Jammu & Kashmir Encounter: ग्रेनेड-रॉकेट फायर से थर्राया कठुआ, सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़; 2 आतंकी ढेर 5 जवान घायल

Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। एनकाउंटर में पांच सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के अतिरिक्त बलों को तुरंत क्षेत्र में तैनात किया गया।

Kathua Encounter: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए और पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। सुरक्षा बलों ने करीब पांच आतंकी घुसपैठियों के समूह को खत्म करने के लिए अपना अभियान तेज कर दिया है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या यह वही समूह है जो कठुआ क्षेत्र के सान्याल जंगल में पहले की गई घेराबंदी से बचकर भाग रहा था या फिर हाल ही में घुसपैठ करने वाले आतंकवादियों का एक और समूह था। अधिकारियों ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान भीषण गोलीबारी और विस्फोट हुए।

Kathua Encounter

कठुआ में आतंकवादी मुठभेड़

आतंकवादियों ने सेना पर शुरू की गोलीबारी

राजबाग के घाटी जूथाना क्षेत्र में जखोले गांव के पास हुई इस मुठभेड़ में लगभग पांच आतंकवादियों का एक समूह शामिल है। शुरुआती गोलीबारी में विशेष पुलिस अधिकारी भरत चलोत्रा घायल हो गए और उनके चेहरे पर चोट आई हैं। उन्हें कठुआ के एक अस्पताल में इलाज के बाद जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) के नेतृत्व में सेना, बीएसएफ और सीआरपीएफ की सहायता से किए गए हमले में दो आतंकवादी ढेर हो गए।

End of Feed