LIVEबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवरा को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर पर होने वाली बातचीत अधर में लटकती दिख रही है।
PM Modi ने नीतीश कुमार को दी शुभकामना, न्यायाधीश यशवंत वर्मा का इस्तीफा, बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवरा को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ लेंगे। इस्लामाबाद में ईरान और अमेरिका के बीच सीजफायर पर होने वाली बातचीत अधर में लटकती दिख रही है।
ईरान ने कहा है कि सीजफायर वार्ता में शामिल होने के लिए उसका कोई शिष्टमंडल इस्लामाबाद नहीं पहुंचा है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से ईरान कोई टोल टैक्स नहीं वसूलेगा। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि सीजफायर में लेबनान शामिल नहीं है, इजराइल हिज्बुल्ला को निशाना बनाकर हमले करता रहेगा। बंगाल चुनाव में एआईएमआईएम ने हुमायूं कबीर की पार्टी से अपना नाता तोड़ लिया है।
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत की यात्रा पर आने वाले हैं। भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर करने वालों के लिए 10 अप्रैल 2026 से एक बड़ा बदलाव लागू हो गया है। अब देशभर के टोल प्लाजा पर नकद (कैश) भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। FASTag के बिना वाहनों को NHAI टोल प्लाजा पर 25% अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
-आज राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे नीतीश कुमार
-इस्लामाबाद में होने वाली सीजफायर वार्ता पर सस्पेंस
-ट्रंप ने ईरान से कहा है कि वह होर्मुज में जहाजों से टैक्स न ले
-नेतन्याहू ने कहा है कि हिज्बुल्ला पर उनके हमले जारी रहेंगे
-अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत की यात्रा पर आएंगे
-टोल प्लाजा पर नकद भुगतान आज से बंद कर दिया गया है
APR 10, 2026 15:57 IST
वडोदरा बस स्टेशन पर स्ट्रक्चर गिरने से एक की मौत
वडोदरा सेंट्रल बस स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां स्टेशन के ऊपरी हिस्से का भारी स्ट्रक्चर अचानक गिर गया, जिसके मलबे में दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, सूचना पर फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के दौरान मलबे से शव गया निकाला है और एहतियात के तौर पर इलाके को घेरकर बंद किया गया।
APR 10, 2026 15:10 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद में बच्ची से दुष्कर्म-हत्या मामले में पुलिस आयुक्त को तलब किया
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: सुप्रीम कोर्ट ने गाजियाबाद में चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या की वीभत्स घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मामले में हस्तक्षेप किया है। अदालत ने पुलिस आयुक्त और जांच अधिकारी को 13 अप्रैल को रिकॉर्ड सहित पेश होने का आदेश दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली की पीठ ने मृतक बच्ची के पिता की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन की दलीलों पर गौर करते हुए राज्य पुलिस की जांच पर नाराजगी जताई। अदालत ने उन निजी अस्पतालों की भी आलोचना की जिन्होंने घायल बच्ची का इलाज करने से इनकार कर दिया था और इसे "घोर उदासीनता" तथा "संवेदनहीन रवैया" बताया। गौरतलब है कि 16 मार्च को पड़ोसी बच्ची को चॉकलेट दिलाने के बहाने ले गया था और बाद में वह खून से लथपथ हालत में मिली, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
APR 10, 2026 15:10 IST
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: ममता बनर्जी ने टेटुलिया में किया चुनाव प्रचार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टेटुलिया में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला और कहा कि "सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन बीजेपी पर नहीं।" ममता ने लोगों से अपील की कि अगर वे राज्य को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो टीएमसी को वोट दें। उन्होंने आरोप लगाया कि असम में बीजेपी को स्थानीय लोगों के वोटों पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को बुलाकर वोट दिलवाए।
APR 10, 2026 14:04 IST
