दुकान और कपड़े की एक दुकान को भी मामूली क्षति पहुंची है। सूचना मिलने के बाद मुंब्रा अग्निशमन केंद्र के कर्मी और इलाके में बिजली आपूर्ति करने वाली एक निजी कंपनी के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तड़वी ने कहा, आग एक घंटे के भीतर बुझा दी गई। उन्होंने बताया कि अग्निशमन विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के दौरान इमारत की निचली और पहली मंजिल दोनों को खाली करा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है।
DEC 02, 2024 14:03 IST

बांग्लादेश के निशाने पर इस्कॉन, 50 भक्तों को भारत आने से रोका

हिंदू साधु और इस्कॉन के पूर्व सदस्य चिन्मय कृष्ण दास की राजद्रोह के मामले में गिरफ्तारी के बाद इस्कॉन को बांग्लादेश में कई कार्रवाइयों का सामना करना पड़ा है। इस्कॉन पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है।
DEC 02, 2024 13:08 IST

दिल्ली जाने से रोका तो बॉर्डर पर डेरा डालेंगे किसान

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की ओर कूच शुरू कर दिया है। रविवार को यमुना अथॉरिटी के दफ्तर में हुई बैठक में कोई सहमति नहीं बनी और अब किसानों का कहना है कि उन्हें दिल्ली जाने से रोका गया तो वह बॉर्डर पर ही अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।
DEC 02, 2024 12:54 IST

मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा AAP में शामिल, लड़ेंगे दिल्ली चुनाव!

मोटिवेशनल स्पीकर और टीचर अवध ओझा आज आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। बता दें कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
DEC 02, 2024 11:56 IST

प्रधानमंत्री मोदी आज शाम 4 बजे फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' देखेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम 4 बजे संसद के बालयोगी ऑडिटोरियम में साबरमती एक्सप्रेस फिल्म देखेंगे इस दौरान उनके साथ कई मंत्री और सांसद भी फिल्म देखेंगे, बता दें कि पीएम मोदी पहले ही इस फिल्म की तारीफ कर चुके हैं, फिल्म में विक्रांत मैसी प्रमुख भूमिका में हैं।
DEC 02, 2024 10:57 IST

पहली पोस्टिंग लेने जा रहे युवा IPS अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती के बाद कार्यभार संभालने जा रहे भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी की दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन मध्यप्रदेश के रहने वाले थे।
DEC 02, 2024 10:52 IST

‘मैडम व्यस्त हैं' बोलकर नजमा हेपतुल्ला को एक घंटे फोन पर कराया इंतजार

मणिपुर की पूर् राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। अपनी आत्मकथा में 1999 की एक घटना का जिक्र करते हुए हेपतुल्ला ने कहा है कि कांग्रेस नेता से बात करने के लिए उन्हें एक घंटे तक फोन पर इंतजार कराया गया।
DEC 02, 2024 09:28 IST

दिल्ली कूच करने को तैयार किसान, इन रास्तों पर लग सकता है भारी जाम

अपनी मांगों को लेकर किसान एक बार फिर दिल्ली कूच करने की तैयारी कर रहे हैं। आज किसान महामाया फ्लाईओवर पर दोपहर 12 बजे एकत्र होकर दिल्ली कूच करेंगे। किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
DEC 02, 2024 09:27 IST

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई में लैंड स्लाइड तीन बच्चों सहित में 7 लोग मलबे में दबे

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलई में रविवार देर शाम लैंड स्लाइड हो गया, इसमें एक पहाड़ी की निचली ढलान पर बनी एक इमारत भूस्खलन की चपेट में आ गई, इस लैंड स्लाइड में 2 परिवारों के सात लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।
DEC 02, 2024 07:39 IST

दिसंबर की शुरुआत के साथ Delhi-NCR की हवा में सुधार, 300 से नीचे पहुंचा एक्यूआई

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा में सुधार देखा जा रहा है। पूरे नवंबर के दौरान शहर का एक्यूआई बहुत खराब से खतरनाक श्रेणी में रही। लेकिन दिसंबर की शुरुआत में एक्यूआई में तेजी से गिरावट देखी गई। 300-350 के पार दर्ज किया जा रहा है राजधानी का एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया गया है।
DEC 02, 2024 07:38 IST

