LIVE

ताजा खबर 19 जनवरी-2025 हिंदी न्यूज़: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग, कुछ सिलेंडरों में विस्फोट, कोई जनहानि नहीं, गाजा में युद्धविराम लागू, सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें

आयुष सिन्हाUpdated Jan 19, 2025, 18:25 IST

ताजा खबर 19 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रयागराज में महाकुंभ के 7वें दिन रविवार को मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि टेंट में खाना बनाते समय यह आग लगी है। आग ने और टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे उनमें रखे गैस सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट हुए, बाद में आग पर काबू पा लिया गया।अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सैफ पर हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने दबोच लिया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया है। इस मामले में ये अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में मनु भाकर की नानी और मामा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मनु भाकर के घर में मातम पसर गया है। वहीं केंद्र 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगा। इससे पहले संयुक्त सचिव प्रिय रंजन के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डल्लेवाल ने चिकित्सा सहायता लेने पर सहमति जताई। इसके अलावा नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने यह जानकारी दी।

ताजा खबर 19 जनवरी-2025 हिंदी न्यूज़: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग, कुछ सिलेंडरों में विस्फोट, कोई जनहानि नहीं, गाजा में युद्धविराम लागू, सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें
ताजा खबर 19 जनवरी-2025 हिंदी न्यूज़: महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग, कुछ सिलेंडरों में विस्फोट, कोई जनहानि नहीं, गाजा में युद्धविराम लागू, सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार; पढ़ें हर छोटी-बड़ी खबरें

ताजा खबर 19 जनवरी 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: प्रयागराज में महाकुंभ के 7वें दिन रविवार को मेला क्षेत्र में भीषण आग लग गई। बताया गया है कि टेंट में खाना बनाते समय यह आग लगी है। आग ने और टेंटों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे उनमें रखे गैस सिलेंडरों में लगातार ब्लास्ट हुए, बाद में आग पर काबू पा लिया गया।अभिनेता सैफ अली खान पर जानलेवा हमला मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सैफ पर हमला करने वाले शख्स को पुलिस ने दबोच लिया है। इतना ही नहीं, आरोपी ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया है। इस मामले में ये अब तक का सबसे बड़ा अपडेट सामने आया है। हरियाणा में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क हादसे में मनु भाकर की नानी और मामा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मनु भाकर के घर में मातम पसर गया है। वहीं केंद्र 14 फरवरी को चंडीगढ़ में पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों के साथ उनकी मांगों पर चर्चा करने के लिए बैठक करेगा। इससे पहले संयुक्त सचिव प्रिय रंजन के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि मंत्रालय के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डल्लेवाल ने चिकित्सा सहायता लेने पर सहमति जताई। इसके अलावा नाइजीरिया के उत्तर-मध्य हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में विस्फोट होने से कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने यह जानकारी दी।
अहम और बड़ी खबरें पढ़ें

  • पीएम मोदी ने देशवासियों से 118वीं बार किया 'मन की बात'
  • सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार: पुलिस
  • ट्रंप ने भारत की संभावित यात्रा के संबंध में सलाहकारों से की है बातचीत
  • सैफ अली खान पर हमला मामले का आरोपी को ठाणे से गिरफ्तार
  • केंद्र सरकार 14 फरवरी को प्रदर्शनकारी किसानों के साथ बैठक करेगी
  • किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने चिकित्सा सहायता लेने पर जताई सहमति
  • नेतन्याहू का दावा- हमास के साथ युद्ध विराम को अस्थायी मान रहा इजरायल
  • नाइजीरिया में टैंकर विस्फोट में कम से कम 70 लोगों की मौत

JAN 19, 2025 18:11 IST

महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग, कुछ सिलेंडरों में विस्फोट, कोई जनहानि नहीं

प्रयागराज महाकुंभ क्षेत्र से आग की घटना की खबर सामने आई है, मेला क्षेत्र के सेक्टर 19 में ये आग लगी है, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं और लोगों को निकालने और आग बुझाने के प्रयास किए गए, बताया जा रहा है कि ये आग सिलेंडर फटने के कारण लगी है।
JAN 19, 2025 16:22 IST

इजरायल और हमास के बीच संघर्ष विराम शुरू, पीएम नेतन्याहू का ऐलान

ईरान समर्थित आतंकवादी समूह हमास (Hamas) ने कहा कि उसने तीन इज़रायली बंधकों के नाम जारी किए हैं, जिन्हें वह रविवार को रिहा करने की योजना बना रहा था, जिससे गाजा में संघर्ष विराम का रास्ता साफ हो गया। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हमास ने कहा कि वह रविवार को संघर्ष विराम समझौते के तहत तीन महिला बंधकों, रोमी गोनेन, एमिली दमारी और डोरोन स्टीनब्रेचर को रिहा करेगा।
JAN 19, 2025 16:21 IST

