LIVE

Aaj Ki Taza Khabar: बिहार में आज प्रियंका-अखिलेश का दौरा, BSP सुप्रीमो मायावती आज 11 बजे करेंगी OBC भाईचारा मीटिंग

Piyush KumarUpdated Nov 1, 2025, 10:27 IST

आज देशभर में राजनीतिक हलचल तेज है। बसपा सुप्रीमो मायावती सुबह 11 बजे ओबीसी भाईचारा मीटिंग करेंगी। महाराष्ट्र में फर्जी वोटिंग विवाद को लेकर विपक्ष आज विरोध प्रदर्शन करेगा। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा बिहार में चुनावी रैलियां करेंगी। देश की निगाहें आज इन राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हैं, जो आगामी चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकती हैं।

Aaj Ki Taza Khabar
Aaj Ki Taza Khabar: बिहार में आज प्रियंका-अखिलेश का दौरा, BSP सुप्रीमो मायावती आज 11 बजे करेंगी OBC भाईचारा मीटिंग

आज देशभर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। मायावती ओबीसी भाईचारा मीटिंग करेंगी, महाराष्ट्र में फर्जी वोटिंग विवाद पर विपक्ष सड़कों पर उतरेगा, जबकि अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी बिहार में चुनावी प्रचार में जुटेंगे।

NOV 01, 2025 10:27 IST

बिहार चुनाव के प्रचार में शामिल होंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंन्त्री देवेंद्र फडणवीस आज बिहार चुनाव में करेंगे प्रचार। आज दिनभर फड़नवीस 6 सभा और 1 रोड शो करेंगे। पटना,सारण और सिवान में फड़नवीस सभा करेंगे तो वही मुजफ्फरपुर में रोड शो करेंगे।
NOV 01, 2025 07:19 IST

फर्जी वोटिंग विवाद को लेकर महाराष्ट्र में विरोध प्रदर्शन

महाराष्ट्र में फर्जी वोटिंग विवाद को लेकर आज विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। विपक्ष सरकार पर चुनावी गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।
NOV 01, 2025 07:19 IST

मायावती की आज OBC भाईचारा मीटिंग

बसपा सुप्रीमो मायावती आज सुबह 11 बजे ओबीसी भाईचारा मीटिंग करेंगी। इस बैठक में पार्टी के ओबीसी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है।
NOV 01, 2025 07:18 IST

बिहार दौरे पर प्रियंका और अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज बिहार में चुनावी दौरे पर रहेंगे। वे कई विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेंगे और पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं संबोधित करेंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी आज बिहार में चुनाव प्रचार करेंगी। वह बछवाड़ा और बेलदौर विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करेंगी और महागठबंधन प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगी।