आंध्र प्रदेश में ‘मौत का धमाका’: पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में 20 की मौत, खेतों में गिरे शवों की ड्रोन से हो रही खोज

आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा जिले में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में 20 लोगों की मौत हो गई है। वहीं छह लोग अभी भी गंभीर रूप से झुलसे हुए हैं। जिनका इलाज जारी है।

आंध्र प्रदेश के काकिनाडा जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो चुकी है। इतना ही नहीं इस हादसे में छह अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। राज्य की गृह मंत्री वंगलापुडी अनीता ने बताया कि वह खुद भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी हैं। वहीं, पर्यटन मंत्री के. दुर्गेश ने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं और मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि यह राज्य में अब तक का सबसे बड़ा धमाका है। जब यह विस्फोट हुआ तो तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसी के बचने की संभावना नहीं दिखती। घटनास्थल पर फिलहाल राहत और बचावकार्य जारी है।

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट।

आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट। (फोटो-वीडियो ग्रैब।)

उड़कर खेतों में जा गिरे शव

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वेटलापालम गांव (समरलकोटा मंडल) में स्थित सूर्या फायरवर्क्स’ नामक फैक्ट्री में धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई शव पास के धान के खेतों में जा गिरे। इतना ही नहीं हादसे के बाद आसपास के हरे-भरे खेच तक जल गए थे वहीं, मृतकों के शरीर के टुकड़े पूरे खेतों में फैले हुए थे। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय लोग खाद की बोरियों में शवों को उठाकर ले जाते नजर आए।

End of Feed