भाजपा जब से सत्ता में आई मुंबई-दिल्ली दोनों असुरक्षित- उदित राज

सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस नेता उदित राज ने रविवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि जब से भाजपा सरकार आई है, तब से मुंबई और दिल्ली भी असुरक्षित हो गई है। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी के बांग्लादेशी कनेक्शन पर कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा, प्रथम दृष्टा चोरी का उद्देश्य लगता है। अभी तक जो अंतर्राष्ट्रीय गैंग की बात सोची जा रही थी, वह रूल आउट हुआ है। हालांकि, यह अभी भी सुरक्षा के ऊपर सवाल खड़ा करता है। जब से यह सरकार आई है, तब से मुंबई और दिल्ली भी असुरक्षित हो गई हैं। माफिया देश और विदेश में जेलों से अपना गैंग ऑपरेट कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने टेलीविजन चैनलों से निवेदन किया कि दुनिया में बहुत दुख और समस्याएं हैं। एक आदमी को लेकर इतना मसाला चलाना गलत है।
JAN 19, 2025 14:46 IST

सफाई कर्मचारियों को सस्ते मकान के लिए केजरीवाल ने लिखा प्रधानमंत्री को पत्र

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में सफाई कर्मचारियों को घर बनाने के लिए सस्ती दर पर जमीन उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार से सस्ती जमीन उपलब्ध कराने की मांग की है। केजरीवाल का कहना है कि यदि जमीन उपलब्ध कराई जाती है तो दिल्ली सरकार इस पर घर बनाकर सफाई कर्मचारियों को देगी और सफाई कर्मचारी मासिक किस्त के जरिए मकान और जमीन की रकम का पैसा लौटाएंगे। केजरीवाल के अनुसार, यह योजना कामयाब होने पर सभी सरकारी कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जा सकता है। अरविंद केजरीवाल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा, "मैं एनडीएमसी और एमसीडी क्षेत्रों में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों के एक अति महत्वपूर्ण मुद्दे पर आपका ध्यान आकर्षित करने के लिए यह पत्र लिख रहा हूं। ये कर्मचारी हमारे शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं। वे नौकरी के दौरान सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आवासों में रहते हैं, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्हें ये घर खाली करने पड़ते हैं। वे अपना खुद का घर खरीदने या दिल्ली में महंगे किराए पर घर लेने में असमर्थ होते हैं, जिससे वे और उनके परिवार असुरक्षित स्थिति में आ जाते हैं।"
JAN 19, 2025 14:21 IST

सौराष्ट्र की तरफ से दिल्ली के खिलाफ रणजी मैच में खेलेंगे जडेजा

भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने रविवार को राजकोट में सौराष्ट्र की टीम के अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया और उनका दिल्ली के खिलाफ 23 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में खेलना तय है। जडेजा आखिरी बार सौराष्ट्र के लिए जनवरी 2023 में खेले थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया के निराशाजनक दौरे के बाद खिलाड़ी के फिट होने पर घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है।
सौराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष जयदेव शाह ने रविवार को पीटीआई को बताया, ‘‘जडेजा आज अभ्यास करने के लिए आए हैं। वह अगला मैच खेलेंगे।’’
JAN 19, 2025 16:21 IST

महराजगंज में पेड़ से टकराने से कार सवार तीन युवकों की मौत

महराजगंज जिले के निचलौल थाना इलाके में एक ऑल्टो कार के पेड़ से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। निचलौल थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गौरव कुमार कनौजिया ने बताया कि दुर्घटना बहुवार गांव के पास शनिवार रात करीब 12 बजे हुई, जब कार सवार व्यक्ति निचलौल में एक रिश्तेदार से मिलकर वापस कुशीनगर लौट रहे थे। एसएचओ ने बताया कि तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राकेश (23), शोभित (30) और देवानंद (28) के रूप में हुई है, तीनों कुशीनगर के रहने वाले थे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।
JAN 19, 2025 14:20 IST

लखीमपुर खीरी में 10 करोड़ रुपये कीमत का मेफेड्रोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) और पुलिस की एक विशेष टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलोग्राम मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के सैधारी गांव के पास छापा मारकर एक निजी अस्पताल रॉयल केयर मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। बयान में खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा के हवाले से बताया गया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान खीरी जिले के राकेश विश्वकर्मा और विक्रम सिंह के रूप में हुई है।
JAN 19, 2025 14:19 IST

