LIVEआज की ताजा खबर: सोनम वांगचुक के भाषण का मकसद हिंसा फैलाना नहीं, बल्कि उसे खत्म करना था, पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) आज का मौसम, शीतलहर दिल्ली, दिल्ली का मौसम, पीएम मोदी, ट्रंप, विराट कोहली, पीएम मोदी के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किया है,जिसमें अमेरिका को उन इंटरनेशनल संगठनों, समझौतों और संधियों से बाहर निकलने का निर्देश दिया गया है, जो अमेरिका के 'हितों के खिलाफ' हैं. ट्रंप प्रशासन ने 'अमेरिका फर्स्ट' नीति को आगे रखते हुए भारत और फ्रांस के नेतृत्व वाले इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) सहित 66 वैश्विक संस्थाओं से हटने की घोषणा की है।

आज की ताजा खबर: सोनम वांगचुक के भाषण का मकसद हिंसा फैलाना नहीं, बल्कि उसे खत्म करना था, पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taaja Khabar), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़) आज का मौसम, शीतलहर दिल्ली, दिल्ली का मौसम, पीएम मोदी, ट्रंप, विराट कोहली, पीएम मोदी के मुख्य समाचार (Aaj Ke Mukhya Samachar) LIVE: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने इस दौरे के दौरान, श्री नड्डा पार्टी की प्रदेश इकाई की कोर कमेटी की बैठक करेंगे और कई जिला स्तरीय पार्टी नेताओं से बातचीत करेंगे। वे भाजपा डॉक्टर्स सेल के सदस्यों से भी मिलेंगे। आज कई संगठनात्मक बैठकें निर्धारित हैं, जिनमें वे भाजपा कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर की जानकारी लेंगे और आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। श्री नड्डा कल अपने मंत्रालय से संबंधित आधिकारिक बैठकों में भाग लेंगे।
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने जल्दबाजी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया। ट्रंप ने पहले पेट्रो को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी थी, लेकिन अब फोन पर बातचीत अच्छी रही और व्हाइट हाउस में मीटिंग का न्योता दिया। यह घटना दिखाती है कि ट्रंप की सख्त नीति से कोलंबिया के राष्ट्रपति डर गए हैं।
बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी रही। दिन का तापमान कम रहा। पालम और लोधी रोड पर शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी का स्तर 100 से 78 प्रतिशत के बीच रहा।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक मेमोरेंडम पर हस्ताक्षर किया है,जिसमें अमेरिका को उन इंटरनेशनल संगठनों, समझौतों और संधियों से बाहर निकलने का निर्देश दिया गया है, जो अमेरिका के 'हितों के खिलाफ' हैं. ट्रंप प्रशासन ने 'अमेरिका फर्स्ट' नीति को आगे रखते हुए भारत और फ्रांस के नेतृत्व वाले इंटरनेशनल सोलर अलायंस (ISA) सहित 66 वैश्विक संस्थाओं से हटने की घोषणा की है।
सोनम वांगचुक के भाषण का मकसद हिंसा फैलाना नहीं, बल्कि उसे खत्म करना था : पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट को बताया
जेल में बंद जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे आंगमो ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उनके पति के भाषण का मकसद हिंसा फैलाना नहीं, बल्कि उसे खत्म कराना था, और उन्हें अपराधी दिखाने के लिए तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा जा रहा है। गीतांजलि ने शीर्ष अदालत को यह भी बताया कि वांगचुक को उनकी हिरासत के पूरे आधार नहीं बताए गए और उन्हें हिरासत के खिलाफ संबंधित प्राधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखने का सही मौका नहीं दिया गया। इस मामले में सुनवाई अधूरी रही और 12 जनवरी को जारी रहेगी। लद्दाख के लिए राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर हिंसक विरोध प्रदर्शनों के दो दिन बाद वांगचुक को 26 सितंबर 2025 को कड़े राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत हिरासत में लिया गया था। इस विरोध प्रदर्शनो में केंद्र शासित प्रदेश में चार लोग मारे गए और 90 अन्य घायल हो गए थे। सरकार ने उन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। रासुका केंद्र और राज्यों को व्यक्तियों को ऐसे काम करने से रोकने के लिए हिरासत में लेने का अधिकार देता है जो देश की रक्षा के लिए हानिकारक हों। अधिकतम हिरासत की अवधि 12 महीने है, हालांकि इसे पहले भी वापस लिया जा सकता है।
मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ अभयारण्य में बाघ के शावक का शव मिला
मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मादा बाघ शावक का शव मिला है। वन विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वन विभाग को प्रारंभिक तौर पर आशंका है कि शावक की मौत किसी अन्य जंगली जानवर से संघर्ष के कारण हुई। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को गश्त के दौरान बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य के ताला वन परिक्षेत्र के अंतर्गत काथली बीट में मादा बाघ शावक का शव मिला। बांधवगढ़ के फील्ड डायरेक्टर अनुपम सहाय ने बताया कि गश्ती दल को बुधवार को काठली बीट के आरएफ-331 डिब्बे में सात-आठ महीने की उम्र के शावक का शव मिला।
प्रारंभिक जांच में मौत का संभावित कारण किसी अन्य जंगली जानवर से संघर्ष माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। शव का पंचनामा तैयार कर स्थल को सुरक्षित किया गया। सभी कानूनी और तकनीकी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव का नियमानुसार निपटान कर दिया गया।
बांधवगढ़ बाघ अभयारण्य प्रशासन ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है और वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गश्त जारी है।
पश्चिम बंगाल में ऐसे लोगों को SIR की सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से पेश नहीं होना होगा
पश्चिम बंगाल के वो मतदाता जो छात्र हैं, या फिर निजी नौकरी या इलाज के चलते राज्य से बाहर हैं उन्हें SIR की सुनवाई के लिए फिजकली पेश नहीं होना होगा। इसकी जगह उनका कोई भी रिश्तेदार ERO के दफ्तर में जा सकता है, 13 में से कोई एक दस्तावेज दे सकता है। रिश्तेदार के पास उस मतदाता से रिश्तेदारी साबित करने वाला पहचान पत्र होना चाहिए। पश्चिम बंगाल के वो मतदाता जिनकी जुड़ी जानकारी में लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी मिली है या वो अपने पते पर नहीं मिले और वो स्टडी, इलाज या नौकरी की वजह से दूसरे देश में हैं उन्हें भी व्यक्तिगत पेशी से छूट मिली है। साथ ही सरकारी कर्मचारी, भारतीय सेना और केंद्रीय अर्ध सैनिक बलों से जुड़े हुए जवानों के साथ ही पीएसयू से जुड़े केंद्रीय कर्मचारी जो काम के सिलसिले में प. बंगाल से बाहर हैं, SIR के दौरान वो अपने पते पर मौजूद नहीं मिले या फिर उनके दस्तावेजों में कोई कमी मिली है उन्हें भी व्यक्तिगत पेशी से छूट मिली है।
अब कभी अलग नहीं होंगे...राज ठाकरे के साथ हाथ मिलाने पर बोले उद्धव ठाकरे
शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को कहा कि वे और उनके चचेरे भाई, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे, जिन्होंने नगर निगम चुनावों से पहले गठबंधन किया है, कभी अलग नहीं होंगे। उद्धव ठाकरे ने पीटीआई को दिए एक साक्षात्कार में कहा, जब तक हम साथ नहीं आए थे, लोग हमसे पूछते थे कि हम साथ क्यों नहीं आ रहे हैं। अब वे पूछ रहे हैं कि हम साथ क्यों आए हैं और कब तक साथ रहेंगे। उन्होंने कहा कि इन बातों का कोई महत्व नहीं है। हमने बहुत सोच-विचार और समझ के बाद गठबंधन किया है। अब हम कभी अलग नहीं होंगे और एकजुट रहेंगे। लगभग दो दशकों में पहली बार राजनीतिक रूप से एक साथ आते हुए, उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने पिछले महीने मुंबई और महाराष्ट्र के 28 अन्य नगर निगमों में 15 जनवरी को होने वाले चुनावों से पहले गठबंधन की घोषणा की थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या राजनीतिक नेता उद्धव ठाकरे, उत्साही फोटोग्राफर उद्धव ठाकरे से अधिक महत्वपूर्ण हैं, तो शिवसेना-यूबीटी नेता ने कहा, मैं मूल रूप से एक कलाकार हूं। मैं एक कार्टूनिस्ट (शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे) का पुत्र हूं। आप कलाकृति खरीद सकते हैं, लेकिन कला नहीं खरीद सकते।