भारत बंद: दार्जिलिंग में 'भारत बंद' को लेकर टीएमसी सदस्यों और ट्रेड यूनियन नेताओं के बीच झड़प, यहां देखें सभी अपडेट
श्रमिक संगठनों की हड़ताल, केरल में पूर्ण बंद
केंद्र सरकार की कथित श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल के कारण केरल में दुकानें, कार्यालय एवं स्कूल बंद रहे, सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे और सड़कें सुनसान रहीं। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) शासित राज्य के शहरों, कस्बों और गांवों में हड़ताल का व्यापक असर देखा गया। राज्य की सड़कों पर केवल निजी वाहन ही दिखाई दिए और कई जगहों पर लोग बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर फंस गए। कई इलाकों में पुलिसकर्मी उनकी मदद के लिए पहुंचे और उन्हें सरकारी वाहनों से अस्पतालों सहित उनके गंतव्यों तक पहुंचाया गया।हरियाणा में कुछ स्थानों पर रोडवेज बसों की सेवा प्रभावित
नयी श्रम संहिता और निजीकरण के विरोध में श्रमिक संघों द्वारा बुधवार को आहूत 24 घंटे की राष्ट्रव्यापी हड़ताल की वजह से हरियाणा में कुछ स्थानों पर रोडवेज बसों की सेवा प्रभावित हुई। हिसार, भिवानी, कैथल और कुरुक्षेत्र जैसे स्थानों पर राज्य परिवहन बसों की सामान्य आवाजाही प्रभावित हुई। रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में बस अड्डों पर धरना दिया।भुवनेश्वर में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने किया विरोध प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग के नक्सलबाड़ी में 'भारत बंद' को लेकर टीएमसी सदस्यों और ट्रेड यूनियन नेताओं के बीच झड़प
यूपी बॉर्डर से लेकर मोतिहारी बॉर्डर तक नेशनल हाइवे पर चक्का जाम
यूपी बॉर्डर से लेकर मोतिहारी बॉर्डर तक नेशनल हाइवे पर चक्का जाम है, पुलिस ने लोगों की परेशानियों को देखते हुए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर एक्शन लेना किया शुरू...भारत बंद को UP के एक लाख से ज्यादा बिजली कर्मियों का समर्थन
आज भारत बंद के तहत देशभर के बिजली कर्मी भी सांकितिक हड़ताल पर हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश के 1 लाख से अधिकर कर्मचारी और संविदाकर्मी भी शामिल हैं। हालांकि इस दौरान बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं होगा। जानबूझकर बिजली काटने वाले कर्मचारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने की बात कही गई है।चेन्नई में वामपंथी दलों ने 'भारत बंद' के आह्वान पर गिंडी में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया
पुडुचेरी में दुकानें बंद, निजी बस, ऑटो सड़कों से नदारद दिखे
केंद्र सरकार की चार नयी श्रम संहिताओं सहित कथित श्रमिक विरोधी नीतियों के विरोध में 10 श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल के कारण बुधवार को पुडुचेरी में निजी बसें, ऑटो और टेंपो सड़कों से नदारद दिखे। निजी स्कूलों के प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर छुट्टी की घोषणा की, जबकि दुकानें, प्रतिष्ठान्न, सब्जी एवं मछली बाजार बंद रहे। श्रम संगठनों की मांगों में चार श्रम संहिताओं को खत्म करना, ठेका प्रणाली समाप्त करना, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का निजीकरण बंद करना तथा न्यूनतम मजदूरी को बढ़ाकर 26,000 रुपये प्रति माह करना शामिल है।वामपंथी दलों के यूनियनों के कार्यकर्ताओं और कोलकाता पुलिस के बीच जुबानी जंग
केरल के कोझिकोड में 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा आहूत 'भारत बंद' का प्रभाव
केरल के कोट्टायम में दुकानें और शॉपिंग मॉल बंद रहे
'किसान और ग्रामीण मजदूर भी इस बंद में साथ आएंगे'
ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की सदस्य अमरजीत कौर ने बताया कि किसान और ग्रामीण मजदूर भी इस बंद में साथ आएंगे। यूनियनों का कहना है कि यह हड़ताल सरकार की नीतियों के खिलाफ एक बड़ा कदम है, जो मजदूरों और किसानों के हक छीन रही हैं।जादवपुर में बस चालक सुरक्षा के लिए हेलमेट पहने हुए हैं
बिहार बंद के दरम्यान बंद समर्थकों ने रेल और सड़क परिचालन को रोकने की कोशिश की
ट्रेड यूनियन के हड़ताल के समर्थन एवं मतदाता पुनरीक्षण के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने बिहार बंद के दरम्यान बंद समर्थकों ने जहानाबाद में रेल और सड़क परिचालन को रोकने की कोशिश की, बंद के दौरान जहानाबाद में बंद समर्थकों ने अहले सुबह बत्तीस भावरियां के समीप किया एनएच-83 को किया और सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी। बंद समर्थकों ने जहानाबाद कोर्ट रेलवे स्टेशन पर पटना गया पैसेंजर ट्रेन को भी रोककर नारेबाजी कीराजद की छात्र शाखा के सदस्यों ने जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर रेल की पटरियां जाम कर दीं
भारतीय मजदूर संघ आज आम हड़ताल में नहीं लेगा भाग
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने मंगलवार को कहा कि वह 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों और उनके सहयोगी महासंघों के मंच द्वारा नौ जुलाई को आहूत राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में भाग नहीं लेगा। एक बयान के अनुसार, बीएमएस ने कहा है कि कुछ श्रमिक संगठनों ने श्रम संहिताओं को लागू करने की सरकार की योजना के विरोध में बुधवार को हड़ताल पर जाने का फैसला किया है लेकिन वह इस आंदोलन में भाग नहीं ले रहा है। बीएमएस ने कहा है कि सरकार ने श्रम संहिताओं में बदलाव करने के उसके सुझाव पर ध्यान दिया है तथा श्रमिकों के हित में ऐसे और सुधारात्मक कदम उठाने के लिए भी तैयार है। बीएमएस ने यह भी कहा कि यह विरोध राजनीति से प्रेरित है।भारत बंद 9 जुलाई 2025 लाइव: इन संगठनों का भी मिल सकता है भारत बंद में समर्थन
संयुक्त किसान मोर्चा जैसे किसान समूह, ग्रामीण कर्मचारी संघ, रेलवे; NMDC लिमिटेड और स्टील उद्योग के सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारी भी भारत बंद में अपना समर्थन दे सकते है।भारत बंद 9 जुलाई 2025 लाइव: जानें भारत बंद में कौन कौन शामिल?