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे मुकेश, नीता अंबानी

उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में अमेरिका के कुछ सबसे प्रभावशाली अरबपतियों और राजनेताओं के साथ-साथ विदेशी नेताओं और मशहूर हस्तियों के भी शामिल होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि 18 जनवरी को अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन पहुंचे अंबानी उन चुनिंदा 100 लोगों में शामिल थे, जिन्होंने कल शाम ट्रंप के साथ रात्रिभोज में भाग लिया था। वे शायद रात्रिभोज में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय थे, जहां उपराष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित जेडी और उषा वेंस ने भी उनसे मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अंबानी दंपति 20 जनवरी को ट्रंप परिवार के निजी आमंत्रित सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को टिप्पणी लिए इस बारे में भेजे गए ईमेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला है। अंबानी परिवार के ट्रंप परिवार के साथ घनिष्ठ संबंध हैं।
JAN 19, 2025 13:41 IST

मुंबई पुलिस को श्रमिक ठेकेदार ने सैफ अली खान के हमलावर तक पहुंचाया

मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने में एक श्रमिक ठेकेदार ने मुंबई पुलिस की मदद की। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के सैफ के बांद्रा स्थित घर पर हुए हमले के मामले में बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर (30) को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि अपराध शाखा और स्थानीय पुलिस ने आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की थीं। आरोपी दो दिन से अधिक समय से फरार था। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी तीन बार दादर रेलवे स्टेशन के बाहर देखा गया था और वह वर्ली कोलीवाड़ा भी गया था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच की और पाया कि हमलावर इलाके में एक श्रमिक ठेकेदार के पास गया था। उन्होंने कहा कि श्रमिक ठेकेदार ने पुलिस को हमलावर के बारे में सारी जानकारी दी और उसकी सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे ठाणे के एक वन क्षेत्र में स्थित श्रमिक शिविर में खोज निकाला। अधिकारी ने बताया कि आरोपी पूर्व में ठाणे स्थित एक होटल में काम कर चुका है और अब तक उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। सैफ (54) पर बांद्रा के ‘सतगुरु शरण’ बिल्डिंग की 12वीं मंजिल पर स्थित उनके घर में बृहस्पतिवार को हमलावर ने कई बार चाकू से वार किया था। सैफ की आपातकालीन सर्जरी करने वाले चिकित्सकों ने बाद में उनकी रीढ़ से टूटे हुए चाकू का 2.5 इंच का टुकड़ा निकाला था। चिकित्सकों का कहना था कि अगर चाकू दो मिलीमीटर और अंदर घुस जाता तो गंभीर चोट लग सकती थी।
JAN 19, 2025 13:41 IST

लखीमपुर खीरी में 10 करोड़ रुपये कीमत का मेफेड्रोन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) और पुलिस की एक विशेष टीम ने सदर कोतवाली क्षेत्र में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक किलोग्राम मादक पदार्थ मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 10 करोड़ रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार शनिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के सैधारी गांव के पास छापा मारकर एक निजी अस्पताल रॉयल केयर मल्टी-स्पेशलिटी अस्पताल से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। बयान में खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा के हवाले से बताया गया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान खीरी जिले के राकेश विश्वकर्मा और विक्रम सिंह के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि इस संबंध में सदर कोतवाली पुलिस में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और अन्य आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। उत्तर प्रदेश एएनटीएफ ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान पड़ोसी देश नेपाल से सस्ते दामों पर मेफेड्रोन की तस्करी करने की बात कबूल की, जिसे वे नेपाल से सटे जिलों में ऊंचे दामों पर बेचते थे। विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने कबूल किया कि गिरफ्तारी के दिन वे एक ग्राहक को तस्करी किया गया मादक पदार्थ देने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।
JAN 19, 2025 12:21 IST

मुंबई मैराथन में टेस्फ़े और चेपकेमोई ने पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते

