LIVE

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे, अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला

Piyush KumarUpdated Jul 17, 2026, 07:02 IST

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए। पीएम मोदी जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना होगी।

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे, अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला
आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे, अमेरिका का ईरान पर ताबड़तोड़ हमला

आज की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के बयान के अनुसार, यह सैन्य अभियान गुरुवार दोपहर 2 बजे (ET) शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य ईरानी सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना है.

ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स' के मुताबिक, अमेरिकी हमलों ने दक्षिणी ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास को निशाना बनाया। इन हमलों के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और एक संचार टावर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह करीब 25,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दौरे की सबसे बड़ी खासियत हरियाणा के जींद से भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन सेल आधारित ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना होगी।

JUL 17, 2026 07:02 IST

US Iran Conflict: ईरान को लेकर क्या बोले ट्रंप?

ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, ईरान में बड़ी जीत हासिल कर रहा है, और आप उस मेहनत का फल बहुत जल्द देखेंगे। बता दें कि अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के बयान के अनुसार, यह सैन्य अभियान गुरुवार दोपहर 2 बजे (ET) शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य ईरानी सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स' के मुताबिक, अमेरिकी हमलों ने दक्षिणी ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास को निशाना बनाया। इन हमलों के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और एक संचार टावर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
JUL 17, 2026 06:31 IST

Hydrogen Train: देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को पीएम दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब का दौरा करेंगे, पीएम मोदी आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद में हरी झंडी दिखाएंगे।
JUL 17, 2026 06:30 IST

US Iran War: अमेरिका ने ईरान पर किया फिर से हमला

अमेरिका ने एक बार फिर ईरान के खिलाफ नए हवाई हमले शुरू किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के बयान के अनुसार, यह सैन्य अभियान गुरुवार दोपहर 2 बजे (ET) शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य ईरानी सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'फार्स' के मुताबिक, अमेरिकी हमलों ने दक्षिणी ईरानी बंदरगाह शहर बंदर अब्बास को निशाना बनाया। इन हमलों के कारण शहर के कई हिस्सों में बिजली गुल हो गई और एक संचार टावर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।