9 जुलाई को देशभर में भारत बंद का आह्वान किया गया है। आइए जानते है कि इसमें भाग लेने वाले संगठन कौन-कौन से है। इसमें अखिल भारतीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC), भारतीय ट्रेड यूनियनों का केंद्र (CITU), हिंद मजदूर सभा (HMS), स्व-नियोजित महिला संघ (SEWA), लेबर प्रोग्रेसिव फेडरेशन (LPF), यूनाइटेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (UTUC)।भारत बंद 9 जुलाई 2025 लाइव: 25 करोड़ से ज्यादा मजदूरों के हड़ताल में शामिल होने की उम्मीद
भारत बंद 9 जुलाई 2025 लाइव: ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस की अमरजीत कौर ने कहा कि हड़ताल में 25 करोड़ से ज्यादा मजदूरों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। देश भर में किसान और ग्रामीण मजदूर भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे।भारत बंद 9 जुलाई 2025 लाइव: श्रमिक फोरम मंच ने भारत बंद के लिए कई आरोप
भारत बंद 9 जुलाई 2025 लाइव:भारत बंद का आह्वान करने वाले फोरम ने आरोप लगाया है कि आर्थिक नीतियों के कारण बेरोजगारी बढ़ रही है, आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ रही हैं, मजदूरी घट रही है और शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी नागरिक सुविधाओं पर सामाजिक क्षेत्र के खर्च में कमी आ रही है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ये सभी कारक गरीबों, निम्न आय वर्ग और मध्यम वर्ग के लिए बढ़ती असमानता और पीड़ा का कारण बन रहे हैं।भारत बंद 9 जुलाई 2025 लाइव: ट्रेड यूनियनों कई बार कर चुके है भारत बंद
भारत बंद 9 जुलाई 2025 लाइव: ट्रेड यूनियनों द्वारा इसी तरह की देशव्यापी हड़तालें कई मौकों पर देखी गईं, जिनमें 26 नवंबर, 2020, 28-29 मार्च, 2022, पिछले साल 16 फरवरी शामिल हैं।भारत बंद 9 जुलाई 2025 लाइव: क्या भारत बंद के दौरान स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे?
कल भारत बंद के कारण राज्यों ने अभी तक स्कूलों और कॉलेजों के लिए कोई अवकाश अधिसूचना जारी नहीं की है और उनके खुले रहने की उम्मीद है।भारत बंद 9 जुलाई 2025 लाइव: जानें किसने किया 'भारत बंद' का आह्वान?
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और सहयोगियों के एक समूह ने सरकार की मजदूर विरोधी, किसान विरोधी और राष्ट्र विरोधी कॉर्पोरेट समर्थक नीतियों का विरोध करने के लिए भारत बंद का आह्वान किया है।संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 1497 छात्र सम्मानित, उपराष्ट्रपति ने कहा- भारतीय ज्ञान परंपरा को नई पीढ़ी से जोड़ना जरूरी
छह घंटे में बीजेपी की तीन प्रेस कॉन्फ्रेंस, विपक्ष के प्रदर्शन के बीच संबित से सुधांशु और प्रदीप तक ने संभाला मोर्चा
पंजाब CM भगवंत मान के कैंप ऑफिस में CBI की रेड, OSD राजबीर घुमन समेत 6 पर FIR, 8 ठिकानों पर छापेमारी
सुप्रीम कोर्ट में तीसरी महिला जज की नियुक्ति, जस्टिस सुनीता अग्रवाल समेत 3 नए जजों ने ली शपथ, कुल संख्या बढ़कर हुई 37
'मोदी-शाह, मोहन भागवत और CEC पर होगी देशद्रोह की कार्रवाई', ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर राहुल गांधी ने खोला मोर्चा, धरना जारी
© 2026 Times Horizon Private Limited
