विपक्षी एकता को धार देने की कवायद,23 दलों के साथ दिल्ली में कल INDIA जनबंधन की बैठक; सरकार को घेरने की भी तैयारी

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे होने वाली 'INDIA जनबंधन' बैठक में 23 दल शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ दल अपने-अपने कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे हैं,लेकिन वे भी केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं।

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारियों और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ साझा रणनीति बनाने के उद्देश्य से विपक्षी दलों का INDIA गठबंधन कल यानी सोमवार को नई दिल्ली के संविधान क्लब में होने जा रही है। कांग्रेस ने दावा किया है कि इस बैठक में शामिल होने के लिए 23 राजनीतिक दलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है। इस बैठक के जरिए विपक्ष यह संदेश देने की कोशिश की जा रहा है कि गठबंधन मतभेदों के बावजूद एकजुट है।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पीएम मोदी।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश और पीएम मोदी।

कांग्रेस महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे होने वाली "INDIA जनबंधन" बैठक में 23 दल शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कुछ दल अपने-अपने कारणों से बैठक में शामिल नहीं हो पा रहे हैं,लेकिन वे भी केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करते हैं और विपक्षी एकता के साथ खड़े हैं।

End of Feed