LIVE

आज की ताजा खबर 17 अक्टूबर 2026: हिमाचल प्रदेश के शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती, पुलिस हिरासत से नोहा बोरा हुईं रिहा

Piyush KumarUpdated Oct 17, 2026, 08:13 IST

आज की ताजा खबर 17 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, शनिवार सुबह ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है।

आज की ताजा खबर 17 अक्टूबर 2026: हिमाचल प्रदेश के शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती, पुलिस हिरासत से नोहा बोरा हुईं रिहा
आज की ताजा खबर 17 अक्टूबर 2026: हिमाचल प्रदेश के शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती, पुलिस हिरासत से नोहा बोरा हुईं रिहा

आज की ताजा खबर 17 अक्टूबर 2026: कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिनी बस हाइवे से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हैं। कोटा जिले के सीमलिया थाना क्षेत्र के कराडिया गांव के पास की यह घटना है। लोग, मध्य प्रदेश के भोपाल से राजस्थान के खाटू श्याम बाबा के जा रहे थे।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार, 17 अक्टूबर की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, 98 वर्षीय दिग्गज नेता को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) और उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। शनिवार सुबह ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है। हालांकि, अभिजीत दिपके को अभी रिहा नहीं किया गया है।

OCT 17, 2026 08:13 IST

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, चार लोगों की मौत

कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। मिनी बस हाइवे से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल हैं। कोटा जिले के सीमलिया थाना क्षेत्र के कराडिया गांव के पास की यह घटना है। लोग, मध्य प्रदेश के भोपाल से राजस्थान के खाटू श्याम बाबा के जा रहे थे।
OCT 17, 2026 07:21 IST

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में संयुक्त अभियान के दौरान टीटीपी के 10 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार को पुलिस और अर्धसैनिक बलों के संयुक्त अभियान में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के 10 आतंकवादी मारे गए। ओरकजई पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि एक दिन पहले सांगहारा मुख्य सड़क पर आतंकवादियों द्वारा रास्ता रोके जाने की सूचना मिलने के बाद ओरकजई स्काउट्स और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया।

ओरकजई स्काउट्स, फ्रंटियर कोर खैबर पख्तूनख्वा की एक अर्धसैनिक इकाई है। पुलिस ने बताया कि यह अभियान ओरकजई जिले के मिष्टी मेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत खैबर अकाखेल सीमा के पास बंजाली इलाके में चलाया गया।

OCT 17, 2026 07:15 IST

हिमाचल प्रदेश के शिमला में 4.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह 4:36 बजे कांपी धरती

हिमाचल प्रदेश के शिमला में शनिवार, 17 अक्टूबर की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई। भूकंप सुबह 4 बजकर 36 मिनट 27 सेकंड पर आया। इसकी गहराई जमीन से 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
OCT 17, 2026 06:29 IST

नेहा बोरा हुईं रिहा

शनिवार सुबह ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने हिरासत से रिहा कर दिया है। हालांकि, अभिजीत दिपके को अभी रिहा नहीं किया गया है।
OCT 17, 2026 06:29 IST

लालकृष्ण आडवाणी अस्पताल में भर्ती

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों के चलते दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, 98 वर्षीय दिग्गज नेता को सीने में संक्रमण (चेस्ट इन्फेक्शन) और उम्र से जुड़ी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल लाया गया है। डॉक्टरों की एक विशेष टीम उनकी देखरेख कर रही है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।