New Railway Division: जम्मू में बनेगा नया रेलवे डिवीजन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, J&K को होगा बंपर फायदा

New Railway Division: जम्मू में सरकार ने नया रेलवे डिवीजन बनाने का फैसला किया है। पीएम मोदी जम्मू रेलवे डिवीजन का उद्घाटन 6 जनवरी को करेंगे। सरकार के इस फैसले से इलाके के लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जम्मू में रेलवे बनाएगी नया डिवीजन
  • पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
  • जम्मू कश्मीर के लोगों के लिए बड़ा ऐलान

New Railway Division: जम्मू कश्मीर को मोदी सरकार ने बड़ी तोहफा दिया है। भारतीय रेलवे ने जम्मू में नया रेलवे डिवीजन बनाने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से जम्मू क्षेत्र में रेलवे के विकास में और तेजी आएगी। इसके साथ ही फिरोजपुर डिवीजन पर भार कम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जनवरी को वर्चुअली डिविजनल रेलवे मैनेजर यानि कि DRM कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

End of Feed