LIVE

यूपी में 17 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, माकपा नेता सीताराम येचुरी की हालत गंभीर

आज की ताजा खबर Live
यूपी में 17 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, माकपा नेता सीताराम येचुरी की हालत गंभीर

  • हिंदी न्यूज़ लाइव, 10 सितंबर 2024 आज की ताजा खबर और मुख्य समाचार।
  • आज से रूस दौरे पर NSA अजीत डोभाल, पुतिन से कर सकते हैं मुलाकात।
  • एप्पल ने मेगा इवेंट में लॉन्च की आईफोन 16 सीरीज।
  • जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की तीसरी सूची।
  • आप ने हरियाणा चुनाव के लिए जारी की दूसरी सूची।
  • बहराइच में पकड़ा गया पांचवां भेड़िया।

SEPT 10, 2024 19:11 IST

यूपी में 17 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर

उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। योगी सरकार ने मंगलवार को 17 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इसमें कई बड़े आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। शलभ माथुर आईजी स्थापना लखनऊ बनाए गए। प्रभाकर चौधरी आईजी अलीगढ़ रेंज बनाए गए। वहीं, राजेश एस एसपी शाहजहांपुर बनाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
SEPT 10, 2024 18:30 IST

मंबई में बस के मेट्रो ट्रेन निर्माण स्थल पर खंभे से टकराने से आठ लोग घायल

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार तड़के राज्य परिवहन निगम के एक बस के मेट्रो ट्रेन निर्माण स्थल पर खंभे से टकरा जाने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
SEPT 10, 2024 17:34 IST

बरेली में बस पेड़ से टकराने से एक यात्री की मौत और 13 घायल

दिल्ली से लखीमपुर खीरी जा रही एक निजी बस के यहां पेड़ से टकरा जाने के कारण हुए हादसे में 32 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और 13 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह फतेहगंज पश्चिम के पास निजी डबल डेकर बस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बस एक पेड़ से टकरा गई।
SEPT 10, 2024 13:22 IST

शशि थरूर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

कांग्रेस नेता व सांसद शशि थरूर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने पीएम मादी के खिलाफ टिप्पणी मामले में निचली अदालत में उनके खिलाफ चल रही कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता बीजेपी नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी किया है और चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
SEPT 10, 2024 12:44 IST

सीताराम येचुरी की हालत गंभीर

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी की हालत गंभीर है और उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है। सीताराम येचुरी को कृत्रिम श्वसन प्रणाली पर रखा गया है। यह जानकारी उनकी पार्टी की ओर से दी गई है। बयान में कहा गया है कि 72 वर्षीय येचुरी का एम्स की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में तीव्र श्वसन नली संक्रमण का उपचार किया जा रहा है।
SEPT 10, 2024 12:28 IST

उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में भूस्खलन से पांच की मौत

SEPT 10, 2024 12:28 IST

आप नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने किया एलएनजेपी अस्पताल का औचक निरीक्षण

SEPT 10, 2024 11:54 IST

आम आदमी पार्टी ने जारी की हरियाणा के उम्मीदवारों की दूसरी सूची

आम आदमी पार्टी में हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें 9 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। इससे पहले सोमवार को पार्टी ने 20 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया था।
SEPT 10, 2024 10:39 IST

अधिवक्ता मोहिनी हत्याकांड के सभी छह आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक महिला वकील को कथित तौर पर अगवा करने और उसकी हत्या करने के मामले में दो और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मामले में अब तक सभी छह आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।
SEPT 10, 2024 10:08 IST

इमरान की पार्टी के कई नेता गिरफ्तार

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के शीर्ष नेताओं को पुलिस ने नेशनल असेंबली के सत्र के बाद संसद भवन के बाहर से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। मीडिया में आयी खबरों में यह जानकारी दी गयी है। ‘डॉन’ अखबार ने पुलिस प्रवक्ता जावेद ताकी के हवाले से बताया कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के नेता बैरिस्टर गौहर अली खान, शेर अफजल खान मारवात और एडवोकेट शोएब शाहीन को इस्लामाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
SEPT 10, 2024 09:11 IST

महाराष्ट्र: ठाणे से पनवेल के बीच रेल यातायात प्रभावित

SEPT 10, 2024 09:07 IST

अजमेर में ट्रेन पलटाने की साजिश

अजमेर में एक बार फिर ट्रेन पलटाने की साजिश सामने आई है। यहां रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का एक क्विंटल किलो वजनी ब्लॉक मिला। यह घटना अजमेर में सराधना-बांगड़ ग्राम स्टेशन के बीच की की है। आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है।
SEPT 10, 2024 08:49 IST

दिल्ली के मदनपुर खादर इलाके में झुग्गी में लगी भीषण आग

दिल्ली में मदनपुर खादर इलाके के कंचन कुंज में कल देर रात एक झुग्गियों में आग लगने की घटना सामने आई है। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का कार्य शुरू किया गया।
SEPT 10, 2024 08:48 IST

गाजा पट्टी में इजरायली हमलों में 40 की मौत

गाजा में इजरायली हवाई हमले में 40 लोगों की मौत हो गई। करीब 60 लोगों के घायल होने की भी खबर हैं। यह जानकारी गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी ने साझा की।
SEPT 10, 2024 07:29 IST

बहराइच: वन विभाग की टीम ने पकड़ा पांचवा भेड़िया

SEPT 10, 2024 07:20 IST

हरियाणा चुनाव में उतरा नूंह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी


हरियाणा में नूंह हिंसा के आरोपी बिट्टू बजरंगी ने भी चुनाव में ताल ठोक दी है। जानकारी के मुताबिक, गौरक्षक बिट्टू बजरंगी उर्फ ​​राजकुमार पांचाल ने सोमवार को फरीदाबाद के एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है।
SEPT 10, 2024 05:55 IST

भाजपा यह नहीं समझती कि देश सबका है- राहुल गांधी

अमेरिका के वर्जीनिया में राहुल गांधी ने कहा, भाजपा यह नहीं समझती कि यह देश सबका है, भारत एक संघ है। संविधान में यह स्पष्ट रूप से लिखा है कि भारत एक संघ राज्य है, इतिहास, परंपरा संगीत और नृत्य यहां सबकुछ है। वे (भाजपा) कहते हैं कि यह एक संघ नहीं है, यह अलग है।
SEPT 10, 2024 05:53 IST

पंजाब के खन्ना में ‘आप' नेता की गोली मारकर हत्या

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता तरलोचन सिंह की सोमवार शाम लुधियाना जिले के खन्ना में कुछ अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। इकोलाहा गांव के निवासी सिंह (60) पर उस समय हमला हुआ जब वह अपने खेत से घर लौट रहे थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
SEPT 10, 2024 05:51 IST

एप्पल के सबसे बड़े इवेंट में iPhone 16 सीरीज लॉन्च

एप्पल ने अपने मेगा इवेंट it's glowtime" में आईफोन 16 सीरीज स्मार्टफोन को लॉन्च किया। इस सीरीज के तहत कंपनी ने आईफोन 16, आईफोन 16 प्लस, आईफोन 16 प्रो और आईफोन 16 प्रो मैक्स फोन को लॉन्च किया। कंपनी ने एप्पल वॉच 10 (Apple Watch Series 10) और नए एयरपॉड्स को भी लॉन्च किया।
SEPT 10, 2024 05:50 IST

आज से रूस दौरे पर NSA अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज से रूस दौरे पर हैं। इस दौरान वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे।