एमपी के बालाघाट में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, 3 महिला नक्सली ढेर

Women Naxals Killed: मध्य प्रदेश के बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बुधवार को बड़ी कामयाबी मिली। हॉक फोर्स और पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली मारी गईं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने यह जानकारी दी।

Women Naxals Killed: मध्य प्रदेश के बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को को बड़ी कामयाबी मिली है। हॉक फोर्स और पुलिस के साथ हुए मुठभेड़ में तीन महिला नक्सली मारी गईं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधवार को यह जानकारी दी। बस्तर के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रविवार सुबह जंगल में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। उन्होंने बताया कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में 12 नक्सली मारे गए। पुलस का कहना है कि इस मुठभेड़ में दो जवान भी वीरगति को प्राप्त हुए जबकि दो अन्य घायल हुए। नक्सलियों की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Naxal

बालाघाट में तीन महिला नक्सली ढेर। -फाइल फोटो

अभी और विवरण की प्रतीक्षा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डाबर ने बताया कि राज्य पुलिस की नक्सल विरोधी ‘हॉक फोर्स’ और स्थानीय पुलिस टीमों ने छत्तीसगढ़ सीमा के पास जंगली इलाके में चलाए गए अभियान में हिस्सा लिया। डाबर ने बताया कि मुठभेड़ सुबह जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर एक इलाके में हुई और इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

End of Feed