LIVE
पाक रेंजर्स के कब्जे से जवान पूर्णम कुमार 20 दिन बाद भारत लौटे, भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के नए प्रधान न्यायाधीश; पढ़ें दिनभर की खबरें
- भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर बोले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, मजबूत संबंधों की वकालत की
- पहलगाम आतंकी हमले के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर में 11 ठिकानों पर छापेमारी
- दिल्ली के उत्तम नगर स्थित नर्सिंग होम में आग, कोई हताहत नहीं
- जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ केस दर्ज करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर
- भारत ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने के चीन के 'बेतुके' प्रयासों को खारिज किया
- पाक रेंजर्स के कब्जे में आया बीएसएफ जवान अदला-बदली में हुआ रिहा
MAY 14, 2025 17:08 IST
हम तो पाकिस्तान में तिरंगा यात्रा चाहते हैं : तेजस्वी यादव
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव बुधवार को जहानाबाद पहुंचे। उन्होंने लोदीपुर गांव पहुंचकर आईटीबीपी के शहीद जवान सौरभ कुमार यादव के परिजनों से मुलाकात की और ढाढ़स बंधाया। राजद नेता तेजस्वी ने लोदीपुर गांव जाकर शहीद जवान सौरभ कुमार यादव के शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और शोकाकुल परिजनों से उनका दुख-दर्द साझा किया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग व सदा उनके साथ खड़ा रहने का भरोसा दिलाया।
MAY 14, 2025 15:10 IST
ट्रंप ने सीरिया से हटाए प्रतिबंध, जमकर मना जश्न. राष्ट्रपति से भी की मुलाकात
Trump Meets Syria's President: सीरिया पर से प्रतिबंध हटाने की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की घोषणा के बाद देश में जश्न का माहौल है। यह खबर मिलने के बाद राजधानी दमिश्क में लोगों ने रात के समय आतिशबाजी करके अपनी खुशी जाहिर की। सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने वीडियो और तस्वीरें प्रकाशित की हैं, जिनमें उमय्यद स्कवायर पर लोग जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। कई लोगों ने जश्न मनाते हुए अपनी कारों के हॉर्न बजाए और नया सीरियाई झंडा लहराया। विद्रोही से सीरिया के नेता बने अहमद अल-शरा के साथ ट्रंप की नियोजित बैठक सीरिया में एक उल्लेखनीय राजनीतिक बदलाव को दर्शाती है, जो 2011 में हुए ‘अरब स्प्रिंग’ के बाद से भीषण युद्ध का सामना कर रहा है।
MAY 14, 2025 14:33 IST
आंध्र प्रदेश के कड़प्पा जिले में तालाब में पांच बच्चे डूबे
कड़प्पा जिले के एक गांव में खेलते समय तालाब में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मैडुकुरु अनुभागीय पुलिस अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि 10 से 15 वर्ष आयु के ये सभी बच्चे एक ही परिवार के थे और मंगलवार को अपराह्न करीब तीन बजे ब्रह्ममगरी मत्तम मंडल के मल्लेपल्ली गांव में तालाब के पास खेलने गए थे। घटना के बारे में प्रसाद ने कहा, वे सभी तालाब में खेल रहे थे। तालाब किनारे से 200 मीटर दूर तक केवल कमर तक गहरा है। लेकिन इसके बाद अचानक गहराई 12 से 13 फुट हो जाती है। संभवत: वे बच्चे गहरे पानी में चले गए और तैर नहीं पाए। जब बच्चे काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजनों ने तलाशना शुरू किया। प्रसाद ने बताया कि जब परिजन तालाब पर पहुंचे तो उन्हें बच्चों के कपड़े दिखे जिससे बच्चों के तालाब में डूबने का शक हुआ।
MAY 14, 2025 13:51 IST
सोना हो गया सस्ता, चांदी की कीमत में भी आई गिरावट
सोने और चांदी की कीमत में बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। इस कारण सोने की कीमत फिर से 94,000 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 96,000 रुपए प्रति किलो से नीचे पहुंच गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 568 रुपए कम होकर 93,776 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 94,344 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। इसके साथ 22 कैरेट सोने का दाम घटकर 85,899 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 86,419 रुपए पर था। वहीं, 18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 70,332 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 70,758 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। एक किलो चांदी की कीमत 871 रुपए कम होकर 95,949 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 96,820 रुपए प्रति किलो थी। सोने की कीमतों में बड़ी तेजी के बाद हाल के दिनों में गिरावट देखने को मिली है। इसकी वजह वैश्विक स्तर पर अस्थिरता कम होना और व्यापारिक मोर्चों पर सकारात्मक अपडेट आना है। 