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आई-पैक निदेशक के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान सबूत अपने साथ ले गईं : ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने आरोप लगाया कि कथित कोयला तस्करी से जुड़े धनशोधन मामले में आई-पैक के निदेशक प्रतीक जैन के कोलकाता स्थित आवास में उसकी छापेमारी के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री जबरन इमारत में दाखिल हो गईं और दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित अहम सबूत अपने साथ ले गईं। संघीय जांच एजेंसी ने एक बयान में आरोप लगाया कि ममता बनर्जी साल्ट लेक स्थित आई-पैक कार्यालय भी पहुंच गईं और उन्होंने, उनके सहयोगियों और राज्य पुलिस ने जबरन मौके से दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हटा दिए। ईडी ने बताया कि उसका धनशोधन का मामला सीबीआई द्वारा 2020 में अनूप मांझी उर्फ लाला के नेतृत्व वाले कोयला तस्करी गिरोह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर आधारित है। उसने बताया कि इसके तहत पश्चिम बंगाल के छह और दिल्ली के चार सहित कुल 10 परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। सीबीआई का आरोप है कि इस गिरोह ने ईस्टर्न कोल्डफिल्ड की खदानों और पश्चिम बर्धमान जिले के कोयला क्षेत्रों से कोयले का अवैध रूप से खनन किया और उसकी तस्करी की।
तौकीर रजा के बेटे के खिलाफ दूसरा मामला दर्ज
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के एक नेता के बेटे के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि उसने कथित तौर पर अपनी कार से एक बस में टक्कर मार दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरमान रज़ा खान (30) के खिलाफ यह दूसरी प्राथमिकी है, जिस पर आरोप है कि दुर्घटना के बाद उसकी कार से कुछ ‘क्रिस्टल मेथ’ मिली थी, जो एक गैर-कानूनी मादक पदार्थ है । पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार देर रात बरेली निवासी तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा खान (30) अपनी कार से बरेली की ओर जा रहे थे, इनकी कार थाना तिलहर अंतर्गत कछियानी खेड़ा मंदिर के पास पहुंची तभी आगे चल रही रोडवेज बस में इनकी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, परंतु कार की पुलिस द्वारा तलाशी लेने के दौरान एक बैग में रखा आधा ग्राम मादक पदार्थ बरामद हुआ था। उन्होंने बताया कि इसी मामले में बुधवार शाम को सीतापुर डिपो के बस चालक शिवेंद्र पांडे ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि उनकी बस हरिद्वार जा रही थी मंदिर के पास भीड़भाड़ होने के चलते वह अपनी बस को धीमी गति से चला रहा था तभी पीछे से आई कार ने बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिसके चलते बस का काफी नुकसान हुआ है। इसमें कहा गया है कि कार फरमान चला रहा था।
Air India को निजीकरण के बाद मिला अपना पहला लाइन फिट ड्रीमलाइनर विमान
टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने निजीकरण के बाद अपना पहला बोइंग 787-9 विमान प्राप्त कर लिया है। टाटा समूह ने जनवरी 2022 में सरकार से विमानन कंपनी का स्वामित्व हासिल किया था। यह एयर इंडिया के लिए विशेष रूप से विनिर्मित या ‘लाइन फिट’ पहला ड्रीमलाइनर विमान भी है। सामान्य तौर पर, लाइन फिट का अर्थ किसी विशेष विमानन कंपनी के लिए विशेष रूप से विनिर्मित विमान से होता है।