APR 10, 2026 15:11 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: बिहार विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम विधानसभा परिसर में पहुंचकर जांच कर रही है। इससे पहले भी विधानसभा को उड़ाने की धमकी मिल चुकी थी। इसी के साथ पटना सिविल कोर्ट को भी उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। यह घटनाक्रम सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है, क्योंकि लगातार मिल रही धमकियाँ राज्य की संवेदनशील संस्थाओं को निशाना बना रही हैं।
APR 10, 2026 15:11 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दिया
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जस्टिस वर्मा ने अपना त्यागपत्र भारत के राष्ट्रपति को भेज दिया है। जस्टिस वर्मा ने अपना इस्तीफा भारत के राष्ट्रपति को भेज दिया है। कानूनी और राजनीतिक हलकों में इस इस्तीफे को हाल ही में चर्चा में आए 'कैश कांड' और भ्रष्टाचार के आरोपों से जोड़कर देखा जा रहा है।
APR 10, 2026 15:12 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: पवन खेड़ा को तेलंगाना हाईकोर्ट से एक सप्ताह की अग्रिम जमानत मिल गई है। यह राहत उन्हें असम पुलिस द्वारा दर्ज किए गए मामले में दी गई है, जिसमें उन पर जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप लगे हैं।
APR 10, 2026 15:12 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में किए हवाई हमले
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: लेबनान की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (NNA) के अनुसार, इजराइल ने आज सुबह से दक्षिणी लेबनान के शहर सराफंद पर दो हवाई हमले किए। इसके अलावा, इजराइली बलों ने अल-बैसारियाह के बाहरी इलाके में स्थित खिरबत अल-दुवैयर क्षेत्र को भी निशाना बनाया।
APR 10, 2026 15:15 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा, 6 की मौत
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: छत्तीसगढ़ के कांकेर में नेशनल हाईवे 30 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नाथिया नवागांव के पास दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
स्थानीय पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
APR 10, 2026 15:15 IST
आज की ताजा खबर लाइव हिंदी न्यूज़: इजरायल की चेतावनी के बाद ख्वाजा आसिफ ने हटाया अपना ट्वीट
ख्वाजा आसिफ के बयान के बाद इजराइल और पाकिस्तान के बीच तीखी बयानबाजी देखने को मिली। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने इज़राइल को "कैंसर जैसा देश" और "मानवता के लिए अभिशाप" बताया था, साथ ही गाजा, ईरान और लेबनान में नरसंहार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने के लिए फलस्तीनी जमीन पर इस "कैंसर जैसे देश" को बनाया गया और प्रार्थना की कि इसके पीछे जिम्मेदार लोग नरक में जलें।
इस बयान पर इजराइल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और पहली बार पाकिस्तान को "आतंकी देश" कहा। इजराइल ने साफ़ किया कि ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और वह अपने दुश्मनों से निपटना जानता है। इसके बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया और ख्वाजा आसिफ ने अपना ट्वीट हटा दिया।
इस बयान पर इजराइल ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और पहली बार पाकिस्तान को "आतंकी देश" कहा। इजराइल ने साफ़ किया कि ऐसे बयान बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे और वह अपने दुश्मनों से निपटना जानता है। इसके बाद पाकिस्तान बैकफुट पर आ गया और ख्वाजा आसिफ ने अपना ट्वीट हटा दिया।
APR 10, 2026 10:33 IST
कमल कौर मर्डर केस में आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो गिरफ्तार
कमल कौर मर्डर केस में आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसे मिडिल ईस्ट से पंजाब लेकर आई है और यह गिरफ्तारी काउंटर इंटेलिजेंस विंग के OFTEC सेल के जरिए की गई।
कमल कौर की लाश 11 जून 2025 को बठिंडा के एक अस्पताल की पार्किंग में मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस मामले में मेहरो के तीन साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
कमल कौर की लाश 11 जून 2025 को बठिंडा के एक अस्पताल की पार्किंग में मिली थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई थी कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। इस मामले में मेहरो के तीन साथी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
