LIVE
महिला आरक्षण विधेयक वोटिंग, पक्ष को 278, विपक्ष 211; नहीं पारित हुआ महिला आरक्षण बिल
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ महिला आरक्षण विधेयक पर कल और आज दो दिन तक जमकर बहस हुई। सत्ता पक्ष की तरफ से संविधान संशोधन बिल के पक्ष में दलीलें दीं तो विपक्ष ने बिल की खामियां गिनाईं और सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए। आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल की शाम संविधान संशोधन बिल पर लोकसभा में वोटिंग हुई। इस वोटिंग में विपक्ष को जीत मिली और बिल गिर गया। इस तरह से एक बार फिर देश की संसद महिलाओं को आरक्षण की सौगात नहीं दे पायी।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ महिला आरक्षण कानून, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, अमेरिका-ईरान युद्ध, पीएम मोदी, आज का मौसम, अमित शाह, आईपीएल, शेयर बाजार से जुड़ी खबरें: देश की संसद में देर रात तक महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर जोरदार बहस हुई। आज शाम चार बजे महिला आरक्षण पर वोटिंग भी होनी है। इस बीच महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम-2023 गुरुवार से लागू हो गया। ट्रंप ने कहा है कि ईरान समृद्ध यूरेनियम की आपूर्ति सौंपने पर सहमत हो गया है। एएफपी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम भंडार को सौंपने पर सहमत हो गया है। हालांकि तेहरान ने अभी तक किसी भी समझौते से इनकार किया है।
APR 17, 2026 17:07 IST
राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में FIR के आदेश
राहुल गांधी की कथित दोहरी नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाइकोर्ट की लखनऊ बेंच ने यूपी सरकार को जांच के आदेश दिया है। साथ ही इस मामले में FIR करने के आदेश भी दिया है।
APR 17, 2026 15:36 IST
राहुल देश का मजाक बना रहे हैं, ये एक बड़ा मुद्दा है-किरने रिजिजू
स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा, मुझे आपके बयान पर घोर आपत्ति है, आप विधेयक पर बोलें। स्पीकर ने कहा कि मैं कभी आपत्ति नहीं करता पर भाषा मर्यादित होनी चाहिए और राहुल गांधी का बयान कार्रवाई से निकला गया। आपत्तिजनक शब्दों को हटाया गया। हालांकि, राहुल गांधी ने कहा कि मैं जादूगर शब्द नहीं बोलूँगा सर!
APR 17, 2026 15:28 IST
महिला आरक्षण बिल : राहुल गांधी ने कहा ये जातिजनगणना को बाईपास कर रहे हैं
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि सरकार जातिजनगणना को बाईपास कर रही है। उन्होंने कहा कि इस बिल का मकसद राष्ट्रविरोधी है, सरकार को सत्ता जाने का डर है, ओबसी भाई बहनों का ताकत नहीं देना नहीं चाहते, ओबीसी, दलित और मुसलमानों के हक को छीनने की कोशिश, हम सरकार को ऐसा करने नहीं देंगे। इस पर स्पीकर ओम बिरला ने राहुल को टोका और कहा कि जादू की कहानी ना सुनाएं, आप किसी चौराहे पर नही संसद में बोल रहे हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने मैजेशियन ऑफ सिंदूर, मैजेशियन ऑफ बालाकोट भी कहा।
APR 17, 2026 14:25 IST
बिहार सीएम को मिली जान से मारने की धमकी
बिहार के नवनियुक्त मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गुजरात के अहमदाबाद जिले (Man Arrested from Ahmedabad) से की गई, जिसे साणंद पुलिस ने बिहार पुलिस के साथ मिलकर अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक यह मामला बिहार के मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था। आरोपी ने मोबाइल फोन के जरिए मुख्यमंत्री को धमकी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी।
APR 17, 2026 14:24 IST
समृद्धि हाई वे पर भीषण सड़क हादसा
हादसे में ढोंगी बाबा अशोक खरात के करीबी और उसके ट्रस्ट के उपाध्यक्ष जितेंद्र शेलके की मौत हो गई है। संभाजीनगर से शिरडी की तरफ आते समय सड़क हादसा हुआ है। जितेंद्र शेल्के की जांच चल रही थी, मामले में उन्हें गवाह भी बनाया गया था। जानकारी के अनुसार समृद्धि हाई वे पर उनकी कार खड़ी कंटेनर से टकरा गई
APR 17, 2026 10:10 IST
महिला आरक्षण से जुड़े तीनों विधेयकों पर वोटिंग आज
महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन से संबंधित विधेयक पर आज यानी शुक्रवार को चर्चा संपन्न होगी जिसके बाद इस पर मत विभाजन होगा। विधेयक पर मत विभाजन के लिए शाम चार बजे का समय निर्धारित किया गया है। सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित ऐतिहासिक ‘संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, ‘परिसीमन विधेयक, 2026’ और ‘संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ बृहस्पतिवार को संसद के निचले सदने में पेश किए थे।
APR 17, 2026 09:59 IST
आज की ताजा खबर: किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने दी जानकारी
पंजाब में आज होने वाले रेल रोको आंदोलन को तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। पंजाब सरकार के साथ बातचीत हो रही थी सरकार ने 3 दिन का समय मांगा है इसलिए यह आंदोलन स्थगित किया जाता है।
हमारे आंदोलन के ऐलान के बाद पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर फसल खरीद में किसानों को छूट दिए जाने की मांग की है। जबकि हरियाणा और राजस्थान में पहले ही केंद्र सरकार ने छूट दी हुई है वहां की सरकारों ने बहुत पहले ही केंद्र से बातचीत शुरू कर दी थी

