आज की ताजा खबर, 11 अप्रैल 2026 हिंदी न्यूज लाइव: भारतीय ध्वज वाले 'जग विक्रम' ने होर्मुज किया पार, बिहार के कटिहार में सड़क हादसे में 10 मौत, 25 घायल
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, मौसम का ताजा के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: नासा का आर्टेमिस II मिशन इतिहास रचकर सफलतापूर्वक धरती पर लौट आया है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को स्थायी शांति में बदलने के प्रयास में पाकिस्तान की मध्यस्थता में आज शनिवार को इस्लामाबाद में महत्वपूर्ण वार्ता शुरू हो रही है।
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ बंगाल चुनाव, ईरान यूएस युद्ध, आर्टेमिस II के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे।
मोदी पूर्व बर्धमान जिले के कटवा, मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी में रैलियां करेंगे।
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मध्य और उत्तर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए समर्थन को मजबूत करना है, जहां पार्टी अपनी पैठ और गहरी करने तथा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रही है।
अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान में आज शांति वार्ता होने जा रही है
नासा का आर्टेमिस II मिशन इतिहास रचकर सफलतापूर्वक धरती पर लौट आया है। एसोसिएटेड प्रेस (एपी) की रिपोर्ट के अनुसार, नासा के आर्टेमिस II मिशन के चार अंतरिक्ष यात्री शुक्रवार शाम को प्रशांत महासागर में स्प्लैशडाउन कर चंद्रमा के चारों ओर की रिकॉर्ड तोड़ यात्रा को समाप्त करते हुए पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को स्थायी शांति में बदलने के प्रयास में पाकिस्तान की मध्यस्थता में आज शनिवार को इस्लामाबाद में महत्वपूर्ण वार्ता शुरू हो रही है।यह दोनों देशों के बीच वर्षों में सबसे उच्चस्तरीय आमने-सामने या मध्यस्थता वाली चर्चा मानी जा रही है, जो हाल ही में घोषित दो सप्ताह के नाजुक संघर्षविराम को मजबूत बनाने पर केंद्रित होगी।
राष्ट्रपति मुर्मू राजकोट एम्स और गांधीनगर आरआरयू के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगी
विज्ञप्ति में कहा गया कि मेधावी छात्रों को चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित कुल 10 पदक प्रदान किए जाएंगे। संस्थान ने बताया कि कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल और गुजरात के स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रफुल पंशेरिया सहित अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रपति 14 अप्रैल को गांधीनगर में स्थित एवं गृह मंत्रालय के अधीन संचालित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) के पांचवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम लावाड गांव के पास स्थित विश्वविद्यालय परिसर में शाम पांच बजे आयोजित किया जाएगा। आरआरयू ’राष्ट्रीय महत्व का संस्थान’ है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति गुजरात दौरे के दौरान गांधीनगर स्थित लोक भवन (राज्यपाल निवास) में रुकेंगी।
भारतीय ध्वज वाले LPG जहाज 'जग विक्रम' ने पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य
कुशीनगर में मां और बेटी पर तेजाब फेंकने के मामले में दो गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार युवती के भाई अभिषेक यादव की तहरीर के आधार पर थाना रामकोला में अभियोग पंजीकृत किया गया। युवती के परिजनों के शक के आधार पर अभियुक्त छोटू कुशवाहा व अभिमन्यु को नामजद किया गया था। घटना में शामिल अभियुक्त छोटेलाल खरवार और अनुज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने शनिवार को बताया कि पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि युवती एवं अभियुक्त छोटेलाल खरवार के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था जिसमें उसके साथियों द्वारा मदद किया जा रहा था। युवती द्वारा बात करने के लिए बार-बार मना किया जा रहा था कि उसकी शादी तय हो चुकी है। इसी बात से क्षुब्ध होकर अभियुक्त द्वारा अपने साथियों की मदद से खिड़की से छत पर चढ़कर सोते हुये अवस्था में युवती के ऊपर तेजाब डालकर भाग गये थे।
‘राज्य की हालत खराब’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला
तेजस्वी यादव ने कहा कि यह साफ नहीं है कि आगे राज्य में नेतृत्व किसके हाथ में होगा, लेकिन मौजूदा हालात चिंताजनक हैं। उनके मुताबिक, सरकार अपने असली काम से भटक गई है और सिर्फ राजनीतिक जोड़-तोड़ में लगी हुई है।
महिला आरक्षण बिल पर थरूर ने जताई चिंता
थरूर ने आरोप लगाया कि सरकार 2029 के आम चुनाव और परिसीमन को ध्यान में रखकर यह कदम उठा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस 33% महिला आरक्षण के पक्ष में है, लेकिन यह आरक्षण समावेशी और न्यायसंगत होना चाहिए।
भाजपा पश्चिम बंगाल में यूसीसी लागू करेगी : प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘देश की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। भाजपा पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति को हमेशा के लिए समाप्त करने के लिए यूसीसी लागू करने का संकल्प लेती है।’’ उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भाजपा बंगालियों को राज्य में अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी।
ममता बनर्जी सहानुभूति हासिल करने के लिए पीड़िता होने का नाटक करती हैं- अमित शाह
द्रमुक गठबंधन 200 से अधिक सीट जीतेगा-स्टालिन