APR 10, 2026 10:31 IST
जौनपुर में तड़के लगी भीषण आग
जौनपुर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के वाजिदपुर चौराहे पर आज सुबह तड़के करीब 4 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सड़क किनारे लगे बिजली के पोल में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की और देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में आधा दर्जन से अधिक दुकानें आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
APR 10, 2026 09:43 IST
ओवैसी का बंगाल दौरा रद्द
असदुद्दीन ओवैसी ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के साथ गठबंधन तोड़ने के बाद अपना बंगाल दौरा रद्द कर दिया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें आज बहरामपुर आना था और हुमायूं कबीर के साथ सभा की योजना थी। लेकिन हुमायूं कबीर का स्टिंग वीडियो सामने आने के बाद ओवैसी ने गठबंधन समाप्त करने का निर्णय लिया। बताया जा रहा है कि देर रात तक AIMIM के बंगाल ऑब्ज़र्वर और प्रदेश अध्यक्ष इमरान सोलंकी से चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया।
APR 10, 2026 09:16 IST
आज 10 अप्रैल से FASTag अनिवार्य
भारत में राष्ट्रीय राजमार्गों (National Highways) पर सफर करने वालों के लिए 10 अप्रैल 2026 से एक बड़ा बदलाव लागू हो गया है। अब देशभर के टोल प्लाजा पर नकद (कैश) भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया है। FASTag के बिना वाहनों को NHAI टोल प्लाजा पर 25% अतिरिक्त शुल्क देना होगा। टोल प्लाजा पर लंबी कतारों को कम करने के लिए ये नए नियम लागू किये गये हैं।
APR 10, 2026 09:16 IST
बंगाल में अलग हुई ओवैसी-कबीर की राह
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दहलीज पर खड़ा है, लेकिन मतदान से पहले ही एक कथित स्टिंग वीडियो ने राज्य की राजनीति में भूचाल ला दिया है। 'आम जनता उन्नयन पार्टी' (AJUP) के चेयरमैन और पूर्व विधायक हुमायूं कबीर का एक 19 मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे भाजपा नेताओं के साथ कथित तौर पर 1000 करोड़ की डील और सत्ता परिवर्तन की रणनीति पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) हमलावर हो गई है, वहीं असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कबीर से किनारा कर लिया है।
APR 10, 2026 09:16 IST
इस्लमाबाद में सीजफायर वार्ता पर सस्पेंस
अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर इस्लामाबाद में वार्ता पर पेच फंस गया है। वार्ता टलने के संकेत मिल रहे हैं। ईरानी मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि सीजफायर पर बातचीत के लिए ईरान का कोई शिष्टमंडल इस्लामाबाद नहीं पहुंचा है। रिपोर्ट के मुताबिक न तो ईरान का शिष्टंडल इस्लामाबाद पहुंचा है और न ही अभी कोई बातचीत तय है। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बयानों एवं तेवरों से यह लगने लगा था कि युद्धविराम पर होने वाली बातचीत पटरी से उतर सकती है।
APR 10, 2026 09:16 IST
पुतिन बोले-ईस्टर पर 32 घंटे तक हमले नहीं करेंगे
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बीच एक अहम खबर सामने आई है। रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin ने रूढ़िवादी ईस्टर के मौके पर अस्थायी युद्धविराम का ऐलान किया है। यह युद्धविराम 11 अप्रैल शाम 4 बजे से शुरू होकर 12 अप्रैल 2026 के अंत तक लागू रहेगा। इस दौरान रूसी सेना (Russia Ukraine war update) को सभी मोर्चों पर सैन्य कार्रवाई रोकने के निर्देश दिए गए हैं। क्रेमलिन के मुताबिक, यह कदम त्योहार के सम्मान में उठाया गया है और उम्मीद जताई गई है कि यूक्रेन भी इसी तरह का फैसला करेगा। हालांकि, सैनिकों को सतर्क रहने के लिए भी कहा गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रत्याशित स्थिति से निपटा जा सके।
APR 10, 2026 09:16 IST
कर्नल श्रीकांत पुरोहित बनेंगे 'ब्रिगेडियर'
मालेगांव ब्लास्ट मामले में लंबी कानूनी लड़ाई जीतने वाले कर्नल श्रीकांत पुरोहित के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, भारतीय सेना ने कर्नल पुरोहित को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोशन के लिए मंजूरी दे दी है। कर्नल पुरोहित का सैन्य करियर 31 मार्च 2026 को समाप्त होने वाला था, लेकिन सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (AFT) ने उनकी सेवानिवृत्ति पर रोक लगा दी थी।
