LIVE

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID, दिल्ली मकान ढहने के हादसे मामले में इमारत का मालिक गिरफ्तार; पढ़ें- दिनभर की सभी बड़ी खबरों का अपडेट

Nitin AroraUpdated Jun 1, 2026, 22:18 IST

CBSE ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में तकनीकी खामियों को स्वीकार किया है। कई उत्तर पुस्तिकाओं के स्कैन और मूल्यांकन में गड़बड़ियां सामने आने के बाद संबंधित एजेंसी पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं, IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके बाद खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाला गया। किसी के घायल होने की खबर नहीं है। उधर, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा कि यदि सकारात्मक खबरों को पर्याप्त जगह नहीं मिलेगी तो युवा गलत प्रभावों का अनुसरण करने लगेंगे। उनका ‘कॉकरोच’ बयान चर्चा में है। इसके बाद IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को सचिन तेंदुलकर की तारीफ के बाद विराट कोहली का भी समर्थन मिला है।

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID, दिल्ली मकान ढहने के हादसे मामले में इमारत का मालिक गिरफ्तार; पढ़ें- दिनभर की सभी बड़ी खबरों का अपडेट
अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची CID, दिल्ली मकान ढहने के हादसे मामले में इमारत का मालिक गिरफ्तार; पढ़ें- दिनभर की सभी बड़ी खबरों का अपडेट

देश और खेल जगत में आज कई महत्वपूर्ण घटनाएं चर्चा में रहीं। CBSE ने ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम में तकनीकी खामियों को स्वीकार करते हुए संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई के संकेत दिए हैं। वहीं IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस की टीम बस में शॉर्ट सर्किट होने से खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालना पड़ा।

दूसरी ओर, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मीडिया से सकारात्मक खबरों को अधिक महत्व देने की अपील करते हुए कहा कि अन्यथा युवा गलत चीजों का अनुसरण करने लगेंगे। उनका यह बयान राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

खेल जगत में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में हैं। सचिन तेंदुलकर की सराहना के बाद अब विराट कोहली की ओर से भी उन्हें प्रोत्साहन मिलने की खबर सामने आई है, जिससे उनके क्रिकेट करियर को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

JUN 01, 2026 22:17 IST

दिल्ली के इमारत ढहने के हादसे के मामले में बिल्डिंग का मालिक गिरफ्तार

दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में शनिवार को ढही बहुमंजिला इमारत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी, जबकि आठ अन्य घायल हुए थे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी कर्मवीर उस इमारत का मालिक है, जो साकेत मेट्रो स्टेशन के पास सैदुलाजाब इलाके में शनिवार को ढह गई थी। इमारत में एक कोचिंग संस्थान, कैफे और विभिन्न कार्यालयों का संचालन किया जा रहा था। हादसे के समय इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर निर्माण कार्य भी जारी था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जांच के तहत कर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इमारत ढहने के बाद कई घंटों तक व्यापक बचाव अभियान चलाया गया।
JUN 01, 2026 19:20 IST

दिल्ली में नकली RO फिल्टर बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पुल प्रह्लादपुर में चल रही नकली RO फिल्टर फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी में Kent, Aquaguard और Havells के नाम पर बेचे जा रहे 2,932 नकली फिल्टर और ब्रांडिंग मशीनें बरामद की गई हैं। मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
JUN 01, 2026 19:17 IST

कोलकाता,: कथित हस्ताक्षर जालसाजी मामले में अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची CID

JUN 01, 2026 18:53 IST

हरिद्वार में ट्रक से टक्कर के बाद बस पलटी, राजस्थान के श्रद्धालु की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार में सप्तऋषि क्षेत्र के पास सोमवार सुबह एक डंपर ट्रक की टक्कर के बाद राजस्थान के तीर्थयात्रियों से भरी बस पलट गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में बस में सवार एक तीर्थयात्री की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह लगभग सवा सात बजे सप्तऋषि पुलिस चौकी के पास श्रीराम पंजाबी ढाबा के नजदीक हुआ, जब बस सर्विस लेन से हाईवे कट पर जा रही थी और तभी देहरादून से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने बताया कि बचाव दल और स्थानीय निवासियों ने फंसे हुए यात्रियों को बस से बाहर निकाला।
उन्होंने बताया कि घायलों में 30 महिलाएं, छह पुरुष और दो लड़कियां शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए हरिद्वार के जिला मेला अस्पताल और महिला अस्पताल ले जाया गया।
हरिद्वार के उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बताया कि घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई, जबकि बाकी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने हादसे में शामिल दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।
JUN 01, 2026 16:54 IST

