LIVE

आज की ताजा खबर, 18 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: तमिलनाडु के चेंगापल्ली के पास कार के टैंकर से टकराने से 3 की मौत, बिहार के पूर्वी चंपारण में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

Piyush KumarUpdated Jul 18, 2026, 23:41 IST

आज की ताजा खबर, 18 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को ईरान पर लगातार सातवीं रात हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद ईरान ने भी चेतावनी दी है कि कोई भी सीमा सुरक्षित नहीं रहेगी। भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की एक और ऐतिहासिक उड़ान की तैयारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश आज स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट के साथ अंतरिक्ष में जाएगा। फ्रांस को सेमीफाइनल में स्पेन से हार मिली तो इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने हराकर बाहर भेज दिया है। आज तीसरे स्थान के लिए फ्रांस और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होना है। बता दें कि रविवार देर रात (भारतीय समयानुसार) फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दावा किया है कि शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को निशाना बनाने की कोशिश की। उनके अनुसार, वांगचुक की दिशा में एक पत्थर फेंका गया, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची। गुजरात के मोरबी में ट्रक और स्कूल बस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 8 छात्र घायल हो गए।

आज की ताजा खबर, 18 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: तमिलनाडु के चेंगापल्ली के पास कार के टैंकर से टकराने से 3 की मौत, बिहार के पूर्वी चंपारण में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार
आज की ताजा खबर, 18 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: तमिलनाडु के चेंगापल्ली के पास कार के टैंकर से टकराने से 3 की मौत, बिहार के पूर्वी चंपारण में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

आज की ताजा खबर, 18 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: गुजरात के मोरबी में ट्रक और स्कूल बस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 8 छात्र घायल हो गए।

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को ईरान पर लगातार सातवीं रात हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद ईरान ने भी चेतावनी दी है कि कोई भी सीमा सुरक्षित नहीं रहेगी।

यह हमले तेहरान द्वारा शांति वार्ता विफल होने के बाद से किए गए अब तक के सबसे बड़े हमलों के बाद हुए हैं, जिनमें कतर, कुवैत और जॉर्डन सहित अमेरिकी सहयोगियों को निशाना बनाया गया था ।


भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की एक और ऐतिहासिक उड़ान की तैयारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश आज स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट के साथ अंतरिक्ष में जाएगा।

पीएम मोदी ने स्काईरूट को भेजे गए एक पोस्टकार्ड पर सिर्फ वंदे मातरम लिखा है। यह पोस्टकार्ड दुनिया भर के लोगों की शुभकामनाओं और आकांक्षाओं वाले सैकड़ों अन्य कार्डों के साथ पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर जाएगा।

स्काईरूट एयरोस्पेस ने ने कहा कि विक्रम-1 टेस्ट फ्लाइट-1 पर ले जाए जा रहे पेलोड में एक बहुत ही खास चीज है, पीएम मोदी का हाथ से लिखा पोस्टकार्ड, जिस पर ‘वंदे मातरम’ लिखा है।

फ्रांस को सेमीफाइनल में स्पेन से हार मिली तो इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने हराकर बाहर भेज दिया है। आज तीसरे स्थान के लिए फ्रांस और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होना है। बता दें कि रविवार देर रात (भारतीय समयानुसार) फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को निशाना बनाने की कोशिश की। उनके अनुसार, वांगचुक की दिशा में एक पत्थर फेंका गया, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची।

दिपके ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही आशंका जताई थी कि प्रदर्शन को बाधित करने के लिए लोगों को भेजा जा सकता है। उनका दावा है कि यह जानकारी उन्हें पुलिस के एक अंदरूनी सूत्र से मिली थी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सोनम वांगचुक के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।

तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब चेन्नई से मदुरै जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 5:30 बजे चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलमेडु के पास हुई। बस में उस समय 23 यात्री सवार थे। आग लगते ही चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बस खाली करा लेने के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


JUL 18, 2026 18:21 IST

TMC के 20 सांसदों के NCPI में विलय

TMC के 20 सांसदों के NCPI में विलय को लेकर अब से कुछ ही देर में लोकसभा सचिवालय जारी करेगा जानकारी।
JUL 18, 2026 17:32 IST

तमिलनाडु के चेंगापल्ली के पास कार के टैंकर से टकराने से तीन लोगों की मौत

तमिलनाडु में सेलम-कोयंबटूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेंगापल्ली के पास शनिवार को एक कार के सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर से टकरा जाने से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विजय (30), उनकी पत्नी थेनमोझी (26) और कुमार (36) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आठ लोगों का यह समूह तिरुत्तनी से ऊटी घूमने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दुर्घटना उस समय हुई जब कार चालक व्यस्त राजमार्ग पर एक टैंकर को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान कार सड़क किनारे खड़े गैस टैंकर से जा टकराई। कार में सवार आठ लोगों में चार पुरुष और चार महिलाएं थीं। हादसे में दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों और एंबुलेंस कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायलों को उथुकुली सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार शुरू होने से पहले थेनमोझी ने दम तोड़ दिया। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका सरकारी अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि तीन अन्य का तिरुपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पेरुंदुरई सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। उथुकुली पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
JUL 18, 2026 17:30 IST

बिहार के पूर्वी चंपारण में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तान की महिला गिरफ्तार

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में अवैध रूप से रह रही उज्बेकिस्तान की एक महिला को कथित तौर पर नेपाल फरार होने के प्रयास के दौरान सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह गिरफ्तारी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने मोतिहारी पुलिस के साथ एक साझा कार्रवाई में बृहस्पतिवार को जिले के मैत्री पुल के पास की। गिरफ्तार महिला की पहचान उज्बेकिस्तान के खोंकक गांव की रहने वाली शाकरजोन बोजोरोवा (31) के रूप में हुई है। मोतिहारी पुलिस की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पूछताछ के दौरान महिला ने खुलासा किया कि वह पिछले एक साल से मुंबई में अवैध रूप से रह रही थी। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में हरैया पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आव्रजन व विदेशी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि महिला के पास से दो मोबाइल फोन, दो बैग, एक पेन ड्राइव, अमेरिकी डॉलर, 100 रुपये की भारतीय मुद्रा और 62,100 रुपये की नेपाली मुद्रा जब्त की गई है।
JUL 18, 2026 17:19 IST

जम्मू कश्मीर के पुंछ में एलओसी के पास 25 करोड़ रुपये मूल्य की पांच किलो हेरोइन जब्त

पिछले कुछ वर्षों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मादक पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक में, स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के पुंछ में सीमा पार से तस्करी करके लाई गई पांच किलोग्राम उच्च-गुणवत्ता वाली हेरोइन जब्त की। उन्होंने बताया कि यह ज़ब्ती एलओसी के पास हवेली तहसील के अग्रिम गांव, कोसलियान में बहुत सावधानी से योजना बनाकर चलाए गए नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के दौरान की गई। सीमा पार से तस्करी करके लाई गई इस हेरोइन को एक संगठित सीमा-पार मादक पदार्थ नेटवर्क के जरिए देश के अंदरूनी इलाकों में पहुंचाया जाना था। अधिकारियों ने बताया कि बरामद हेरोइन की अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत 25 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि यह हाल के वर्षों में सीमावर्ती जिले में नशीले पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है।
JUL 18, 2026 17:18 IST

यूपी के महोबा में मंदिर के पुजारी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी की अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस की एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर इलाके की है। महोबा जिले की अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) वंदना सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र के जैतपुर में प्राचीन हनुमान मंदिर के पुजारी उदित नारायण मिश्रा (65) का खून से लथपथ शव मंदिर परिसर में मिला। उन्होंने बताया कि शव पर लाठी-डंडों के निशान पाए गए और ऐसा प्रतीत होता है कि अज्ञात हमलावरों ने शुक्रवार रात उनकी हत्या की है। अधिकारी ने बताया कि पुजारी उदित नारायण मूल रूप से हमीरपुर जिले के निवासी थे और पिछले 15-16 से प्राचीन हनुमान मंदिर का प्रबंधन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है। वंदना सिंह के मुताबिक, इस सिलसिले में पुजारी के भाई जुगुल की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
JUL 18, 2026 17:17 IST

सीतापुर में शराब पीने से रोकने पर युवक ने अपनी बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या की

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में शराब पीने से रोकने पर गुस्साए एक युवक ने अपनी 65 वर्षीय मां की कथित तौर पर डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बेनियापुर गांव की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, विधवा सावित्री देवी (65) अपने बेटे त्रिभुवन के साथ रहती थीं। पुलिस ने बताया कि त्रिभुवन शराब का आदी था और कोई काम नहीं करता था, जिस कारण अक्सर वह अपनी मां से झगड़ा करता था। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, वह पहले भी कई बार अपनी बुजुर्ग मां की पिटाई कर चुका था और शनिवार सुबह जब त्रिभुवन शराब के नशे में घर पहुंचा तो सावित्री देवी ने उसे डांटा, जिससे नाराज होकर आरोपी बेटे ने घर में रखे एक डंडे से अपनी मां पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, सिर समेत शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोट लगने के कारण सावित्री देवी की मौके पर ही मौत हो गई। सीतापुर के अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि शराब पीने का विरोध करने पर एक युवक ने अपनी बुजुर्ग मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
JUL 18, 2026 17:12 IST

मीराबाई, लवलीना राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय ध्वजवाहक होंगी

ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन ग्लासगो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में भारत की ध्वज और बैटन वाहक होंगी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने शनिवार को यह घोषणा की। कम खिलाड़ियों वाले इस बहु-खेल आयोजन का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को आयोजित किया जाएगा। आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने एक बयान में कहा, ’’यह गर्व का विषय है कि मीराबाई और लवलीना ’ओवीओ हाइड्रो’ में यह जिम्मेदारी निभाएंगी। मैं दोनों खिलाड़ियों और पूरे भारतीय दल को शुभकामनाएं देती हूं।’’ उन्होंने कहा, ’’ भारतीय टीम के उद्घाटन समारोह में दो महिला खिलाड़ियों को यह सम्मान मिलना गर्व की बात है। इससे खेलों के माहौल और दिशा की शुरुआत होगी। दोनों खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार भारत का मान बढ़ाया है। वे इस समय ब्रिटेन में खेलों की तैयारी में पूरी मेहनत कर रही हैं।’’ बत्तीस साल की होने जा रहीं मीराबाई चानू पिछले करीब एक दशक से भारत की प्रमुख भारोत्तोलक रही हैं। उन्होंने 2021 तोक्यो ओलंपिक में महिलाओं की 49 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीता था। इसके बाद 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। पेरिस ओलंपिक (2024) में वह अपने पिछले प्रदर्शन को दोहरा नहीं सकीं, लेकिन ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में वह अब भी भारत के लिए पदक की सबसे बड़ी दावेदारी में शामिल हैं। वह विश्व चैंपियनशिप में भी कई पदक जीत चुकी हैं। मुक्केबाज लवलीना ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने 2023 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने 2023 एशियाई खेलों में हांगझोउ में रजत पदक भी जीता था। ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में लवलीना को भी भारत की प्रमुख पदक दावेदार खिलाड़ियों में माना जा रहा है।

JUL 18, 2026 23:41 IST

नागपुर के राम मंदिर में पहुंचे उद्धव ठाकरे

JUL 18, 2026 15:05 IST

बिहार के भोजपुर में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत

बिहार के भोजपुर जिले में शनिवार को एक दीवार गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई जबकि उनके दादा घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जगदीशपुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) पंकज मिश्रा ने कहा, ’’अंकित (03) और शिवांश (04) अपने घर के निकट खेल रहे थे, तभी दीवार उनके ऊपर गिर गई। इस हादसे में उनके दादा भी घायल हो गये।’’ उन्होंने बताया कि घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने दीवार बनाने वाले व्यक्ति की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिहिया-जगदीशपुर सड़क अवरुद्ध कर दी।
JUL 18, 2026 14:45 IST

गुजरात के मोरबी में ट्रक और स्कूल बस में टक्कर

गुजरात के मोरबी में ट्रक और स्कूल बस में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में 8 छात्र घायल हो गए।
JUL 18, 2026 09:38 IST

चेन्नई से मदुरै जा रही प्राइवेट स्लीपर बस में लगी भीषण आग

तमिलनाडु के पेरम्बलूर जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब चेन्नई से मदुरै जा रही एक निजी स्लीपर कोच बस में अचानक भीषण आग लग गई। घटना सुबह करीब 5:30 बजे चेन्नई-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलमेडु के पास हुई। बस में उस समय 23 यात्री सवार थे। आग लगते ही चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते बस खाली करा लेने के कारण किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
JUL 18, 2026 06:35 IST

सोनम वांगचुक पर हमले की कोशिश हुई: दीपके


कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को निशाना बनाने की कोशिश की। उनके अनुसार, वांगचुक की दिशा में एक पत्थर फेंका गया, हालांकि उन्हें कोई चोट नहीं पहुंची।

दिपके ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर लिखी पोस्ट में कहा कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही आशंका जताई थी कि प्रदर्शन को बाधित करने के लिए लोगों को भेजा जा सकता है। उनका दावा है कि यह जानकारी उन्हें पुलिस के एक अंदरूनी सूत्र से मिली थी। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सोनम वांगचुक के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार पर होगी।
JUL 18, 2026 06:29 IST

FIFI WC: तीसरे स्थान के लिए फ्रांस-इंग्लैंड के बीच आज मुकाबला

फ्रांस को सेमीफाइनल में स्पेन से हार मिली तो इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने हराकर बाहर भेज दिया है। आज तीसरे स्थान के लिए फ्रांस और इंग्लैंड के बीच मुकाबला होना है। बता दें कि रविवार देर रात (भारतीय समयानुसार) फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
JUL 18, 2026 06:28 IST

स्काईरूट के विक्रम-1 रॉकेट के साथ आज जाएगा PM मोदी का विशेष संदेश

भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की एक और ऐतिहासिक उड़ान की तैयारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष संदेश आज स्काईरूट एयरोस्पेस के विक्रम-1 रॉकेट के साथ अंतरिक्ष में जाएगा। पीएम मोदी ने स्काईरूट को भेजे गए एक पोस्टकार्ड पर सिर्फ वंदे मातरम लिखा है। यह पोस्टकार्ड दुनिया भर के लोगों की शुभकामनाओं और आकांक्षाओं वाले सैकड़ों अन्य कार्डों के साथ पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर जाएगा।
JUL 18, 2026 06:28 IST

ईरान पर लगातार हमला कर रहा अमेरिका

अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को ईरान पर लगातार सातवीं रात हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने इसकी पुष्टि की है। अमेरिकी सेना की कार्रवाई के बाद ईरान ने भी चेतावनी दी है कि कोई भी सीमा सुरक्षित नहीं रहेगी।