ममता पहुंचीं जैन के घर, शुभेंदु अधिकारी ने ईडी की जांच में ‘दखल' बताया
पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आईपीएसी प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर जाने को “असंवैधानिक” और केंद्रीय एजेंसी की जांच में “सीधा हस्तक्षेप” करार दिया।
केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी के दौरान बनर्जी द्वारा जैन के आवास पर जाने की निंदा करते हुए शुभेंदु ने कहा कि ईडी को इस संबंध में कानून के अनुसार मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता अधिकारी ने लाउडन स्ट्रीट स्थित जैन के आवास पर ईडी की छापेमारी के दौरान मुख्यमंत्री के वहां पहुंचने के बाद संवाददाताओं से कहा, “मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री और कोलकाता पुलिस आयुक्त का वहां जाना अनैतिक, असंवैधानिक और केंद्रीय एजेंसी की जांच में सीधा हस्तक्षेप है।”
देश के कई अदालतों को मिली बम से उड़ाने की धमकी
पटना हाईकोर्ट, सहित देश के कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली।
ChakraViewWithSumitAwasthi
भगवंत मान ने आतिशी को ‘निशाना बनाने' के लिए भाजपा की आलोचना की
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा पर आरोप लगाया कि पार्टी आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी को सिख गुरु तेग बहादुर के बारे में उन कथित टिप्पणियों के लिए निशाना बना रही है, जो उन्होंने ‘कभी की ही नहीं थी’।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमेशा से पंजाब विरोधी और सिख विरोधी होने का आरोप लगाते हुए मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आज फिर उसका पंजाब और सिख विरोधी चेहरा सामने आया है, जब उन्होंने आतिशी जी के वीडियो में, जो लफ्ज उन्होंने बोले ही नहीं थे, उनमें गुरु साहिब का नाम जोड़कर गुरु साहिब का अपमान किया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस शर्मनाक हरकत पर भाजपा को सिख समुदाय और पंजाबियों से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा हमेशा धर्म और नफरत की राजनीति करती रही है, लेकिन उनकी यह राजनीति पंजाब में नहीं चलेगी।’’
आज की ताजा खबर: दिल्ली में कड़ाके की ठंड
बुधवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी रही। दिन का तापमान कम रहा। पालम और लोधी रोड पर शीतलहर की स्थिति दर्ज की गई। अगले कुछ दिनों तक भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी का स्तर 100 से 78 प्रतिशत के बीच रहा।
आज की ताजा खबर: ट्रंप ने कोलंबिया के राष्ट्रपति से की बात
कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने जल्दबाजी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन किया। ट्रंप ने पहले पेट्रो को सैन्य कार्रवाई की धमकी दी थी, लेकिन अब फोन पर बातचीत अच्छी रही और व्हाइट हाउस में मीटिंग का न्योता दिया। यह घटना दिखाती है कि ट्रंप की सख्त नीति से कोलंबिया के राष्ट्रपति डर गए हैं।
आज की ताजा खबर: जेपी नड्डा का आज बंगाल दौरा
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज से पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अपने इस दौरे के दौरान, श्री नड्डा पार्टी की प्रदेश इकाई की कोर कमेटी की बैठक करेंगे और कई जिला स्तरीय पार्टी नेताओं से बातचीत करेंगे। वे भाजपा डॉक्टर्स सेल के सदस्यों से भी मिलेंगे। आज कई संगठनात्मक बैठकें निर्धारित हैं, जिनमें वे भाजपा कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर की जानकारी लेंगे और आगामी चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। श्री नड्डा कल अपने मंत्रालय से संबंधित आधिकारिक बैठकों में भाग लेंगे।