केरल में आज बहुत भारी बारिश के आसार, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने केरल के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया, जिसमें 2 दिसंबर को अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। आईएमडी के अनुसार, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड और कन्नूर में आज अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। हालांकि मौसम एजेंसी ने पहले कोट्टायम और पथानामथिट्टा को आज ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा था, लेकिन बाद में इसे रेड अलर्ट में बदल दिया गया।
DEC 02, 2024 06:41 IST

प्राइवेट स्कूलों में फ्री में एडमिशन, यूपी आरटीई के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

अगर आप भी अपने बच्चे को प्राइवेट स्कूलों में पढ़ना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से राइट टू एजुकेशन योजना (UP RTE Scheme 2025) शुरू की गई है। इस स्कीम के तहत प्राइवेट स्कूलों में फ्री में दाखिला पा सकते हैं। सेशन 2025-26 के लिए यूपी आरटीई में रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
DEC 02, 2024 06:25 IST

दिल्ली से लेकर पटना तक ठंड का प्रकोप, कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें; जानें अपने शहर का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, यूपी, बिहार समेत अन्य राज्यों में अच्छी ठंड पड़ने लगी है। खासकर बिहार में कोहरे का प्रकोप ज्यादा है। कोहरे की वहज से विजिबिलिटी कम हो गई है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हो रही है। बिहार में तापमान में गिरावट जारी है। खासकर उत्तर बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, यूपी में भी ठंड का असर दिख रहा है।
DEC 02, 2024 05:58 IST

फडणवीस का नाम महाराष्ट्र के CM पद के लिए तय; भाजपा नेता ने कर दिया ये बड़ा दावा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर कौन विराजमान होगा? इसके लिए नाम तय हो चुका है। खुद भाजपा के नेता ने ये दावा किया है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस का नाम तय हो गया है। समाचार एजेंसी ने ये दावा भाजपा नेता के हवाले से किया है।
DEC 02, 2024 05:57 IST

चक्रवात ‘फेंगल' पड़ा कमजोर, भारी बारिश से पुडुचेरी और तमिलनाडु में आम जनजीवन बुरी तरह से हुआ प्रभावित

चक्रवात ‘फेंगल’ कमजोर पड़कर गहरे दबाव वाले क्षेत्र में तब्दील हो गया है। आईएमडी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर तटीय तमिलनाडु और पुडुचेरी के पास पहुंचा चक्रवाती तूफान 'फेंगल' पिछले 12 घंटों के दौरान व्यावहारिक रूप से स्थिर रहा और अब यह कमजोर होकर एक गहरे दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है।
DEC 02, 2024 05:57 IST

पीवी सिंधू ने सैयद मोदी इंटरनेशनल का खिताब जीतने के बाद बताया कब लेंगी संन्यास

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने रविवार को कहा कि वह ‘निश्चित रूप से’ अगले कुछ वर्षों तक खेलती रहेंगी और उनके दिमाग में 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक बना रहेगा। सिंधू ने सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट जीतकर लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के बाद राहत व्यक्त की और उम्मीद जताई कि यह परिणाम उनके शानदार करियर में एक और सफल दौर की शुरुआत करेगा।
DEC 02, 2024 05:57 IST

AAP विधायक नरेश बाल्यान को जबरन वसूली के मामले राउज ऐवन्यू कोर्ट ने 2 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली पुलिस ने जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को आज राउज ऐवन्यू कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने जांच के लिए नरेश बाल्यान की 5 दिन की पुलिस हिरासत की मांग की। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा हमने पूछताछ के लिए बुलाया था और बाल्यान जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे। इसके बाद गिरफ्तारी हुई है।
DEC 02, 2024 05:56 IST

एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के CM पद के लिए BJP उम्मीदवार को दिया अपना समर्थन

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महायुति नेताओं के बीच एकता को भी उजागर किया और कहा कि पिछले 2.5 वर्षों में हमारी सरकार के काम को इतिहास में याद किया जाएगा। यही करण है कि लोगों ने हमें ऐतिहासिक जनादेश दिया और विपक्ष को विपक्ष का नेता चुनने का मौका भी नहीं दिया।