राष्ट्रपति से सपत्नीक मिले नए CDS

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि अपनी पत्नी महालक्ष्मी सुब्रमणि के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राष्ट्रपति भवन में मिले। सोशल मीडिया X पर तस्वीर साझा कर इसके बारे में बताया।
JUN 01, 2026 15:43 IST

MP में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार

JUN 01, 2026 10:33 IST

शिक्षा समिति की अहम बैठक शुरू

शिक्षा मामलों की संसद की स्थाई समिति की बैठक शुरू । बैठक में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा सचिव, और NTA को बुलाया गया है। बैठक संसद परिसर में हो रही।
JUN 01, 2026 10:32 IST

दिल्ली: ITO में इंजीनियरिंग मंत्रालय की इमारत में लगी भीषण आग

राजधानी दिल्ली के व्यस्ततम इलाके आईटीओ (ITO) में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यहां स्थित पीडब्ल्यूडी (PWD) बिल्डिंग के पास इंजीनियरिंग मंत्रालय (Ministry of Engineering) की इमारत में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दूर से ही धुएं का गुबार देखा जाने लगा। दूसरी मंजिल पर भड़की आग, दमकल विभाग अलर्ट पर।
JUN 01, 2026 08:17 IST

सुवेंदु कैबिनेट का विस्तार आज, 35 नए मंत्री लेंगे शपथ

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पहली भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण के तीन सप्ताह बाद, राज्य को सोमवार को पूर्ण मंत्रिपरिषद मिलने जा रहा है। सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सुबह 11 बजे लोक भवन में आयोजित समारोह में कम से कम 35 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी।

संभावित सदस्यों में टीएमसी के पूर्व कद्दावर नेता अर्जुन सिंह, क्रिकेटर से राजनेता बने अशोक डिंडा, पूर्व राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता और भाजपा नेता एवं अभिनेत्री रूपा गांगुली शामिल हैं। ममता बनर्जी सरकार में पूर्व मंत्री रहे और बाद में भाजपा में शामिल हुए तापस रॉय को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद है।

नमें कुल्टी से दूसरी बार चुने गए विधायक अजय कुमार पोद्दार, फलाकाटा से दूसरी बार चुने गए विधायक दीपक बर्मन, सिलीगुड़ी से दूसरी बार चुने गए विधायक शंकर घोष और हबीबपुर से तीन बार चुने गए विधायक जॉयल मुर्मू शामिल हैं

13 कैबिनेट मंत्री लेंगे शपथ
3 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री लेंगे शपथ
19 राज्य मंत्री लेंगे शपथ

ये विधायक कैबिनेट मंत्री बन सकते हैं-

दीपक बर्मन (फलाकाटा)
तापस रॉय (मानिकतला)
डॉ. शंकर घोष (सिलीगुड़ी)
मनोज कुमार उरांव (कुमारग्राम)
अर्जुन सिंह (नोआपाड़ा)
गौरी शंकर घोष (मुर्शिदाबाद)
जगन्नाथ चट्टोपाध्याय (सूरी)
स्वपन दासगुप्ता (राशबिहारी)
डॉ. कल्याण चक्रवर्ती (खरदह)
डॉ. सारदवत मुखोपाध्याय (बिधाननगर)
अरूप कुमार दास (कांथी दक्षिण)
डॉ. अजय कुमार पोद्दार (कुल्टी)
दूध कुमार मंडल (मयूरेश्वर)
JUN 01, 2026 08:15 IST

मुखर्जी नगर के इंदिरा विहार में पीजी बिल्डिंग में लगी आग

राजधानी दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके के इंदिरा विहार स्थित एक पीजी बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। पीजी में आग लगने से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। समय रहते सभी को बाहर निकाला गया आग चार मंजिला इमारत में लगी और देखते ही देखते तीन फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। फायर विभाग को रात 10 बजकर 29 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर रवाना की गईं। जानकारी के मुताबिक, ग्राउंड फ्लोर पर रखे इलेक्ट्रिक सामान में आग लगी थी।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की घटना में एक छात्रा मामूली रूप से घायल। घायल छात्र को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में रेफर किया गया। मौके पर मुखर्जी नगर पुलिस, फायर ब्रिगेड और CATS की टीमें मौजूद रहीं। जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग,मामले की जांच जारी है।
JUN 01, 2026 08:14 IST

आगरा फायरिंग मामले में दो आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

आगरा के भिलावली गांव में फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रविवार रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। जगनेर रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी शिवकुमार उर्फ भोला घायल हो गया, जबकि दूसरा आरोपी संदीप उर्फ ससिया को भागते समय दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा, एक बंदूक और बाइक बरामद की है। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
JUN 01, 2026 08:13 IST

महाकाल मंदिर में हिडन कैमरा वाले स्मार्ट ग्लास पहनकर घूमते पकड़े गए 3 युवक

उज्जैन के महाकाल मंदिर में स्मार्ट ग्लास पहनकर तीन युवक घूम रहे थे। जिनकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें जांच के लिए रोक लिया। जांच में पता चला कि उनके चश्मों में कैमरा युक्त रिकॉर्डिंग डिवाइस लगी थी। युवकों ने खुद को कंटेंट क्रिएटर बताया और दावा किया कि उन्होंने मंदिर परिसर में कोई रिकॉर्डिंग नहीं की है। पूछताछ और प्रारंभिक जांच के बाद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें छोड़ दिया। इस घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और रिकॉर्डिंग उपकरणों से जुड़े नियमों के पालन को लेकर फिर चर्चा शुरू हो गई है।
JUN 01, 2026 08:13 IST

अलीगढ़ में दरोगा के साथ मारपीट, 4 आरोपी गिरफ्तार

अलीगढ़ में रविवार को अहिल्याबाई होल्कर जयंती के दौरान कुछ युवकों ने सासनीगेट चौराहे पर सड़क जाम कर बाइक और ट्रैक्टर से स्टंटबाजी की। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो युवकों ने एक दरोगा से हाथापाई कर उनकी वर्दी फाड़ दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। सूचना मिलने पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा कर लिया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
JUN 01, 2026 08:13 IST

कॉकरोच जनता पार्टी पर सुनवाई

कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ दायर याचिका पर एक जून को सुप्रीम कोर्ट की अवकाश कालीन पीठ सुनवाई करेगी।
JUN 01, 2026 08:13 IST

शिक्षा समिति की आज अहम बैठक

संसद की शिक्षा समिति की आज अहम बैठक: पेपर लीक और NTA/NEET से संबंधित मामलों की रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए संसद की शिक्षा मामलों की समिति की बैठक 1 जून को सुबह 10 बजे बुलाई गई है।
JUN 01, 2026 08:13 IST

BJP की अहम बैठक

PM आवास पर BJP की अहम बैठक, अमित शाह, नितिन नवीन,राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा बैठक में मौजूद, राज्य सभा चुनाव की रणनीति पर मंथन
JUN 01, 2026 08:11 IST

CBSE ने मानी डिजिटल मूल्यांकन में गड़बड़ी, एजेंसी पर कार्रवाई की तैयारी

CBSE ने पहली बार ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम में आई तकनीकी खामियों को स्वीकार किया है। बोर्ड अधिकारियों के मुताबिक कई छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के स्कैन धुंधले मिले और कुछ मामलों में उत्तर पुस्तिकाओं के मिलान में भी गड़बड़ियां सामने आईं। अब इस सिस्टम को संभालने वाली एजेंसी पर जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। मामले को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता बढ़ गई है, जबकि CBSE ने सुधारात्मक कदम उठाने का भरोसा दिया है।
JUN 01, 2026 08:11 IST

IPL फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस टीम बस में शॉर्ट सर्किट, खिलाड़ियों को तुरंत निकाला गया

IPL 2026 फाइनल के बाद गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को उस समय मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ा जब उनकी टीम बस में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। बस से धुआं निकलने के बाद खिलाड़ियों और स्टाफ को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना अहमदाबाद में होटल लौटते समय हुई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
JUN 01, 2026 08:11 IST

‘युवा कॉकरोच का पीछा करने लगेंगे’, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन का मीडिया पर बड़ा बयान

उपराष्ट्रपति C.P. Radhakrishnan ने मीडिया से सकारात्मक खबरों को अधिक महत्व देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि समाज की उपलब्धियों और प्रेरणादायक खबरों को पर्याप्त जगह नहीं मिलेगी तो युवा गलत दिशा में प्रभावित हो सकते हैं। ‘कॉकरोच’ टिप्पणी को लेकर उनका बयान अब सो
JUN 01, 2026 08:11 IST

सचिन के बाद विराट का भी मिला साथ, वैभव सूर्यवंशी को मिला बड़ा सरप्राइज

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से सुर्खियों में आए युवा बल्लेबाज Vaibhav Sooryavanshi को अब क्रिकेट जगत के दिग्गजों का समर्थन मिल रहा है। सचिन तेंदुलकर की तारीफ मिलने के बाद वैभव की मुलाकात विराट कोहली से भी हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक IPL फाइनल के बाद विराट ने युवा खिलाड़ी से बातचीत की, जिसके बाद क्रिकेट फैंस के बीच इस पल की काफी चर्चा हो रही है। वैभव को भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ सितारा माना जा रहा है।