आज की ताजा खबर, 15 जुलाई 2026 हिंदी न्यूज लाइव: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: 48 घंटे में खुलेंगे कई अहम राज? 21 जुलाई को होगी NDA संसदीय दल की अहम बैठक
आज की ताजा खबर लाइव, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [फीफा वर्ल्ड कप], [सोनम वांगचुक का अनशन], [रूस तेल पर टैरिफ अपडेट] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: वैश्विक मोर्चे पर राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर शुल्क घटाकर 100% कर दिया है, जिससे भारत-चीन को रूसी तेल खरीद पर बड़ी राहत मिली है। खेल जगत में, स्पेन ने फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में प्रवेश कर लिया है और एमबाप्पे का सपना टूट गया है। भारतीय राजनीति में, ममता बनर्जी को लेकर अपडेट है, जबकि संसद सत्र से ठीक पहले TMC के 20 बागी सांसदों को लोकसभा में नई सीटें मिलने का आश्वासन मिला है। वहीं, दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक के खिलाफ सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़), [फीफा वर्ल्ड कप], [सोनम वांगचुक का अनशन], [रूस तेल पर टैरिफ अपडेट] के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए प्रतिबंध विधेयक के तहत रूस पर लगाए गए शुल्कों को घटाकर 100% कर दिया है। इस फैसले से भारत और चीन को बहुत बड़ी राहत मिली है, जो बिना किसी अमेरिकी प्रतिबंध के डर के रूस से अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए भारी मात्रा में कच्चा तेल (Crude Oil) खरीदना जारी रख सकेंगे। वहीं, फुटबॉल के मैदान से बड़ी खबर है, जहां स्पेन ने एक बेहद रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में फ्रांस को हराकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया है। स्पेन के लामिन यमाल और मिकेल ओयारज़ाबाल इस जीत के हीरो रहे, जबकि स्टार खिलाड़ी किलियन एमबाप्पे की फ्रांसीसी टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। इसके अलावा दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक घोटाले को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) का आंदोलन जारी है। पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक के आमरण अनशन का आज 17वां दिन है, जिससे उनका स्वास्थ्य तेजी से गिर रहा है।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: SIT 24-48 घंटे में सरकार को सौंप सकती है अंतिम रिपोर्ट
NDA के संसदीय दल की 21 जुलाई को अहम बैठक
हिमाचल: शिमला में रोडवेज बस के खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, 22 यात्री घायल
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान ननखड़ी के घड़ोली गांव निवासी बस परिचालक जय प्रकाश नेगी (57) और उसी तहसील के शाहडू गांव निवासी धाकू राम (72) के रूप में हुई है।
अधिकारियों ने बताया कि रामपुर बुशहर जा रही यह बस शाम करीब साढ़े छह बजे गारटोलू गांव के पास खोलीघाट-रामपुर मार्ग पर चालक के वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
बस में चालक और परिचालक सहित कुल 24 लोग सवार थे।
जम्मू-कश्मीर : सांबा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक दो गोले मिले
अधिकारियों ने बताया कि रामगढ़ सेक्टर में देविका नदी के किनारे कुछ स्थानीय लोगों ने ये गोले देखे और तत्काल नजदीकी पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों को सूचना दी।
उन्होंने बताया कि बीएसएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी की और बाद में बम निरोधक दस्ते ने इन गोलों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर दिया।
तमिलनाडु के मुख्य सचिव एम. साई कुमार के कार्यकाल में 6 महीने का विस्तार
ईरान पर दिन में हवाई हमलों का नया दौर शुरू किया: अमेरिका
अमेरिकी सेना की मध्य कमान ने कहा, ’’इन हमलों का उद्देश्य उन सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करना है, जिनका इस्तेमाल ईरानी बलों ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले करने के लिए किया है।’’ ये हमले ऐसे समय में किए गए हैं, जब ईरान और अमेरिका के बीच हुआ अंतरिम समझौता लगभग निष्प्रभावी हो चुका है।
बेंगलुरु में डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया से की मुलाकात
भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इन्कार किया
याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अगुवाई में स्वतंत्र विशेषज्ञ समिति गठित करने की भी मांग की गई थी। याचिका में मांग की गई थी कि एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए और मामले की जांच CBI से कराई जाए और पीडित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
5 करोड़ की रंगदारी, फिर ताबड़तोड़ फायरिंग, स्पेशल सेल ने खोला गैंग का राज
जांच के मुताबिक, आरोपियों ने कुछ दिन पहले द्वारका जिले के छावला इलाके में दो कारोबारियों को विदेशी नंबरों से कॉल कर खुद को हैरी बॉक्सर गैंग का सदस्य बताते हुए 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। जब रकम नहीं मिली तो कारोबारियों के जिम और घर पर गोलियां चलाकर दहशत फैलाने की कोशिश की गई।
स्पेशल सेल की टीम ने लंबी जांच, तकनीकी निगरानी और इंटरस्टेट ऑपरेशन के बाद दोनों आरोपियों को मालदा से दबोच लिया। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों और विदेश में बैठे हैंडलरों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शूट नंबर 17 को रिप्रजेंटेटिव शूट माना था। हिन्दू पक्ष के दूसरे वादियों का कहना है कि उनके शूट अलग मुद्दे और दलीलों पर आधारित है इसलिए केवल शूट संख्या 17 को रिप्रजेंटेटिव शूट नहीं माना जा सकता है।
क्वेटा: बातचीत के बीच ज़ियारत में शहीद हुए लोगों के परिवारों का धरना छठे दिन भी जारी
इस विरोध-प्रदर्शन को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, नागरिक समाज के सदस्यों, वकीलों और आम नागरिकों का समर्थन मिलता रहा। इस धरने के कारण क्वेटा की कई मुख्य सड़कें बंद रहीं, जिससे ट्रैफिक बाधित हुआ और आने-जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
महाराष्ट्र के यवतमाल में एक ST बस में लगी भीषण आग
ट्रंप का बड़ा फैसला: रूस पर प्रतिबंधों वाले बिल में ढील, भारत और चीन को तेल खरीद पर बड़ी राहत
फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस को हराकर स्पेन फाइनल में; एमबाप्पे का सपना टूटा, ओयारजाबाल बने हीरो
बंगाल कांग्रेस ने ममता को 21 जुलाई के कार्यक्रम में बुलाया, 'गलती' मानने को कहा
शहीद मीनार पर 'शहीद दिवस' कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के बाद सरकार ने कहा कि बनर्जी को 21 जुलाई, 1993 के आंदोलन के ऐतिहासिक महत्व को समझना चाहिए और इसकी विरासत को फिर से लिखने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह बयान ऐसे समय में आया है जब राज्य में बदले हुए राजनीतिक हालात के बीच अलग-अलग समूह इस बरसी को मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
