छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर 1 जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें 4 नक्सली ढेर हो गए हैं वहीं 1 जवान भी शहीद हुआ है।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावितअबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई इसकी शुरुआत उस वक्त हुई जब नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। चार जिलों की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी।मुठभेड़ में 4 नक्सली ढेर हो गए हैं वहीं 1 जवान भी शहीद हुआ है, चारों के शव को पुलिस ने बरामद कर लिया है इस गोलीबारी में दंतेवाड़ा डीआरजी का जवान सन्नू कारम शहीद हो गया है, नक्सलियों के पास से AK 47 और SLR जैसे ऑटोमेटिक हथियार मिले हैं।

naxal attack

अबूझमाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सली मुठभेड़ (फाइल फोटो)

पुलिस को सूचना मिली थी कि अबूझमाड़ के जंगल में नक्सलियों का डेरा है इस सूचना के बाद नारायणपुर, दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ की संयुक्त पार्टी अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी।

End of Feed