इरीट्रिया के बेरहेन टेस्फे ने रविवार को यहां मुंबई मैराथन में पुरुष वर्ग का जबकि कीनिया जॉयस चेपकेमोई टेली ने महिला वर्ग का खिताब जीता। टेस्फ़े ने 42.195 किमी की दूरी को पूरा करने के लिए दो घंटे 11 मिनट और 44 सेकंड का समय लिया और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय पूर्ण मैराथन खिताब जीता। अफ्रीका के छोटे से देश इरीट्रिया के धावकों ने पुरुष वर्ग में पहले दो स्थान हासिल किए। टेस्फे के हमवतन मेरहावी केसेटे 2:11:50 के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहे। इथियोपिया के टेस्फाये डेमेके (2:11:56) ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस बीच टेली ने 2:24:56 का समय लेकर महिलाओं का एलीट खिताब जीता। बहरीन की शिताये एशेते (2:25:29) दूसरे और इथियोपिया की मदीना डेमे आर्मिनो (2:27:58) तीसरे स्थान पर रही। भारतीय खिलाड़ियों में अनीश थापा (2:17:23) पुरुष वर्ग में पहले स्थान पर रहे। निरमाबेन ठाकोर (2:50:06) महिला वर्ग में अपना खिताब बचाने में सफल रही।
JAN 19, 2025 12:21 IST

महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर भाजपा और सपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजस्थान के मेवाड़ के सिसोदिया राजवंश के राजा रहे महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट में लिखा, “राष्ट्रभक्ति की खुशबू आती है, उस मेवाड़ी माटी से, स्वाभिमान क्या होता है, वो सीखो हल्दीघाटी से!” मौर्य ने पोस्ट में कहा, “महान पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! उनका अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण हमें सदैव प्रेरणा देता रहेगा।” उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “अपने अदम्य साहस व वीरता से राजस्थान के इतिहास को सुशोभित करने वाले मेवाड़ रत्न वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि कोटि नमन।” समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर अपने संदेश में कहा “भारत के वीर सपूत, महान योद्धा एवं अद्भुत शौर्य व पराक्रम के प्रतीक महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।” भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा “एक कविता लिखने के साथ ही कहा “वीर शिरोमणि, पराक्रम के प्रतिमान, मां भारती के वीर सपूत एवं अद्वितीय योद्धा महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।” वीर योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म राजस्थान में नौ मई 1540 और निधन 19 जनवरी 1597 को हुआ था।
JAN 19, 2025 12:06 IST

हमास जब तक बंधकों की सूची नहीं देता, तब तक गाजा में संघर्ष विराम प्रभावी नहीं होगा: नेतन्याहू

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि जब तक हमास द्वारा रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची नहीं मिल जाती, तब तक गाजा में संघर्ष विराम प्रभावी नहीं होगा। स्थानीय समयानुसार सुबह करीब साढ़े आठ बजे संघर्ष विराम प्रभावी होने से ठीक एक घंटे पहले उन्होंने एक बयान में चेतावनी दोहराई। हमास ने नाम सौंपने में देरी को लेकर ‘‘तकनीकी कारण’’ बताया है। उसने एक बयान में कहा कि वह पिछले सप्ताह घोषित किए गए संघर्ष विराम समझौते के लिए प्रतिबद्ध है।
JAN 19, 2025 12:04 IST

पीएम मोदी ने 'मन की बात' के 118वें एपिसोड में क्या कुछ कहा, पढ़ें सबकुछ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 118वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। 'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण महीने की आखिरी रविवार को होता है, लेकिन इस बार ये एक सप्ताह पहले तीसरे रविवार को प्रसारण हुआ। पीएम मोदी ने इसका कारण चौथे रविवार को गणतंत्र दिवस का होना बताया। मोदी ने ‘मन की बात’ में कहा कि निर्वाचन आयोग ने लोगों की शक्ति बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी की ताकत का इस्तेमाल किया। उन्होंने आगे कहा कि महाकुंभ में युवाओं की व्यापक भागीदारी दिख रही है; इससे हमारी सभ्यतागत जड़ें मजबूत होंगी, स्वर्णिम भविष्य सुनिश्चित होगा। पढ़ें पूरी खबर
JAN 19, 2025 11:44 IST

