LIVE

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 18 अक्टूबर), LIVE: कोलकाता पंडाल हादसे में 19 की मौत...12 लोग हिरासत में लिए गए

Amit Kumar MandalUpdated Oct 18, 2026, 10:20 IST

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 18 अक्टूबर), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [कोलकाता हादसा] [सुवेंदु अधिकारी] [कोलकाता पूजा पंडाल हादसा] [जंतर-मंतर विरोध प्रदर्शन] [पीएम मोदी] [राहुल गांधी] [कॉकरोच जनता पार्टी] [SIR विवाद] [ज्ञानेश कुमार] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान उत्तर कोलकाता के चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम एक भीषण और बेहद दुखद हादसा हुआ। अचानक मची भगदड़ में 19 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें से 17 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उधर, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के सामने देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। चीनोर की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार दुर्गा पंडाल में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, बढ़ते जीवनयापन के खर्च और हाई स्कूल के छात्रों की मांगों के समर्थन में फ्रांस भर में शनिवार को हुए देशव्यापी प्रदर्शनों के दौरान जबरदस्त हिंसा भड़क उठी। राजधानी पेरिस में उग्र प्रदर्शनकारियों ने कई कारों में आग लगा दी और दुकानों में लूटपाट की, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। उधर, राजधानी दिल्ली में जारी सियासी और छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच मामला बेहद गरमा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चेतावनी दी है कि अगर उनके सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने पर रविवार को रिहा नहीं किया गया, तो पार्टी कानूनी रुख अख्तियार करेगी। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।

आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 18 अक्टूबर), LIVE: कोलकाता पंडाल हादसे में 19 की मौत...12 लोग हिरासत में लिए गए
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar 18 अक्टूबर), LIVE: कोलकाता पंडाल हादसे में 19 की मौत...12 लोग हिरासत में लिए गए

  • कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसे में 19 लोगों की मौत, 12 लोग हिरासत में
  • बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में कार घुसने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत
  • CJP का अल्टीमेटम, दास-रांका की रिहाई न होने पर कानूनी कार्रवाई
  • फ्रांस में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन, पेरिस में कारें फूंकी, दुकानें लूटी गईं

OCT 18, 2026 10:20 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अस्पताल का दौरा किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए अस्पताल का दौरा किया।
OCT 18, 2026 10:17 IST

BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत में सुधार

BJP के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी की तबियत में सुधार, अपोलो अस्पताल में चल रहा है इलाज, परिवार के सूत्रों का कहना है कि आज सब ठीक रहा तो आडवाणी को अस्पताल से मिल जाएगी छुट्टी।
OCT 18, 2026 09:25 IST

कोलकाता के बोबाजार इलाके के कुछ हिस्सों में BNSS की धारा 163 लागू

पश्चिम बंगाल: शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोलकाता पुलिस कमिश्नर अजय नंद ने बोबाजार इलाके के कुछ हिस्सों में 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक के लिए BNSS की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है। इसके तहत 5 या उससे अधिक लोगों के एक साथ इकट्ठा होने, लाठी या खतरनाक हथियार रखने और सार्वजनिक शांति या सद्भाव को बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि पर रोक लगा दी गई है।
OCT 18, 2026 09:07 IST

कोलकाता दुर्गा पंडाल हादसे में 19 लोगों की मौत

Kolkata Stampede: दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान उत्तर कोलकाता के चोरबागान सर्वजनीन दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम एक भीषण और बेहद दुखद हादसा हुआ। अचानक मची भगदड़ में 19 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें से 17 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। इस दर्दनाक हादसे में 25 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने स्थिति का जायजा लेते हुए घायलों के समुचित इलाज और पीड़ित परिवारों के लिए बड़े मुआवजे का ऐलान किया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
OCT 18, 2026 09:07 IST

कोलकाता हादसे में 12 लोग हिरासत में

कोलकाता के चोरबागान इलाके में एक दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के कारण हुई मौतों के बाद पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। कोलकाता पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिए गए लोगों में पूजा आयोजन समिति के कुछ सदस्य, वॉलंटियर्स और अन्य लोग शामिल हैं। मामले की जांच जारी है। हादसे की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के लिए मुख्यमंत्री ने कोलकाता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर एक सिटिंग जज की अध्यक्षता में 'फैक्ट-फाइंडिंग कमेटी' गठित करने का अनुरोध किया है। इस जांच टीम में स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स शामिल होंगे।
OCT 18, 2026 09:07 IST

ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के सामने ट्रक पलटा, 13 श्रद्धालुओं की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के सामने देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। चीनोर की तरफ से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में पांच की हालत गंभीर है। हादसे के बाद मौके पर पुलिस बल पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि पंजाब का ट्रक था, जिसमें धान भरी हुई थी। फिलहाल ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है।
OCT 18, 2026 09:07 IST

बलरामपुर में दुर्गा पंडाल में कार घुसने से बड़ा हादसा, तीन लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार दुर्गा पंडाल में घुस गई। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने ड्राइवर को कार समेत हिरासत में ले लिया है। यह घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के चरन गहिया बेल्हा गांव में रात करीब 10:30 बजे हुई। जानकारी के मुताबिक, गांव में सड़क किनारे दुर्गा माता का मंदिर है। मंदिर के बगल में सड़क से नीचे टेंट लगाकर पर्दे पर वीडियो दिखाया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर वहां पहुंची और टेंट को तोड़ते हुए पंडाल में मौजूद लोगों को कुचल दिया। कार की चपेट में आने से सात लोग घायल हो गए। हादसे में एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई, जबकि कार को भी नुकसान पहुंचा।
OCT 18, 2026 09:07 IST

फ्रांस में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन, पेरिस में कारें फूंकी, दुकानें लूटी गईं

France Violence: बढ़ते जीवनयापन के खर्च और हाई स्कूल के छात्रों की मांगों के समर्थन में फ्रांस भर में शनिवार को हुए देशव्यापी प्रदर्शनों के दौरान जबरदस्त हिंसा भड़क उठी। राजधानी पेरिस में उग्र प्रदर्शनकारियों ने कई कारों में आग लगा दी और दुकानों में लूटपाट की, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। आंतरिक मंत्री लॉरेंट नुनेज (Laurent Nunez) के कार्यालय ने देश भर में हिंसक घटनाओं में लगातार वृद्धि की पुष्टि की है, जिसमें पुलिसकर्मियों पर हमले, लूटपाट और सार्वजनिक इमारतों को नुकसान पहुंचाया जाना शामिल है। पेरिस सहित पूरे देश में पुलिस ने कम से कम 272 लोगों को गिरफ्तार किया है।
OCT 18, 2026 09:06 IST

CJP का अल्टीमेटम, दास-रांका की रिहाई न होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

CJP Protest: राजधानी दिल्ली में जारी सियासी और छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच मामला बेहद गरमा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने चेतावनी दी है कि अगर उनके सह-संयोजकों सौरव दास (Saurav Das) और आशुतोष रांका (Ashutosh Ranka) को पांच दिन की न्यायिक हिरासत पूरी होने पर रविवार को रिहा नहीं किया गया, तो पार्टी कानूनी रुख अख्तियार करेगी। CJP का आरोप है कि वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से सलाह लेने के बाद यह स्पष्ट है कि प्रशासन दोनों नेताओं को जेल में रखने के लिए जानबूझकर देरी की रणनीति अपना रहा है।