Saharanpur Railway Station: सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला, पुराना क्रॉसिंग पुल ट्रैक पर गिरा

पुल के गिरने से ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनों की पावर सप्लाई के लिए उपयोग में आने वाली ओवरहेड वायर क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि एक पुराना रेलवे लाइन क्रॉसिंग पुल क्रेन से हटाते समय अचानक ट्रैक पर गिर गया।यह घटना उस समय हुई जब प्लेटफॉर्म नंबर 4 से 5 और 6 की ओर जाने वाले पुराने और जर्जर हो चुके फुटओवर ब्रिज को हटाने का कार्य चल रहा था। पुल को दो भारी क्रेनों की मदद से उतारा जा रहा था, लेकिन क्रेन अचानक उसका वजन सहन नहीं कर पाई और पुल सीधे ट्रैक पर आ गिरा।

SAHARANPUR RAILWAY STATION

सहारनपुर रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो)

स्टेशन पर ट्रेनों को पानी सप्लाई करने वाली पाइपलाइन भी टूट गई, जिससे पानी की आपूर्ति भी बाधित हो गई है। हादसे के बाद ट्रैक करीब एक घंटे तक बंद रहा।

End of Feed