गुजरात में कितनी है शेरों की संख्या? दो साल में 322 की हुई मौत; सरकार ने बताया एक-एक आंकड़ा

Lion Population in Gujarat: गुजरात के वन मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने विधानसभा को सूचित किया कि गत दो वर्षों के दौरान राज्य में कुल 322 शेरों की मौत हुई है, जिनमें से 64 की मौत अप्राकृतिक कारणों से हुई है।

Lion Population in Gujarat: गुजरात के वन मंत्री अर्जुन मोढवाडिया ने शुक्रवार को विधानसभा को सूचित किया कि गत दो वर्षों के दौरान राज्य में कुल 322 शेरों की मौत हुई है, जिनमें से 64 की मौत अप्राकृतिक कारणों से हुई है। मोढवाडिया ने प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक शैलेश परमार द्वारा पूछे गए सवाल के उत्तर में यह जानकारी दी।

Lions

गुजरात में दो साल में 322 शेरों की हुई मौत

कब कितने शेरों की हुई मौत?

उन्होंने कहा, ''वर्ष 2024 में कुल 165 शेरों की मौत हुई, 2025 में 148 और इस साल जनवरी में नौ शेरों की मौत हुई है। इन 322 शेरों में से 64 की मौत कुओं में गिरने या वाहनों से टकराने जैसे अप्राकृतिक कारणों से हुई।'' मोढवाडिया ने अपने लिखित उत्तर में कहा कि अप्राकृतिक से मारे गए इन 64 शेरों में से 41 वयस्क शेर और शेरनियां थे और 22 शावक थे जबकि एक के उम्र के बारे में जानकारी नहीं है।

End of Feed