22 अप्रैल को 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का भाव करीब 1,00,000 रुपए पर पहुंच गया था। हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। दोपहर तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून, 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93,448 रुपए पर था। वहीं, चांदी का 4 जुलाई 2025 का कॉन्ट्रैक्ट 0.25 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 96,527 रुपए था।
MAY 14, 2025 13:28 IST
MAY 14, 2025 13:07 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: डोनाल्ड ट्रंप ने kr सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शरा से मुलाकात की। दोनों देशों के नेताओं के बीच 25 साल के बाद यह पहली मुलाकात।
MAY 14, 2025 12:42 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE:सीडीएस चौहान और तीनों सेना प्रमुखों ने की राष्ट्रपति से मुलाकात
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (CDS) जनरल अनिल चौहान और तीनों सेना प्रमुखों ने आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) संबंधी जानकारी दी। भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में ऑपरेशन सिंदूर के तहत छह और सात मई की दरमियानी रात पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए थे जिसमें 100 से अधिक आतंकी मारे गए। वहीं, पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे।
MAY 14, 2025 12:36 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: चीन के ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के एक्स अकाउंट हैंडल भारत में ब्लॉक किए गए
चीन के समाचार संस्थानों ग्लोबल टाइम्स और शिन्हुआ के ‘एक्स’ खातों में बुधवार को लिखा देखा गया कि एक कानूनी अनुरोध पर भारत में इन पर रोक लगाई गई है। इस संबंध में जानकारी के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को ईमेल किया गया लेकिन तत्काल कोई जवाब नहीं मिला है।
MAY 14, 2025 12:23 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: पाक के खिलाफ संघर्ष में भारत की हुई साफ जीत...बोले वॉर हिस्टोरियन टॉम कूपर
Clear-cut Victory For India Says Tom Cooper: ऑस्ट्रियाई सैन्य इतिहासकार टॉम कूपर ने टाइम्स नाउ को बताया कि हालिया भारत-पाकिस्तान सैन्य संघर्ष में भारत को स्पष्ट बढ़त हासिल थी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने यह मानते हुए अपनी हार स्वीकार कर ली है, कि वह संघर्ष को और नहीं बढ़ा सकता। पाकिस्तान ने ही भारत से युद्धविराम की अपील की। टॉम कूपर की ओर से रखे गए तथ्यों से साफ हो गया कि भारत, पाकिस्तान पर पूरी तरह हावी रहा और उसने साफ जीत हासिल की। टाइम्स नाउ की ग्रुप एडिटर-इन-चीफ नविका कुमार से बातचीत करते हुए टॉम कूपर ने कहा कि भारत की ओर से पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर किए गए सटीक और समन्वित हमलों ने पाकिस्तान की वायु रक्षा प्रणाली की खामियों को उजागर कर दिया। उन्होंने कहा, पाकिस्तानी प्रतिरोध विफल हो गया, और उसका एयर डिफेंस सिस्टम भी विफल रहा। यही वह वजह रही जिसने पाकिस्तान को आखिरकार सीजफायर की मांग करने पर मजबूर कर दिया। बता दें कि टॉम कूपर विश्व प्रसिद्ध सैन्य इतिहासकार हैं, जिन्होंने अब तक 560 किताबें सह-लेखक के रूप में लिखी हैं।
MAY 14, 2025 12:24 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: पाक रेंजर्स के कब्जे में आया बीएसएफ जवान अदला-बदली में हुआ रिहा
