असम में बाढ़ का कहर और गहराया: 5 और लोगों की मौत, 3.63 लाख से ज्यादा प्रभावित, राहत-बचाव में उतरी सेना

बाढ़ का असर राज्य के बिस्वनाथ, कछार, चराइदेव, चिरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, गोलाघाट, जोरहाट, कामरूप, कामरूप महानगर, कार्बी आंगलोंग, नगांव, शिवसागर, तिनसुकिया और उदालगुड़ी जिलों में देखा जा रहा है।इसके साथ ही कई गांवों का संपर्क मुख्य सड़कों से कट गया है और हजारों परिवार सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर हुए हैं।

गुवाहाटी: असम में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ की स्थिति को बेहद गंभीर बना दिया है। सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में जलस्तर बढ़ने के साथ हालात और बिगड़ गए। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के मुताबिक, 15 जिलों के 3.63 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, जबकि पांच और लोगों की मौत होने से इस साल बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। हालात को देखते हुए सेना को भी राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और जिला प्रशासन संयुक्त रूप से फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे हैं।

Assam flood situation।

असम में बाढ़ से हालात बेकाबू। (फोटो- PTI)

पांच और मौतों से बढ़ी चिंता

ASDMA के अनुसार, जोरहाट जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से दो पुरुषों और दो बच्चियों की मौत हुई है। वहीं कार्बी आंगलोंग जिले में एक व्यक्ति की जान चली गई। इसके अलावा चराइदेव और कार्बी आंगलोंग जिलों से एक-एक व्यक्ति के लापता होने की भी सूचना है। अधिकारियों का कहना है कि लापता लोगों की तलाश लगातार जारी है।

End of Feed