APR 17, 2026 09:50 IST
Delhi Fire News: नरेला में जूता फैक्ट्री भीषण आग की चपेट में
दिल्ली के नरेला इलाके की एक जूता फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की 16 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और लगातार प्रयास कर रही हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। काफी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
APR 17, 2026 10:04 IST
पंजाब कैबिनेट मंत्री के घर पर पड़े ईडी के छापे पर क्या बोले सौरव भारद्वाज?
पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ के घर पर पड़े ईडी के छापे पर आप नेता सौरव भारद्वाज ने टिप्पणी की। उन्होंने एक्स पर लिखा, ब्रेकिंग न्यूज़: ईडी ने अब पंजाब के मंत्री संजीव अरोरा के घर पर छापा मारा है। यह एक स्पष्ट पैटर्न है। भाजपा राज्य चुनावों की तैयारी इसी तरह शुरू करती है।"
APR 17, 2026 09:29 IST
आज की ताजा खबर: पंजाब के कैबिनेट मंत्री के घर पर ED का छापा
पंजाब के कैबिनेट मंत्री और बड़े बिजनेसमैन, पूर्व राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छापेमारी की। यह कार्रवाई पंजाब के लुधियाना स्थित उनके आवास पर की गई, जहां सुबह-सुबह ED की टीम पहुंची।
रेड के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर केंद्रीय पुलिस बल को भी मौके पर तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अरोड़ा के घर के अलावा उनके अन्य ठिकानों पर भी एक साथ दबिश दी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक पुराने मामले और जमीन सौदों में कथित अनियमितताओं को लेकर की जा रही है। ED इन मामलों से जुड़े दस्तावेज और लेन-देन की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी पहले से ही इस मामले में कुछ इनपुट जुटा रही थी, जिसके बाद अब छापेमारी की कार्रवाई की गई है। फिलहाल, ED की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है और छापेमारी अभी जारी है।

APR 17, 2026 08:40 IST
आज की ताजा खबर: महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक पर आज होगा मत विभाजन
महिला आरक्षण अधिनियम में संशोधन से संबंधित विधेयक पर आज यानी शुक्रवार को चर्चा संपन्न होगी जिसके बाद इस पर मत विभाजन होगा। विधेयक पर मत विभाजन के लिए शाम चार बजे का समय निर्धारित किया गया है।
सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने से संबंधित ऐतिहासिक ’संविधान (131वां) संशोधन विधेयक 2026’, ’परिसीमन विधेयक, 2026’ और ’संघ राज्य विधि (संशोधन) विधेयक, 2026’ बृहस्पतिवार को संसद के निचले सदने में पेश किए थे।
इन विधेयकों पर बृहस्पतिवार देर रात एक बजकर 20 मिनट तक चर्चा हुई और शुक्रवार सुबह इन पर चर्चा आगे बढ़ाई जाएगी।
विपक्षी दलों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन कर अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने और अन्य पिछड़े वर्गों से उनकी हिस्सेदारी छीनने की तैयारी में है।

APR 17, 2026 08:39 IST
आज की ताजा खबर: ‘मेरे मित्र'' मोदी से बातचीत बहुत अच्छी रही: ट्रंप
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि उनकी अपने ’’मित्र’’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ ’’बहुत अच्छी बातचीत’’ हुई।
ट्रंप ने मंगलवार को दोनों नेताओं के बीच फोन पर हुई बातचीत का जिक्र करते हुए यहां संवाददाताओं से कहा, ’’मेरी उनसे बहुत अच्छी बातचीत हुई। वह मेरे मित्र हैं और बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हमारी बातचीत बहुत अच्छी रही।’’
ट्रंप ने मंगलवार को मोदी को फोन कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की थी और पश्चिम एशिया की स्थिति पर विचार साझा किए थे, जहां अमेरिका और इजराइल ने ईरान के खिलाफ युद्ध छेड़ा है।
अमेरिका और ईरान ने सात अप्रैल को दो सप्ताह के युद्धविराम की घोषणा की थी। इस युद्ध के कारण गैस के दाम बढ़ गए हैं। दरअसल ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री मार्ग बंद कर दिए हैं। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति के लिए अहम संकरा रास्ता है।
ट्रंप और मोदी के बीच मंगलवार को बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला एवं सुरक्षित बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के अनुसार, 40 मिनट तक चली बातचीत का समापन ट्रंप ने मोदी से यह कहते हुए किया, ’’हम सब आपसे प्यार करते हैं।’’

APR 17, 2026 07:31 IST
यूरेनियम सौंपने के लिए ईरान हुआ राजी: ट्रंप
ट्रंप ने कहा है कि ईरान समृद्ध यूरेनियम की आपूर्ति सौंपने पर सहमत हो गया है। एएफपी के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि ईरान अपने समृद्ध यूरेनियम भंडार को सौंपने पर सहमत हो गया है। हालांकि तेहरान ने अभी तक किसी भी समझौते से इनकार किया है।
APR 17, 2026 07:31 IST
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर आज होगी वोटिंग
देश की संसद में देर रात तक महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर जोरदार बहस हुई। आज शाम चार बजे महिला आरक्षण पर वोटिंग भी होनी है। इस बीच महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला महिला आरक्षण अधिनियम-2023 गुरुवार से लागू हो गया।