23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में रह BSF जवान पूर्णम कुमार साह को आज रिहा कर दिया गया। संयुक्त चेक पोस्ट अटारी, अमृतसर के माध्यम से लगभग सुबह 1030 बजे साह को भारत को सौंप दिया गया। यह हैंडओवर शांतिपूर्ण तरीके से और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार किया गया। BSF और पाकिस्तान रेंजर्स के जवानों की आज अदला-बदली हुई। एक BSF जवान को पाकिस्तान ने पकड़ लिया था जबकि भारत ने एक रेंजर्स जवान को पकड़ा था। साह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। यह अदला-बदली अटारी बॉर्डर पर सुबह 1030 बजे हुई।
MAY 14, 2025 12:24 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: न्यायमूर्ति बीआर गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई ने भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। उनका कार्यकाल इस साल नवंबर तक होगा।
MAY 14, 2025 12:24 IST
Aaj Ki Taza Khabar (आज की ताजा खबर) Breaking News Today LIVE: भारतीय मूल के अमेरिकी छात्र की बहामास में मौत
अमेरिका में भारतीय मूल के एक छात्र की स्नातक की पढ़ाई पूरी होने से कुछ दिन पहले बहामास में होटल की बालकनी से दुर्घटनावश गिरने से मौत हो गई। गौरव जयसिंह मैसाचुसेट्स के वाल्थम स्थित बेंटले विश्वविद्यालय का छात्र था और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रति वर्ष होने वाली यात्रा (ट्रिप) के लिए बहामास गया था। इसी दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। जयसिंह की इस सप्ताह के अंत में स्नातक की पढ़ाई पूरी होने वाली थी। बेंटले विश्वविद्यालय ने ‘एक्स’ पर एक ‘पोस्ट’ में कहा, पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल भरे रहे हैं और हमारा समुदाय गौरव जयसिंह (25) की मौत से बहुत दुखी है। हमारी संवेदनाएं गौरव के परिवार और दोस्तों के साथ हैं। हम 17 मई को होने वाले स्नातक दीक्षांत समारोह में गौरव को सम्मानित करने की योजना बना रहे हैं।
MAY 14, 2025 09:29 IST
भारत ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने के चीन के 'बेतुके' प्रयासों को खारिज किया
भारत ने बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने के चीन के प्रयासों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के बेतुके प्रयासों से इस सच्चाई में कोई बदलाव नहीं आएगा कि यह राज्य भारत का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा। नई दिल्ली की यह प्रतिक्रिया बीजिंग द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के लिए चीनी नामों की घोषणा करने के जवाब में आई है, जिसे पड़ोसी देश तिब्बत का दक्षिणी भाग होने का दावा करता है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, हमने देखा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने के अपने व्यर्थ और बेतुके प्रयासों में लगा हुआ है।
MAY 14, 2025 09:21 IST
बढ़ाई गई एस जयशंकर की सुरक्षा, अब बुलेटप्रूफ कार भी रहेगी सिक्योरिटी का हिस्सा
S Jaishankar’s Security Upgraded: सरकारी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, गृह मंत्रालय ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की मौजूदा जेड-श्रेणी सुरक्षा में एक बुलेटप्रूफ कार जोड़कर उनकी सुरक्षा और बढ़ा दी है। जयशंकर को 33 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कमांडो की एक टीम द्वारा सुरक्षा प्रदान की जाती है, जो चौबीसों घंटे तैनात रहते हैं। इसके अलावा, दिल्ली में उनके आधिकारिक आवास के आसपास सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए गए हैं।
MAY 14, 2025 09:12 IST
MAY 14, 2025 08:44 IST
गायक सोनू निगम ने किया कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख
गायक सोनू निगम ने अपने खिलाफ दर्ज मामलों को रद्द करने के लिए कर्नाटक उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई 15 मई तक स्थगित कर दी है। कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उनके खिलाफ अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की गई थी। मामले की जांच कर रही अवलाहल्ली पुलिस ने उन्हें नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए पेश होने को कहा है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
MAY 14, 2025 08:39 IST
MAY 14, 2025 07:44 IST
इजरायल के एयरस्ट्राइक में 28 लोगों की मौत
इजरायल ने गाजा में किया अस्पताल पर एयरस्ट्राइक, 28 लोगों की मौत
MAY 14, 2025 07:25 IST
MAY 14, 2025 07:23 IST
