भारत ने बनाया दबाव, तो श्रीलंका ने 11 भारतीय मछुआरों को किया रिहा; जानें कैसे हुई वतन वापसी

Indian Fishermen released from Sri Lankan jail: भारत के दबाव में आकर श्रीलंका ने अपनी जेल से 11 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है। जिनकी वतन वापसी भी हो गई है। ये मछुआरे शनिवार की सुह चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। केंद्र और राज्य सरकारों के बीच बातचीत के बाद इन मछुआरों की रिहाई संभव हुई।

India-Sri Lanka: श्रीलंका की जेल में बंद 11 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। इनमें से दो को 80,000 रुपये का जुर्माना भरने के बाद छोड़ा गया। सभी मछुआरे शनिवार को चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचे। यह घटना भारत और श्रीलंका के बीच सीमा पर मछली पकड़ने को लेकर चल रहे विवाद का हिस्सा है।

India Sri Lanka fishermen Controversy

श्रीलंका की जेल से 11 भारतीय मछुआरे रिहा। (सांकेतिक तस्वीर)

नाव लेकर समुद्र में मछली पकड़ने गए थे मछुआरे

2 फरवरी को तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले के मंडपम इलाके से 10 मछुआरे नाव लेकर समुद्र में मछली पकड़ने गए थे। श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें थलाईमन्नार के पास सीमा पार करने के आरोप में पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें मन्नार कोर्ट में पेश किया गया और वावुनिया जेल भेज दिया गया। इनमें से एक मछुआरे, प्रताप को दूसरी बार पकड़ा गया था, जिसके चलते उसे दो साल की सजा सुनाई गई।

End of Feed