स्टालिन ने कहा कि अन्नाद्रमुक की न कोई विचारधारा है और न सिद्धांत तथा ’दिल्ली भाजपा उसका मुख्यालय’ है।’ स्टालिन ने ’पीटीआई भाषा’ से साक्षात्कार में कहा कि द्रविड़ मॉडल शासन के पांच वर्ष के दौरान उनकी सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं जिनमें 'कलैगनार महिला अधिकार योजना’ के तहत हर महीने 1,000 रुपये, महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा, स्कूली बच्चों के लिए नाश्ता योजना और दो लाख किसानों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देना शामिल हैं।
महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला! बाल-बाल बचे मंत्री छगन भुजबल
जानकारी के अनुसार, हेलीकॉप्टर को निर्धारित हेलीपैड पर उतरना था। लेकिन किसी कारणवश वह गलती से पास के एक वाहन पार्किंग क्षेत्र में उतर गया। यह स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती थी, क्योंकि पार्किंग में गाड़ियां मौजूद थीं और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता था।
बांकुड़ा में TMC पर जमकर बरसे अमित शाह
अपनी सभाओं में अमित शाह ने राज्य की मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बंगाल में सिंडिकेट राज ने आम लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। उनका आरोप था कि सीमेंट, ईंट या अन्य जरूरी सामान लेने के लिए लोगों को सिंडिकेट को पैसा देना पड़ता है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस व्यवस्था को खत्म करने के लिए भाजपा का साथ दें।
अमित शाह ने यह भी कहा कि पिछले 15 सालों में बांकुड़ा जैसे इलाकों की अनदेखी की गई है और अब इसका हिसाब लेने का समय आ गया है। उन्होंने युवाओं के पलायन और अवैध बालू खनन जैसे मुद्दों को भी उठाया। उनके मुताबिक, इन समस्याओं के कारण क्षेत्र का विकास रुक गया है।
घुसपैठियों को देश छोड़ना होगा: मोदी
पूर्व बर्धमान जिले के कटवा में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने शरणार्थियों को नागरिकता देने के लिए नागरिकता (संशोधन) अधिनियम (सीएए) लागू किया, जबकि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस उन लोगों में भय फैलाने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने कहा, "मैं मतुआ और नामशूद्र शरणार्थी परिवारों को बताना चाहता हूं कि वे देश के संविधान के संरक्षण में हैं। मोदी ने सीएए कानून इसलिए बनाया ताकि मतुआ, नामशूद्र और सभी शरणार्थियों को नागरिकता मिल सके।" मोदी ने अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर हमला तेज करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता में आई तो "घुसपैठियों" को पश्चिम बंगाल छोड़ना पड़ेगा।
जम्मू के आरएस पुरा में संदिग्ध पाकिस्तानी गुब्बारा बरामद, जांच जारी
जम्मू जिले के आरएस पुरा इलाके में एक संदिग्ध गुब्बारा मिलने से इलाके में हलचल मच गई है। साईं ग्राउंड क्षेत्र से हरे और सफेद रंग का यह गुब्बारा बरामद किया गया, जिसे प्रारंभिक तौर पर पाकिस्तान से जुड़ा माना जा रहा है।
स्थानीय लोगों की नजर आज सुबह इस गुब्बारे पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गुब्बारे को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गुब्बारा कहां से आया और इसके पीछे क्या मकसद हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
आज की ताजा खबर: उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने बहुध्रुवीय विश्व की चीन की पहल का समर्थन किया
किम ने यह टिप्पणी चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में की जिसकी जानकारी सरकारी मीडिया ने शनिवार को दी।
उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी केसीएनए के अनुसार, किम ने कहा कि उनकी सरकार ’वन चाइना’ सिद्धांत के आधार पर चीन की क्षेत्रीय अखंडता के प्रयासों का पूरा समर्थन करेगी, जिसमें ताइवान को चीन का अभिन्न हिस्सा माना जाता है।
उन्होंने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि मौजूदा भू-राजनीतिक माहौल में दोनों देशों के संबंधों का निरंतर विकास और अधिक महत्वपूर्ण हो गया है।
दो दिवसीय यात्रा पर आए वांग यी ने कहा कि पिछले वर्ष किम और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच हुई शिखर बैठक के बाद दोनों देशों के संबंध ’’नए चरण’’ में प्रवेश कर रहे हैं।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: लेबनान में इजराइल के हमलों में कम से कम 13 सुरक्षा बलों की मौत
दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में लेबनान के कम से कम 13 सुरक्षा बलों के मारे जाने की खबर है। वहीं, हिजबुल्ला ने इजराइल के बंदरगाह शहर अशदोद में एक नौसैनिक ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया।
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के कई कस्बों पर हमले किए, जिनमें नबातीह शहर का एक सरकारी इमारत पर भी शामिल है। उस हमले में सुरक्षाकर्मी मारे गए।
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे
इन कार्यक्रमों का उद्देश्य मध्य और उत्तर बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए समर्थन को मजबूत करना है, जहां पार्टी अपनी पैठ और गहरी करने तथा सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कड़ी चुनौती देने की कोशिश कर रही है।
मार्च के मध्य में निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित किए जाने के बाद मोदी का यह राज्य का तीसरा दौरा होगा। इससे यह भी पता चलता है कि भाजपा नेतृत्व पार्टी के प्रमुख चुनावी रणक्षेत्रों में से एक पश्चिम बंगाल को कितना महत्व दे रहा है। बृहस्पतिवार को मोदी ने हल्दिया, आसनसोल और सूरी में तीन रैलियों को संबोधित किया था। इन सभाओं में उन्होंने ’’औद्योगिक बदहाली’’ और राज्य में ’’’घुसपैठ की समस्या’’ जैसे मुद्दों को प्रमुखता देकर भाजपा के चुनाव प्रचार को धार दी।
इन सभाओं में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए ’’छह सूत्री गारंटी’’ भी पेश की और इसे ममता बनर्जी नीत सरकार के ’’पापों’’ के विकल्प के रूप में बताया।
