मुर्शिदाबाद में अब कैसे हैं हालात? हिंसा मामले में अब तक 22 गिरफ्तार, इंटरनेट बंद

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। जिले में कहीं से भी कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। निषेधाज्ञा 10 अप्रैल को शाम छह बजे तक लागू रहेगी।

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुस्लिम बहुल मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि स्थिति शांतिपूर्ण है और पुलिस का एक बड़ा दल संवेदनशील इलाकों, विशेषकर जंगीपुर और उसके आसपास के अन्य इलाकों पर कड़ी निगरानी रख रहा है।

Murshidabad Violence

मुर्शिदाबाद हिंसा

अब कैसे हैं हालात?

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। जिले में कहीं से भी कोई भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। निषेधाज्ञा 10 अप्रैल को शाम छह बजे तक लागू रहेगी। इंटरनेट भी 11 अप्रैल को शाम छह बजे तक निलंबित रहेगा। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात से हिंसा के सिलसिले में 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस संवेदनशील इलाकों में गश्त करती रहेगी।

End of Feed