अरब सागर में बचाव अभियान के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार, कोस्ट गार्ड के तीन जवान लापता

तटरक्षक बल ने चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है। आईसीजे ने बचाव प्रयासों के लिए चार जहाज और दो विमान तैनात किए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारतीय तट रक्षक (ICG) का एक हेलीकॉप्टर एक बचाव अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त
  • गुजरात में पोरबंदर तट पर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर
  • चार सदस्यों में से एक को बचा लिया गया, बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी

Coast Guard members missing: भारतीय तट रक्षक (ICG) का एक हेलीकॉप्टर एक बचाव अभियान के दौरान गुजरात में पोरबंदर तट पर अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद चालक दल के तीन सदस्य लापता हैं। आईसीजे ने एक बयान में बताया कि यह घटना 2 सितंबर रात को हुई। इसमें बताया गया है कि आईसीजे के एडवांस हल्के हेलीकॉप्टर (ALH) पर सवार चालक दल के चार सदस्यों में से एक को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है।

Helocopter ALH

अरब सागर में हादसा

मोटर टैंकर हरी लीला के सदस्यों को बचाने का अभियान

आईसीजे के बयान में कहा गया है, दो सितंबर को भारतीय तटरक्षक के एएलएच हेलीकॉप्टर ने गुजरात के पोरबंदर तट पर मोटर टैंकर हरी लीला से चालक दल के एक घायल सदस्य को बचाने के लिए रात 11 बजे उड़ान भरी। हेलीकॉप्टर को आपात स्थिति में लैंडिंग करनी पड़ी और वह समुद्र में गिर गया। चालक दल के एक सदस्य को बचा लिया गया लेकिन बाकी के तीन सदस्यों की तलाश जारी है। आईसीजे ने बचाव प्रयासों के लिए चार जहाज और दो विमान तैनात किए हैं।

End of Feed