सिक्किम में भूस्खलन, 27 कर्मचारी निर्माणाधीन सुरंग में फंसे, गैस लीक की भी आशंका

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं की टीमें बचाव अभियान चला रही हैं।

landslide in Sikkim- सोमवार को सिक्किम में एक बड़ा हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि सिक्किम के नामची जिले में सोमवार दोपहर भूस्खलन के कारण निर्माणाधीन सड़क सुरंग का प्रवेश द्वार अवरुद्ध हो गया, जिसके चलते कम से कम 27 मजदूर सुरंग के अंदर फंस गए। पुलिस ने बताया कि भूस्खलन के कारण समरदुंग सुरंग के अंदर गैस रिसाव की आशंका है।

Tunnel trap

सुरंग में फंसे कई कर्मचारी (AI Image)

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार दोपहर सिक्किम के नामची जिले में भूस्खलन के कारण सुरंग का प्रवेश द्वार अवरुद्ध हो गया और गैस रिसाव की आशंका है, जिसके चलते लगभग 27 मजदूर सुरंग के अंदर फंस गए हैं।

End of Feed