World sleep Day: कम सोते हैं तो हो जाएं सावधान, AIIMS की स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

  • Authored by: भावना किशोर
  • Updated Mar 17, 2023, 01:55 PM IST

World sleep Day 2023: अगर आपको नींद ना आने की समस्या और इस वजह से आप कम सो पाते हैं तो सावधान हो जाएं। AIIMS की स्टडी में ऐसे खुलासे हुए हैं जो आपको हैरान कर देंगे।

World sleep Day 2023: दिल्ली का एम्स अस्पताल आए दिन बड़े रिसर्च और स्टडीज करता रहता है। एम्स के एक सर्वे में पता चला है की अगर आप कम समय के लिए सोते हैं तो आपको दिल की बीमारी हो सकती है यानी कि हार्ट अटैक का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। आजकल लोग जायदा काम, ट्रैवलिंग, लेट नाइट पार्टीज, घंटो मोबाइल और लैपटॉप का इस्तेमाल करते है और 3 से 4 घंटे की नींद को खुद के लिए प्रयाप्त मानते है, लेकिन अब आप सावधान हो जाएं नहीं तो आप को दिल का दौरा पड़ सकता है या दिल से जुड़ी कोई और बीमारी हो सकती है।

World sleep Day: कम सोते हैं तो हो जाएं सावधान, AIIMS की स्टडी में हुआ बड़ा खुलासा

कई लोगोंं को नींद नहीं आने की भी समस्या होती है। बहुत लोगों को ज्यादा स्ट्रेस की शिकायत के वजह से भी बहुत कम नींद आती है जिसके बाद लोग दवाइयां, नींद की गोलियां भी ले लेते हैं। लिहाजा अगर किसी को भी नींद ना आने की समस्या हो तो डॉक्टर से कंसल्ट करे और बिना उनके सलाह के किसी भी तरह की दवाइयां ना लें। दिल्ली Aiims के "डॉक्टर भारत कृष्णा जो की सेंटर फॉर इंटीग्रेटिव मेडिसिन और रिसर्च डिपार्टमेंट में है उन्होंने बताया की एक सर्वे में पाया गया है कि नींद अगर लोगों को सही तरीके से नहीं आती है तो उन्हें हार्ट अटैक जैसी समस्या हो सकती है इसीलिए 7 से 8 घंटे की नींद एक व्यक्ति के लिए पर्याप्त मानी जाती है।

End of Feed