मंगलुरु में आठवां अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव

मंगलुरु में आठवें अंतरराष्ट्रीय पतंग उत्सव के दौरान कथकली और यक्षगान जैसे भारतीय नाट्यरूपों, पुष्पक विमान व गजराज गरुड़ जैसे डिजाइन और कार्टून के पात्रों वाली पतंगें उड़ती दिखाई दीं। शनिवार को तन्निरभवी समुद्र तट पर आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने किया। उन्होंने कहा, ‘‘वैश्विक रुची वाले इस महोत्सव में और भी अधिक दर्शकों को आकर्षित करने की अपार संभावनाएं हैं। अगले साल एक भव्य, अधिक प्रतिस्पर्धी कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा जाएगा।’’ शौकिया पतंगबाजों के समूह ‘टीम मंगलुरु’ ने ‘ओएनजीसी एमआरपीएल’ और जिला प्रशासन के सहयोग से ‘करावली उत्सव’ के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष का विषय था ‘एक आकाश, एक धरती, एक परिवार।’ उत्सव में हजारों लोगों और पतंगबाजों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसमें इंग्लैंड, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, स्लोवेनिया, स्वीडन, इंडोनेशिया और पुर्तगाल जैसे देशों की अंतरराष्ट्रीय टीमें ओडिशा, राजस्थान, महाराष्ट्र, तेलंगाना, केरल और गुजरात जैसे राज्यों की भारतीय टीम शामिल हुईं।
JAN 19, 2025 11:43 IST

राकांपा के सम्मेलन के लिए मंत्री मुंडे शिरडी पहुंचे

बीड जिले में सरपंच की हत्या को लेकर विवादों में घिरे महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे रविवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) के सम्मेलन के लिए शिरडी पहुंचे। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री शनिवार को पहले दिन पार्टी की बैठक में शामिल नहीं हुए थे। मसजोग के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर मुंडे विपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं के निशाने पर हैं। हत्या से जुड़े जबरन वसूली के मामले में उनके सहयोगी वाल्मिक कराड को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी प्रभारी मंत्रियों की सूची में मुंडे का नाम नहीं था। विपक्ष और भाजपा के स्थानीय नेताओं द्वारा राज्य मंत्रिमंडल से मुंडे को हटाने की मांग के बावजूद, राकांपा प्रमुख एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने विवाद को लेकर मुंडे से इस्तीफा मांगने से इनकार कर दिया है और कहा है कि सबूत मिलने पर ही वह कार्रवाई करेंगे।
JAN 19, 2025 11:43 IST

राजस्थान में सर्दी का दौर जारी, कई जगह हल्की बारिश का अनुमान

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी के बीच अगले हफ्ते कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 21-22 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के उत्तर-पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बीते चौबीस घंटे में राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान अलवर में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गंगानगर व करौली में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री, जैसलमेर में 7.9 डिग्री, संगरिया में 8.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 9.2 डिग्री, पिलानी व कोटा में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
JAN 19, 2025 11:28 IST

गाजियाबाद में घर में आग लगने से चार लोगों की मौत

गाजियाबाद जिले के लोनी थाना क्षेत्र के कंचन पार्क कॉलोनी में एक घर में रविवार तड़के शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई, जिसमें एक महिला और उसके बच्चों समेत चार लोग जिंदा जल गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घर में लगी आग को बुझाया, आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने घर के अंदर से शव बरामद किए। पुलिस ने बताया कि सभी सदस्य तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) राहुल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दमकल की गाड़ियों ने दीवार तोड़कर शव बरामद किए और मृतकों की पहचान एक महिला गुलबहार (32), उसके बेटे जान (9) और शान (8) और जीशान (7) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि बहुत अधिक धुआं होने कारण चार लोग खुद को नहीं बचा सके, लेकिन दर्जी का काम करने वाला परिवार का मुखिया शाहनवाज किसी तरह बच गया। सीएफओ ने कहा कि पुलिस ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
JAN 19, 2025 11:26 IST

असम पुलिस के प्रमुख ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह सीआरपीएफ के महानिदेशक नियुक्त

असम के पुलिस प्रमुख ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई है। सिंह असम-मेघालय कैडर के 1991 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हैं। 18 जनवरी के आदेश में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उन्हें सेवानिवृत्ति की तारीख 30 नवंबर, 2027 तक के लिए सीआरपीएफ का महानिदेशक नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। 31 दिसंबर, 2024 को अनीश दयाल सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वितुल कुमार बल के कार्यवाहक प्रमुख हैं।
JAN 19, 2025 10:40 IST

मणिपुर के काकचिंग में उग्रवादी गिरफ्तार

मणिपुर पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के एक सदस्य को काकचिंग जिले से गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उग्रवादी को शनिवार को काकचिंग जिले के हियांगलाम लाई पंगाम्बा इलाके से गिरफ्तार किया गया। इस बीच सुरक्षा बलों ने शनिवार को थौबल जिले के लिलोंग पुलिस थाना क्षेत्र से एक सिंगल-बोर बैरल (स्नाइपर), एक देसी राइफल, एक कार्बाइन मैगजीन, थ्री नॉट थ्री मैगजीन, एक हथगोला, एक डेटोनेटर, गोला-बारूद और अन्य सामान जब्त किए।