मुंबई हमले का मास्टमाइंड तहव्वुर राणा गिरफ्तार; NIA दफ्तर ले जाने की तैयारी, बनाए गए 3 रूट

Tahawwur Rana extradition: 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को एनआईए ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहव्वुर राणा को एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए मुख्यालय लेकर जाया जाएगा, जहां कानूनी प्रक्रिया के तहत एनआईए की टीम उसका मेडिकल कराएगी।

Tahawwur Rana extradition: 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को एक विशेष विमान की मदद से अमेरिका से दिल्ली लाया गया जिसके तत्काल बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी राणा को गिरफ्तार कर लिया है।

tahawwur rana

मुंबई हमले का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा

अब होगी मेडिकल जांच

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहव्वुर राणा को एयरपोर्ट से कड़ी सुरक्षा के बीच एनआईए मुख्यालय लेकर जाया जाएगा, जहां कानूनी प्रक्रिया के तहत एनआईए की टीम उसका मेडिकल कराएगी। तहव्वुर राणा को एनआईए मुख्यालय लाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने तीन रूट तैयार किए हैं।

End of Feed