World Ovarian Cancer Day : जानलेवा हो सकता है महिलाओं में होने वाला ये कैंसर, जानिए इसके लक्षण और बचाव के उपाय

World Ovarian Cancer Day 2025 : ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाला तीसरा सबसे आम कैंसर है। जिसमें महिला की ओवरी में कैंसर सेल्स तेजी से बढ़ने लगते हैं। आज World Ovarian Cancer Day के मौके पर हम आपको इसके लक्षण और बचाव के उपाय बताने जा रहे हैं।

दुनिया भर में हर साल 8 मई के दिन World Ovarian Cancer Day के रूप में मनाया जाता है। जिसका साफ उद्देश्य लोगों के बीच इसकी जागरूकता बढ़ाना और इसके खतरे के प्रति सचेत करना है। वहीं आंकड़ों की मानें तो ओवेरियन कैंसर भारतीय महिलाओं के बीच होने वाला तीसरा सबसे आम कैंसर है, जो जानलेवा तक हो सकता है। जबकि बात करें पहले और दूसरे की तो ब्रेस्ट कैंसर सबसे ज्यादा और दूसरे स्थान पर सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के लिए खतरे का कारण बने हुए हैं। हालांकि ओवेरियन कैंसर की तो इसके ज्यादा मामलों में जेनेटिक फैक्टर सामने आता है। लेकिन उम्र का बढ़ना और हार्मोनल चेंजेस इसके और भी कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं ओवेरियन कैंसर के लक्षण और बचाव के उपाय....

world ovarian cancer day

क्या होता है ओवेरियन कैंसर? - What is Ovarian Cancer?

ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाला तीसरा सबसे आम कैंसर का प्रकार है। ये महिला के अंडाशय (Ovary) में विकसित होने वाला एक कैंसर है। जब महिला के शरीर में मौजूद अंडाशय की कोशिकाओं में अनियंत्रित वृद्धि होने लगती है, तो ऐसी कंडीशन को ओवेरियन कैंसर कहा जाता है। इस स्थिति में अंडाशय यानी ओवरी में ट्यूमर बनने लगता है, जो धीरे-धीरे आसपास के अंगों में भी फैल सकता है। ओवेरियन कैंसर के लगभग 90 प्रतिशत मामलों में एपिथेलियल ओवेरियन कैंसर सामने आता है। इसलिए कहा जा सकता है कि ये ओवेरियन कैंसर का सबसे कॉमन रूप है।

End of Feed